Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »तेज गर्मी से राहत पाने के लिए बनाए इन 5 जगहों पर घूमने जाने का बनाए 2-in-1 Plan, राहत के साथ एडवेंचर भी

तेज गर्मी से राहत पाने के लिए बनाए इन 5 जगहों पर घूमने जाने का बनाए 2-in-1 Plan, राहत के साथ एडवेंचर भी

तेज गर्मियां पड़नी शुरू हो चुकी है। देशभर के अधिकांश शहरों का तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच चुका है। यहीं वह समय होता है, जब लोग ऑफिस से ज्यादा लंबी नहीं बल्कि 2-3 दिनों की छुट्टियां लेकर ऐसी जगहों पर घूमने जाने का प्लान बनाने लगते हैं, जहां तेज गर्मी से उन्हें थोड़ी राहत मिल सकें। अगर आप भी किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं तो हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको मिलेगा 2-in-1 एडवांटेज।

तेज और भीषण गर्मी से राहत तो मिलेगी, साथ में एडवेंचर का हल्का सा डोज भी...है न 2-in-1 प्लान! हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप वाटर या फिर स्नो एक्टिविटी को शांति से एंजॉय तो कर ही सकते हैं, लेकिन आपको अगर एडवेंचर का तड़का भी पसंद है तो आप आसानी से अपनी इस शांत ट्रिप को एडवेंचेरस भी बना सकते हैं।

river rafting

ऋषिकेश, उत्तराखंड

इस लिस्ट में पहला नाम दुनिया की योग राजधानी कहलाने वाला ऋषिकेश है। ऋषिकेश सिर्फ योगनगरी ही नहीं बल्कि एडवेंचर ट्रिप का हब भी है। हिमालय की घाटी में बसे इस शहर से होकर गंगा नदी बहती है। अगर आपको योग, शांत गंगा का घाट आदि पसंद हैं तो आप ऋषिकेश आने का ट्रिप बना सकते हैं।

लेकिन आपको अगर एडवेंचर पसंद है, तब भी आप ऋषिकेश आ सकते हैं। ऋषिकेश में बंजी जम्पिंग का देश में सबसे ऊंचा प्लेटफार्म मौजूद है। इसके अलावा क्लीफ जंपिंग, कायाकिंग, कैम्पिंग, ज़िप लाइनिंग, एरियल थ्रिल और न जाने कितनी एडवेंचरस एक्टिविटी है, जो गंगा नदी को केंद्र करके ही की जाती है।

मनाली, हिमाचल प्रदेश

आपका अगला पड़ाव मनाली हो सकता है। गर्मी के मौसम में भी मनाली में आपको सुहाना मौसम ही मिलने की उम्मीद है। ब्यास नदी का किनारा, पहाड़ी इलाके, घने पहाड़ी जंगल जो शांति से भरपूर हैं। अगर शांति नहीं बल्कि एडवेंचर की तलाश में मनाली आना चाहते हैं, तो आपके लिए यहां सोलंग घाटी में पैराग्लाइडिंग, जोर्बिंग, स्किईंग, ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग आदि का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा भृगु झील तक ट्रैकिंग करना, ज़िप लाइनिंग, रॉक क्लाइंबिंग, क्वॉड बाईकिंग, रोहतांग पास के बर्फीले माहौल में स्नो बोर्डिंग, स्लेजिंग आदि का आनंद भी ले सकते हैं। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मनाली हर तरह के कपल्स के लिए आदर्श जगह है।

scuba diving

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

समुद्र की गहराईयों में खो जाने वालों और एडवेंचर के शौकिनों के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह किसी जन्नत से कम बिल्कुल नहीं है। यहां जैसी प्राकृतिक सुन्दरता और शांति आपको बहुत कम जगहों पर ही देखने को मिलेगी। इसके साथ ही वाटर एक्टिविटी और एडवेंचर के लिए यहां इतने सारे विकल्प मिलेंगे कि आपको सोचेंगे कि इन सभी एक्टिविटी को करने के लिए एक बार फिर से अंडमान जरूर आना पड़ेगा।

हैवलॉक और नील आईलैंड पर स्कूबा डाइविंग, स्नोर्केलिंग ऐसा अनुभव है, जिसे वैसे लोग भी कर सकते हैं जिन्हें तैरना नहीं आता। समुद्र के अंदर चलना एक शानदार अनुभव होता है, जहां हर तरफ आपको एक अलग सी दुनिया दिखाई देगी। इसके अलावा मैनग्रोव के जंगलों में कायाकिंग करना, ट्रेकिंग और न जाने कितने अनुभव आपको यहां होंगे।

गोवा

गोवा भी एडवेंचर के शौकिनों के लिए आदर्श जगह है। यहां के प्रसिद्ध समुद्र तट जहां एक रिलैक्स्ड शाम देते हैं वहीं कई तरह के वॉटर और स्पोर्स्ट्स एक्टिविटी आपको एडवेंचर से भर देते हैं। यहां आप स्कूबा डाइविंग, जेट स्किइंग, विंड सर्फिंग, पैरासेलिंग आदि एक्टिविटी को एंजॉय कर सकते हैं, जंगलों में घूमने जाने का रोमांच और वेस्टर्न घाट पर ट्रेकिंग करने जा सकते हैं।

इसके अलावा गोवा का सबसे बड़ा आकर्षण दूध सागर वाटरफॉल है, जहां आपको जंगल के बीच होकर गुजरना और ट्रेकिंग, दोनों अनुभव मिलेंगे। इसके साथ ही गोवा में आप काइट सर्फिंग, कायाकिंग, रिवर राफ्टिंग आदि एक्टिविटी भी कर सकते हैं।

paragliding

बीर, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की यह जगह एक हिडेन जेम की तरह है। हिमालय की तराई में मौजूद इस छोटे से शहर को मुख्य रूप से पैराग्लाइडिंग और शानदार पर्वतीय दृश्य, जिनकी चोटियां बर्फ से ढंकी रहती हैं, के लिए जाना जाता है। बीर में पैराग्लाइडिंग करने के लिए सिर्फ हमारे देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों से भी बड़ी संख्या में एडवेंचर लवर्स आते हैं।

इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग, माउटेन बाइकिंग, कैम्पिंग आदि एडवेंचर्स को भी अनुभव कर सकते हैं। यहां आपको तिब्बती संस्कृति से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। बीर में घूमने के लिए आने का सबसे अच्छा समय मार्च से मई और अक्तूबर से नवंबर के बीच का समय माना जाता है, जब यहां ठंड ज्यादा नहीं होती है।

More News

    Read more about: andaman goa manali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+