Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्या आप भी जाना चाहते हैं गोवा के सनबर्न फेस्टिवल में? जानिए माननी पड़ेगी कौन सी शर्तें!

क्या आप भी जाना चाहते हैं गोवा के सनबर्न फेस्टिवल में? जानिए माननी पड़ेगी कौन सी शर्तें!

आखिरकार आयोजित होने वाला है एशिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक डांस-म्यूजिक फेस्टिवल गोवा का 'सनबर्न फेस्टिवल'। लेकिन गोवा के टूरिज्म विभाग ने उसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो गोवा का सनबर्न फेस्टिवल फिर से मुश्किलों में फंस सकता है।

goa sunburn festival 2023

इस साल गोवा के मशहूर सनबर्न फेस्टिवल का 17वां संस्करण होगा। हर साल New Year के समय जब गोवा का टूरिज्म अपने पूरे शबाब पर होता है।

देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से गोवा का हर होटल और रिसॉर्ट पूरा भरा रहता है। पहले दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस-म्यूजिक (EDM) फेस्टिवल का आयोजन नॉर्थ गोवा में किया जाता है। गोवा के पर्यटन विभाग की एम्पावरमेंट कमेटी ने स्थान परिवर्तित कर सनबर्न फेस्टिवल को आयोजित करने की अनुमति दी है। इसके साथ ही आयोजकों को कुछ शर्तों को भी मानना पड़ेगा।

कब होगा गोवा सनबर्न फेस्टिवल

sunburn 2023 goa

स्थानीय लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए इस साल 31 दिसंबर को सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन करने की अनुमति पर्यटन विभाग ने नहीं दी है। इस साल 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक ही सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन किया जा सकेगा।

पहले जहां सनबर्न फेस्टिवल आधी रात तक चलती थी। लेकिन पर्यटन विभाग के एम्पावर कमेटी ने सनबर्न फेस्टिवल को रात के 10 बजे तक ही आयोजित करने की अनुमति दी है। यानी तीनों दिन रात को 10 बजे के बाद म्यूजिक बंद कर देना पड़ेगा।

कौन सी शर्तों को मानना पड़ेगा

इस साल गोवा के मशहूर सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन करने की अनुमति कई शर्तों को मानने के बाद ही मिली है।

  • 31 दिसंबर को नहीं होगा कोई डांस-म्यूजिक फेस्टिवल।
  • 28-30 दिसंबर तक ही आयोजित होगा गोवा सनबर्न डांस-म्यूजिक फेस्टिवल।
  • सभी 3 दिन रात को 10 बजे के बाद म्यूजिक बंद कर देना पड़ेगा।
  • सनबर्न फेस्टिवल शाम को 4 बजे से शुरू होगी और रात को 10 बजे तक ही चलेगी।
goa sunburn festival 2023

बता दें, ये सभी निर्णय पर्यटन विभाग की एम्पावर कमेटी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से विचार-विमर्श करने के बाद ही लिया है। साथ में यह भी कहा गया है कि इन शर्तों का किसी भी प्रकार से उल्लंघन एम्पावर कमेटी किसी भी प्रकार से बर्दास्त नहीं करेगी।

कहां आयोजित होगा सनबर्न फेस्टिवल

अब तक गोवा का सनबर्न म्यूजिक फेस्टिवल नॉर्थ गोवा के पेरनम तालुका में आयोजित होता था। लेकिन स्थानिय लोगों द्वारा आपत्ति दर्ज करवाने के बाद अब फेस्टिवल का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। अब गोवा इलेक्ट्रॉनिक डांस-म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन नॉर्थ गोवा के Vagator में होगा। बता दें, इस साल सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन करने की अनुमति पर्यटन विभाग ने गोवा में चल रहे टूरिज्म सीजन को ध्यान में रखते हुए ही दी है।

picture of sunburn festival goa

क्रिसमस से लेकर नये साल तक गोवा के होटल खचाखच भरे होते हैं। इस गोवा आने वाले पर्यटकों में देसी के साथ-साथ भारी संख्या में विदेशी पर्यटक भी शामिल होते हैं। जिस वजह से इस समय गोवा का पर्यटन व्यवसाय व्यापक रूप से फलता-फुलता है।

कौन-कौन से कलाकार होंगे शामिल

इस साल गोवा के सनबर्न फेस्टिवल में जिन विदेशी कलाकारों के आने की पूरी संभावना है, उनकी सूची निम्न है :-

  • डच फ्यूचर टेक्नो आर्टिस्ट हार्डवेल
  • स्वीडिश आर्टिस्ट डीजे एलेस्सो
  • ऑस्ट्रेलियन सुपरस्टार डीजे टिम्मी ट्रम्पेट और डीजे मैग
  • बेल्जियन टेक्नो आर्टिस्ट शैर्लौट डी विट्टी

होमग्रोन आर्टिस्ट :-

  • तेरी मिको
  • सियाना कैथराइन
  • सार्टेक
  • प्रो ब्रोज
  • कैंडिस रेड्डिंग
  • रैवटेक
  • बशुंक

नोट : सनबर्न फेस्टिवल के टिकट तेजी से बिक रहे हैं। इसलिए जल्द से जल्द अपने टिकट बुक कर लें। टिकट Bookmyshow पर उपलब्ध है।

गौरतलब है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सनबर्न इलेक्ट्रॉनिक डांस-म्यूजिक (EDM) फेस्टिवल का आयोजन नॉर्थ गोवा के पर्नम तालुका में किया जाता था। लेकिन इस साल देर रात तक होने वाले शोर-शराबों की वजह से होने वाले ध्वनी प्रदूषण से तंग आकर स्थानीय निवासियों ने सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन नहीं करने की मांग उठायी थी।

लेकिन सनबर्न फेस्टिवल का आयोजन नहीं होने से पर्यटन का काफी ज्यादा नुकसान होने वाला था। इसलिए गोवा के पर्यटन विभाग की एम्पावरमेंट कमेटी ने कुछ शर्तों के साथ स्थान परिवर्तित कर सनबर्न फेस्टिवल को आयोजित करने की अनुमति दी है।

More News

    Read more about: goa festival new year
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+