Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मानसून : गोवा में वाटर एक्टिविटीज पर प्रतिबंध - दूसरी गतिविधियां जो ट्रिप को बना देगी रोमांचक

मानसून : गोवा में वाटर एक्टिविटीज पर प्रतिबंध - दूसरी गतिविधियां जो ट्रिप को बना देगी रोमांचक

देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले कुछ दिनों में मानसून केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत गोवा में भी प्रवेश कर जाएगा। इस साल ला-नीनो के प्रभाव से पर्यावरण विशेषज्ञों का अनुमान है कि दूसरे सालों के मुकाबले ज्यादा बारिश हो सकती है।

ऐसी स्थिति में गोवा के विभिन्न जलाशयों, वाटरफॉल्स, नदियों, झीलों या तालाबों पर घूमने व तैराकी का लुत्फ आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने तैराकी पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन इससे मानसून के शानदार समय में गोवा घूमने आने वाले लोगों को मायूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। गोवा में ऐसी कई एक्टिविटीज हैं, जो उनके ट्रिप को रोमांचक और उत्साह से भर देंगी।

goa beach

तैराकी पर प्रशासन का प्रतिबंध

अगले कुछ दिनों में आने वाले मानसून को ध्यान में रखते हुए गोवा प्रशासन ने वाटरफॉल्स, सुनसान पड़ी जगहों पर जमा पानी, नदियों या किसी अन्य प्रकार के जलाशयों पर तैराकी को प्रतिबंधित कर दिया है। इस बाबत रविवार (26 मई) को उत्तर व दक्षिण गोवा जिला प्रशासन के जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशिका में स्पष्ट किया गया है कि अगर इस आदेश का उल्लंघन करता हुआ किसी को पाया जाता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, धारा 188 किसी भी मनुष्य के जीवन को लेकर खिलवाड़ या उसे खतरे में डालने से संबंधित है। इस निर्देशिका में कहा गया है कि मानसून के दौरान पानी में डूब जाने की कई घटनाएं हमेशा घटती रहती है। इसलिए पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ही जलाशयों में तैराकी को बैन करने का फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक जारी रहेगा।

लेकिन इस प्रतिबंध से पर्यटकों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। गोवा में ऐसी कई अन्य गतिविधियां भी हैं, जो किसी भी ट्रिप में न सिर्फ जान फूंक देंगी बल्कि उसे रोमांचक और उत्साह से भी भर देंगी।

1. सूर्योदय-सूर्यास्त के समय समुद्रतटों पर चहलकदमी

आप साउथ गोवा में ठहरे या फिर नॉर्थ गोवा में, समुद्रतट गोवा का मुख्य आकर्षण होते हैं। खास तौर पर मानसून में बारिश के समय समुद्रतट पर नंगे पैर पार्टनर का हाथ पकड़ कर चलने से ज्यादा रोमांटिक और क्या हो सकता है। सूर्यास्त के समय अगर समुद्रतटों पर अधिक भीड़ होती है, तो आप सुबह सूर्योदय के समय इस रोमांटिक चहलकदमी का आनंद उठा सकते हैं। होटल में बैठे-बैठे बोर हो गये हो तो आप बारिश के समय अकेले भी समुद्रतट की तरफ जा सकते हैं। हम आपको साउथ और नॉर्थ गोवा के प्रमुख समुद्रतटों के बारे में बता रहे हैं :

walk on beach alone

साउथ गोवा

  • पालोलेम बीच
  • अगोडा बीच
  • कोल्वा बीच
  • बटरफ्लाई बीच

नॉर्थ गोवा

  • बागा बीच
  • अंजुना बीच
  • कैलंगुट बीच
  • कैंडोलिम बीच
  • अरम्बोल बीच
  • वागाटोर बीच

नोट - मानसून के समय समुद्र से सुरक्षित दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में समुद्र के ज्यादा नजदीक जाने की कोशिश बिल्कुल न करें।

