Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा में रहने के महंगे होटल नहीं बल्कि सस्ते सरकारी होटलों के विकल्प!

गोवा में रहने के महंगे होटल नहीं बल्कि सस्ते सरकारी होटलों के विकल्प!

विक्रम अपने 5 दोस्तों के साथ पिछले लंबे समय से गोवा जाने का प्लान बना रहा है। 6 दोस्तों की इस टोली ने फैसला लिया है कि इस साल क्रिसमस या फिर नये साल के समय इस Much Awaited ट्रिप को जरूर पूरा किया जाएगा। टिकट बनवाने की जिम्मेदारी कौशल को सौंपी गयी है। वहीं होटल बुक करने की जिम्मेदारी विक्रम ने अपने कंधे पर ही उठा रखी है।

goa

विक्रम क्रिसमस और नये साल दोनों समय पर ही होटल के रेट देखकर चौंक उठा। विक्रम ने बारी-बारी से साउथ और फिर नॉर्थ गोवा में अलग-अलग श्रेणी के होटलों के रेट की जांच की और दोनों जगहों पर ही 25 दिसंबर या 31 दिसंबर, दोनों समय पर ही होटल के रेट उनके बजट से कहीं ज्यादा दिखा रहे थे। ऐसे में क्या किया जाए? अपने दोस्तों से बात करते समय ही विक्रम को वरुण ने गोवा में सरकारी होटलों के बारे में बताया, जहां किफायती कीमतों पर कमरे बुक किये जा सकते हैं।

hotel

विक्रम ने भी बिना समय गंवाए इंटरनेट पर चेक किया तो वह खुशी से उछल पड़ा। आखिर इन दोस्तों की पिछले कई सालों से टल रहा गोवा का प्लान ON जो हो गया था।

चलिए हम भी आपको उन सरकारी होटलों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में वरुण ने विक्रम को बताया था।

1. कोलवा रेजीडेंसी

साउथ गोवा के लोकप्रिय कोलवा बीच के पास ही मौजूद है कोलवा रेजीडेंसी। यह एक कॉटेज है। इस होटल में आप डबल रूम-स्टैंडर्ड, एसी-स्टैंडर्ड रूम, एसी स्टैंडर्ड रूम (फ्रंट) श्रेणियों में कमरे बुक कर सकते हैं। होटल में कुल 47 कमरे हैं। सरकारी होटल है, यह सोचकर इन्हें कम आंकने की गलती बिल्कुल मत किजीएगा। किसी भी 3 स्टार होटल जैसी सुविधा आपको इस होटल में मिल जाएगी। होटल में रेस्तरां और ओपन गार्डन की सुविधा भी मौजूद है।

दूरी :

  • दाबोलिम एयरपोर्ट (28 किमी)
  • केटीसी बस स्टैंड, मरगांव (6 किमी)
  • मरगांव रेलवे स्टेशन (8 किमी)

किराया :

  • डबल रूम-स्टैंडर्ड, एसी-स्टैंडर्ड रूम का पिक सीजन में किराया ₹2,530- ₹2,970 के बीच।
  • सामान्य दिनों में डबल रूम-स्टैंडर्ड, एसी-स्टैंडर्ड रूम का किराया ₹2,300-₹2,700 के बीच।

2. कैलंगुट रेजीडेंसी

पणजी से करीब 16 किमी की दूरी पर मौजूद कैलंगुट रेजीडेंसी गोवा टूरिज्म का एक शानदार होटल है। यहां आप 4 अलग-अलग श्रेणियों में कमरों की बुकिंग कर सकते हैं। इस होटल में कमरे डिलक्स सी फ्रंट व्यू, एसी सुइट, एसी डिलक्स साइड व्यू और एसी डिलक्स कॉटेज श्रेणियों में बुक किये जा सकते हैं। इस होटल में कुल 52 कमरे हैं। इस होटल में आपको किसी भी 4 स्टार होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पीक सीजन यानी 23 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 के बीच यहां कमरों का किराया थोड़ा ज्यादा लिया जाएगा।

दूरी :

  • तीवीम रेलवे स्टेशन (16 किमी)
  • करमाली रेलवे स्टेशन (25 किमी)
  • द मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (30.7 किमी)

किराया :

  • पिक सीजन में ₹4,400 से लेकर ₹5,500 के बीच हो सकता है।
  • सामान्य समय में कमरों का किराया ₹4,000 से ₹5,700 के बीच होता है।

