Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दक्षिण गोवा के वैसे 5 समुद्रतट, जहां नवंबर में नहीं गये तो करेंगे बहुत कुछ Miss

दक्षिण गोवा के वैसे 5 समुद्रतट, जहां नवंबर में नहीं गये तो करेंगे बहुत कुछ Miss

अगर आपको घूमना पसंद है तो अब तक या तो आपने गोवा का ट्रिप जरूर कर लिया होगा या फिर आपके बकेट लिस्ट में गोवा जरूर शामिल होगा। आमतौर पर भारतीय पर्यटकों को उत्तर गोवा में घूमना, शाम के समय वहां के समुद्रतटों पर टहलना, रात को किसी कैफे में लाइट म्यूजिक को एंजॉय करते हुए अपना डिनर करना ज्यादा पसंद होता है। लेकिन अगर सर्दियों के शुरुआत के समय गोवा में कुछ अनोखा और दिल को छू लेने वाला अनुभव चाहते हैं, तो दक्षिण गोवा में जरूर जाएं।

हम दावे के साथ कह सकते हैं कि दक्षिण गोवा के ये 5 समुद्रतट आपको बहुत ही गुदगुदाने वाला अनुभव करवाएंगे, जिसे आप जिंदगी भर संजो कर रखना जरूर पसंद करेंगे।

olive ridley turtle nesting

1. गल्गीबागा समुद्रतट

यह समुद्रतट ओलिव रिडले कछुओं के प्रजनन केंद्र के तौर पर लोकप्रिय है। सर्दियों के शुरुआत से ही यहां बड़ी संख्या में ये दुर्लभ प्रजाति के कछुओं का आना शुरू हो जाता है जो यहां अपना घोसला बनाने के बाद अंडे देकर वापस समुद्र की गहराईयों में लौट जाते हैं। लेकिन उनके वापस लौटने के लगभग 45-60 दिनों के बाद इन अंडों से नन्हें-मुन्ने कछुए निकलना शुरू करते हैं, जो बिना अपनी मां के सहारे के ही समुद्र की तरफ दौड़ लगाते हैं।

इस समुद्रतट पर ओलिव रिडले कछुओं का आना अक्तूबर से शुरू होता है, जो अप्रैल तक जारी रहता है। हाँ, यहां घूमने जाते समय अपने कदम जरा संभाल कर रखें ताकि आपकी वजह से इन दुर्लभ प्राणियों या इनके बच्चों को कोई कष्ट न हो।

2. कोला समुद्रतट

दक्षिण गोवा का यह एक छोटा समुद्रतट है, लेकिन प्राकृतिक सुन्दरता के खजाने से भरपूर है। यहां एक तरफ आपको नदी का मुहाना तो दूसरी तक मीलों फैला समुद्र नजर आएगा। इसके अलावा यहां कई तरह के वाटर एक्टिविटी जैसे कायाकिंग, स्वीमिंग के अलावा हाइकिंग भी करवायी जाती है। अगर छुट्टियों के कुछ दिन बिना किसी टेंशन के प्रकृति के बीच बस एंजॉय करना चाहते हैं तो कोला बीच को जरूर चुने।

must visit beaches in south goa

3. अगोंडा समुद्रतट

यह एक और समुद्रतट है, जहां ओलिव रिडले कछुए अपना घोसला बनाने आते हैं। दक्षिण गोवा का अगोंडा गांव मछुआरों का गांव है। इसलिए सामान्य दिनों में आप यहां फिशिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं। यहां आप चाहे तो सुबह के समय फेरी सेवाओं का लाभ उठाकर डॉल्फिन देखने भी जा सकते हैं। इस गांव में कई बुटिक भी हैं, जहां बेहतरीन और लेटेस्ट डिजाइन के परिधान आप खरीद सकते हैं।

4. बटरफ्लाई समुद्रतट

गोवा में जाकर दिन के समय कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं या कहीं पिकनिक मनाने के लिए जाना चाहते हैं, तो खाने-पीने का सामान, छाता, चटाई और अपना म्यूजिक सिस्टम उठाए और चल दें बटरफ्लाई बीच की तरफ। यहां रात के समय ठहरने की जगह नहीं है लेकिन दिन के समय सफेद रेत वाले इस छोटे से बीच पर रुकना, घूमना बहुत अच्छा अनुभव होगा। आप चाहे तो पास में ही मौजूद जंगल में भी थोड़ा घूम सकते हैं और उसके बाद फेरी लेकर पास के अगोंडा बीच पर पहुंच सकते हैं।

goa beach party

5. पालोलेम समुद्रतट

आजकल साइलेंट पार्टी हर जगह आम बनता जा रहा है लेकिन बीच पार्टी में म्यूजिक का नहीं होगा, बड़ा अजीब सा अनुभव होगा न..। पालोलेम बीच मुख्य रूप से साइलेंट पार्टी के लिए जाना जाता है जहां लोग म्यूजिक की धून पर थिरकते तो जरूर हैं लेकिन वहां छायी रहती है खामोशी। लोग यहां हेडफोन लगाकर उसपर गाने सुनते हुए पार्टी करते हैं। इसके अलावा पालोलेम बीच पर ढेर सारे शैक्स भी हैं, जहां आप रिलैक्स्ड होकर पूरा दिन बस समुद्र को निहारते हुए ही बीता सकते हैं।

More News

    Read more about: beach guide goa 2024 goa travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+