गोवा के शानदार किलों को करें एक्सप्लोर

गोवा अपने बीच और बीच पार्टी के अलावा ऐतिहासिक जगहों के लिए भी मशहूर है। अगर आप मानसून के समय गोवा जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के फोर्ट्स और म्यूजियम में जरूर जाएं। मानसून के समय पर्यटकों की भीड़ कम होने की वजह से इन जगहों को आप ज्यादा अच्छी तरह से देख भी सकेंगे। हम यहाँ आपको साउथ और नॉर्थ गोवा के कुछ प्रमुख फोर्ट के नाम बता रहे हैं :-

नॉर्थ गोवा

  • फोर्ट अगुआड़ा
  • चपोरा फोर्ट
  • रेइस मगोस फोर्ट

साउथ गोवा

  • काबो दे रामा फोर्ट
  • मोर्मुगाओ फोर्ट

देख आएं सैंकड़ों साल पुरानी ममी (Mummy)

राजधानी पणजी से करीब 10 किमी की दूरी पर मौजूद है ओल्ड गोवा चर्चा, जिसे बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च भी कहा जाता है। इसे गोवा का सबसे पुराना चर्च माना जाता है। इसी चर्च में करीब 450 साल पुरानी ममी रखी हुई है, जिसे स्थानीय लोग चमत्कारी मानते हैं। इस चर्च में जिस व्यक्ति की ममी को सुरक्षित रखा गया है उनका नाम फ्रांसिस जेवियर था, जो पुर्तगाल के तत्कालिन राजा और पोप के छात्र थे।

सोसायटी ऑफ जीसस धार्मिक संस्था के प्रचार के लिए उन्हें पोप ने भारत भेजा था। कहा जाता है कि पारंपरिक तौर-तरीके से 3 बार उक्त व्यक्ति के शव को मिट्टी में दफनाया गया लेकिन यह शव जरा भी न तो सड़ी और न ही खराब हुई। कहा जाता है कि इस चर्च को एक पुराने शिव मंदिर को तोड़ कर बनाया गया था। इस चर्च व ममी से जुड़ी रहस्यमयी बातों को जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लीक करें :

गोवा का गौरवपूर्ण इतिहास जानें

गोवा ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूर्तगालियों, फ्रांसिसी और अंग्रेजों जैसी हुकूमत का इतिहास भी अपने आम में समेट रखा है। अगर आप भी इसके इतिहास को जानने में दिलचस्पी रखते हैं तो गोवा स्टेट म्यूजियम जा सकते हैं। यह म्यूजियम पणजी में मौजूद है। ध्यान रहे, शनिवार और रविवार को यह म्यूजियम बंद रहता है। सप्ताह के बाकी दिन यह सुबह 9.30 से शाम को 5.30 बजे तक खुला रहता है।

beach party goa

साइलेंट पार्टी का बनें हिस्सा

गोवा हमेशा से ही अपने बीच पार्टी के लिए लोकप्रिय रहा है। लेकिन साउथ गोवा का पालोलेम बीच अपनी तरह का अनोखा बीच पार्टी आयोजित करता है, जहां नाचना-गाना तो होता है लेकिन साइलेंट मोड में। जी हां, पालोलेम बीच पर साइलेंट बीच पार्टी आयोजित की जाती है जिसमें हेडफोन लगाकर लोग म्यूजिक की धुन पर नाचते हैं।

यहां बाहर से आने वाले लोगों को म्यूजिक का कोई शोर सुनाई नहीं देता है। इस बीच पार्टी साइलेंट नॉयज क्लब की ओर से पालोलेम बीच पर आयोजित होती है। इस पार्टी में जाने की एंट्री फीस प्रतिव्यक्ति 600 रुपए होती है, जिसमें हेडफोन का किराया भी शामिल होता है।

More News

    Read more about: goa travel sea history
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+