3. मीरामार रेजीडेंसी

गोवा में बिना सी व्यू के, कोई भी होटल कम्प्लीट कहां लगता है। अगर आप भी गोवा में किफायती कीमतों पर किसी ऐसे होटल में ठहरना चाहते हैं, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखता हो, तो मीरामार रेजीडेंसी आपके लिए बिल्कुल सही है। सुबह और शाम के वक्त टहलते हुए सी-बीच पर चले जाएं और सूर्योदय या सूर्यास्त का शानदार नजारा देखें या क्रिसमस और नये साल पर बीच पार्टी में शामिल हो जाएं।

दिन में होटल के स्वीमिंग पुल में और रेस्तरां के बढ़िया खाना को एंजॉय करें। इस होटल में कुल 60 कमरे हैं। कमरे तीन श्रेणियों एसी स्टैंडर्ड रुम, एसी डिलक्स और एसी सुईट में उपलब्ध है।

दूरी :

  • केटीसी बस स्टैंड, पणजी (4 किमी)
  • करमाली रेलवे स्टेशन (14 किमी)
  • दबोलिम एयरपोर्ट (33 किमी)

किराया :

  • पिक सीजन में एसी डिलक्स और एसी सुईट श्रेणी के कमरों का किराया ₹3,520 से लेकर ₹3,740 के बीच हो सकता है।
  • सामान्य समय में एसी स्टैंडर्ड रुम, एसी डिलक्स और एसी सुईट कमरों का किराया ₹2,300 से ₹3,400 के बीच होता है।

4. फार्मागुड़ी रेजीडेंसी

चारों तरफ हरियाली के बीच पोंडा में मौजूद है फार्मागुड़ी रेजीडेंसी। इस होटल के ओपन लॉन में आप चाहे तो अपनी क्रिसमस या न्यू ईयर पार्टी रख सकते हैं। होटल में कुल 39 कमरे हैं। इन कमरों की बुकिंग एसी स्टैंडर्ड रूम, डबल रूम-स्टैंडर्ड, एसी सुईट और डॉर्मीट्री में पर बेड के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं। दूसरे सभी होटलों के मुकाबले यह होटल काफी सस्ता है। यह होटल पणजी से महज 26 किमी की दूरी पर मौजूद है।

दूरी :

  • करमाली रेलवे स्टेशन (16 किमी)
  • द मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (57.8 किमी)

किराया :

  • पिक सीजन में डबल रूम-स्टैंडर्ड और एसी सुईट का किराया ₹1650-₹3190 के बीच हो सकता है।
  • सामान्य दिनों में डबल रूम-स्टैंडर्ड और एसी सुईट का किराया ₹1,500-₹2900 के बीच होता है।

5. वास्को रेजीडेंसी

शहर के ठीक बीचो-बीच मौजूद है वास्को रेजीडेंसी। शॉपिंग मॉल जाना हो या सिनेमा घर, बस थोड़ी ही दूरी पर आपको सबकुछ मिल जाएगा। होटल के रेस्तरां में कई तरह के गोवन व्यंजनों का स्वाद भी आप चख सकते हैं। एयरपोर्ट के पास होने की वजह से जिन लोगों को सुबह जल्दी फ्लाइट पकड़ना होता है, वे सबसे ज्यादा इस होटल में बुकिंग करते हैं। होटल में कुल 45 कमरे हैं, जिन्हें डबल रूम-स्टैंडर्ड और एसी स्टैंडर्ड रूम श्रेणियों में बुक किया जा सकता है। पणजी शहर से इस होटल की दूरी महज 32 किमी है।

दूरी :

  • वास्को रेलवे स्टेशन (100 मीटर)
  • दबोलिम एयरपोर्ट (7 किमी)

किराया :

  • पिक सीजन में डबल रूम-स्टैंडर्ड और एसी स्टैंडर्ड का किराया ₹1870-₹2090 के बीच हो सकता है।
  • सामान्य दिनों में डबल रूम-स्टैंडर्ड और एसी स्टैंडर्ड रूम का किराया ₹1700-₹1900 के बीच होता है।

नोट - बुकिंग करने में जरा भी देर ना करें, क्योंकि क्रिसमस से लेकर 1 जनवरी 2024 तक गोवा के सभी होटलों में कमरों की बुकिंग बड़ी तेजी से हो रही है। इन होटल में भी बस कुछ ही कमरे अब बुक होना बाकी रह गये हैं। जल्दी से बुक कर लिजीए, वर्ना कहीं फिर से इस साल भी क्रिसमस या नये साल की पार्टी गोवा बीच पर करने का सपना...सपना ही न रह जाए।

More News

    Read more about: travel new year christmas goa
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+