Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा के बजट फ्रेंडली होटल, सनबर्न फेस्टिवल - 2024 से पहले कर लें बुकिंग वरना न हो जाए Out of Budget!

गोवा के बजट फ्रेंडली होटल, सनबर्न फेस्टिवल - 2024 से पहले कर लें बुकिंग वरना न हो जाए Out of Budget!

उत्तर गोवा के एक गांव में आयोजित होने वाला है बहुचर्चिच लेकिन विवादास्पद डांस और म्यूजिक फेस्टिवल - सनबर्न फेस्टिवल 2024। मोपा एयरपोर्ट से महज 15 किमी की दूरी पर मौजूद धारगालीम गांव में आयोजित हो रहा है सनबर्न फेस्टिवल। इस म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होन के लिए बड़ी संख्या में लोग देश के दूसरे कोनों और विदेशों से गोवा में पहुंचते हैं।

इस साल सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन 28 से 30 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा यानी इसे एक तरह से Year Ending सेलिब्रेशन भी माना जा सकता है। अगर आप इस साल सनबर्न फेस्टिवल में गोवा जाने का प्लान बना रहे, तो ध्यान दें। कोल्ड प्ले के कॉन्सर्ट से पहले जैसा हमने अहमदाबाद में देखा है कि होटलों के किराए आसमान छूने लगे। अगर आप ऐसी किसी परिस्थिति में नहीं पड़ना चाहते हैं तो अभी से ही गोवा के होटल बुक कर लें।

goa budget friendly hotel

हम यहां गोवा के कुछ बजट फ्रेंडली होटलों के बारे में जानकारी दे रहे हैं -

1. ला बेन रिसॉर्ट, कोलवा

दक्षिण गोवा के समुद्रतटीय इलाके में मौजूद इस रिसॉर्ट से अरब सागर का स्पष्ट दृश्य दिखाई देता है। समुद्रतट की सफेद रेत और नारियल के पेड़ इस जगह के नजारे को काफी सुहाना और आरामदायक बना देती हैं। ध्यान दें, रिसॉर्ट होने के बावजूद ला बेन रिसॉर्ट पर्यटकों के लिए रहने का पैसा वसूल उपाय माना जा सकता है। बजट फ्रेंडली होटलों की लिस्ट में इसे शामिल किया जा सकता है।

2. कियारा बी एन बी होम, अंजुना

अगर गोवा में किसी घर जैसे माहौल में रुकना चाहते हैं तो कियारा बी एन बी होम को एक विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं। अंजुना बीच के पास मौजूद यह होमस्टे रहने का बजट फ्रेंडली विकल्प तो है ही, अंजुना फ्ली मार्केट के पास होने की वजह से परिवार और दोस्तों के लिए गिफ्ट्स खरीदना या शॉपिंग करने को भी यह आसान बना देता है।

south goa hotel

3. होटल रिवरसाइड, बागा

लगभग 30 कमरों वाला गोवा का एक होटल जो, बागा नदी के किनारे पर स्थित है। खजूर के पेड़ों , घास के मैदानों और खुली हवाएं इस होटल में आपका रुकना आरामदायक बना देगी। अगर खाली समय में बीच पर चहलकदमी करना चाहे तो बागा बीच का शानदार नजारा आपका बाहे फैलाएं इंतजार करता नजर आएगा। सफेद रेत पर नंगे पैर चलना निश्चित रूप से काफी आरामदायक होगा।

4. पिराचे आर्ट होटल, कलंगुट

गोवा के शानदार गांव कलंगुट में मौजूद यह होटल किसी स्वप्न जैसा ही दिखता है। होटल के आसपास शॉपिंग मॉल, दुकानें, स्पा और कई तरह के रेस्तरां भी हैं, जहां आपको मनपसंद गोवान भोजन से लेकर कई और तरह के पकवान आसानी से मिल जाएंगे। होटल परिसर में लगभग 27 बुटिक रूम हैं, जिसमें जकुज़ी स्वीमिंग पुल भी मौजूद है। होटल परिसर में मौजूद बरगद का पेड़ इस जगह की सुन्दरता में चार चांद लगाता है।

hotel goa

5. कैसल हाउस, पालोलेम

अधिक खर्च न करके अगर बजट फ्रेंडली विकल्पों के साथ सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल को एंजॉय करना चाहते हैं तो कैसल हाउस पालोलेम का विकल्प देख सकते हैं। यह एक गेस्ट हाउस की तरह है। पालोलेम बीच के पास ही यह गेस्ट हाउस मौजूद है। गेस्टहाउस के आसपास का नजारा बड़ा ही शानदार है, जो आपको जरूर पसंद आएगा।

6. सिल्वर सैंड्स सनशाइन, कैंडोलिम

अगर अपने ट्रिप में गार्डन व्यू नजारों के साथ एक प्राइवेट बालकनी को एंजॉय करना चाहते हैं, तो यह होटल विकल्प की लिस्ट में जरूर शामिल करें। परिवार के साथ घूमने जाना चाहते हो या दोस्तों के साथ या पार्टनर के साथ, हर तरह की ट्रिप को और भी यादगार बना देगा यह होटल।

More News

    Read more about: goa hotel travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+