Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जानिये एक टूरिस्ट और ट्रैवलर के लिए क्यों बेहद ख़ास है ग्रेट निकोबार द्वीप की यात्रा

जानिये एक टूरिस्ट और ट्रैवलर के लिए क्यों बेहद ख़ास है ग्रेट निकोबार द्वीप की यात्रा

By Super

ग्रेट निकोबार, निकोबार द्वीप समूह का सब से बड़ा द्वीप है। निकोबार द्वीप के दक्षिण में स्थित और भारत का दक्षिण बिंदु, इंदिरा पॉइंट के काफी करीब इस ग्रेट निकोबार द्वीप पर कई प्रकार के पेड़ पौधे, और विभिन्न प्रजाती के पक्षी और फूल पाए जाते हैं। इस स्वर्ग जैसे सुंदर टापू पर पनपती मरीने लाइफ को देखने सैलानियों की भीड़ लगी रहती है।

Read in English: Travel to Island Paradise of Great Nicobar

आइये इस लेख के जरिये जाना जाये कि ग्रेट निकोबार और उसके आस पास में ऐसा क्या है जो एक टूरिस्ट और ट्रैवलर को वहां अवश्य देखना चाहिए। होटल्स और फ्लाइट की बुकिंग पर पाएं 50% की छूट, जल्दी करें

इंदिरा पॉइंट

इंदिरा पॉइंट, भारत का दक्षिण बिंदु निकोबार द्वीप के ग्रेट निकोबार द्वीप में स्थित है। यह स्वतंत्र भारत का दक्षिण बिंदु है, जिसे बड़े उत्साह से भारत से कई सैलानी देखने आते हैं। इसका नाम भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर रखा गया है, 1972 के बाद इस दक्षिण बिंदु के भव्य लाइट हाउस को देखने आते पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। लाल और सफ़ेद धारियों से आलंकृत और हैलिप्ड से बना यह भव्य लाइट हाउस बहुत आकर्षक है। 2004 में आई सुनामी से भले ही यह थोड़ा सा क्षतिग्रस्त हो गया, पर अब भी यह भारत होते हुए मलेशिया और मलक्का जाती कई समुंद्री जहाजों को रौशनी प्रधान करता है। यह एक मात्र लाइट हाउस है जो सैलानियों के लिए खुला है और इसकी रेंज 16 नौटिकल मील तक की है। यहाँ से आस पास का दृश्य उतना ही सुन्दर दिखता है जितना कि पूरा अंड़मान और निकोबार द्वीप।

तिल्लनचोंग द्वीप

तिल्लनचोंग द्वीप बहुत छोटा और कम आबादी वाला द्वीप है, यहाँ पाए जाते "नार्कोन्दम होर्न्बिल" और "निकोबार मेग्पोड़" नामक दो विभिन्न प्रजाती के पक्षी इसे एक अद्भुत स्थान बनाते हैं, यहाँ का ट्रौपिकल वातावरण सैलानियों को अपनी ओर खींचता है। अंड़मान निकोबार के अन्य द्वीपों की तरह, तिल्लनचोंग द्वीप की देख रेख भी निकोबार समूह के 3 परिवार मिलकर करते हैं और परंपरा अनुसार साल में एक बार इस द्वीप पर आते हैं। 17 वर्ग कि.मी में फैले इस द्वीप पर छाई हरियाली, इसकी सुन्दरता को और भी निखारती है। किसी कारण वर्ष यह द्वीप थोड़ा सा नष्ट हो गया और यहाँ पाए जाते पक्षियों में भी कमी हो गई, पर अभ इनकी संख्या बढाने के लिए यहाँ एक अभ्यारण्य का निर्माण किया गया है।

ग्रेट निकोबार में क्या करें पर्यटक

Photo Courtesy: Michael Lusk

कैम्पबॅल बे नेशनल पार्क

कैम्पबॅल बे भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के निकोबार द्वीप समूह के सबसे बड़े द्वीप ग्रेट निकोबार में स्थित है। यह इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से लगभग 190 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। आपको बताते कि यहां की वो दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलेंगी जिन्हें शायद ही आपने पहले कभी हो। यदि आप ग्रेट निकोबार में हों और आपको वन्य जीवन में दिलचस्पी हो तो कैम्पबॅल बे नेशनल पार्क को देखना बिलकुल न भूलें।

ग्रेट निकोबार में क्या करें पर्यटक

Photo Courtesy: Anne Sheppard

गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान

गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान भारत के केन्द्र शासित राज्य अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार के द्वीप पर स्थित है जो पूर्वी हिंद महासागर में स्थित है। पार्क का कुल क्षेत्रफल लगभग 110 वर्ग कि.मी. है और यह एक १२ कि.मी. चौड़े वन बफर ज़ोन से और बड़े कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान से अलग होता है।

ग्रेट निकोबार में क्या करें पर्यटक

Photo Courtesy: Heather Paul

कैसे जाएं ग्रेट निकोबार

फ्लाइट द्वारा - भारत के कई प्रमुख शहर जैसे कोलकाता, भुवनेश्वर और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर के वीर सावरकर हवाई अड्डे के लिए कई उड़ानों की सेवा उपलब्ध है। चेन्नई से पोर्ट ब्लैर केवल 21/2 घंटे का सफ़र है। बहुत जल्द मुंबई से पोर्ट ब्लेयर के लिए सीधी उड़ानों की सेवा उपलब्ध कराई जायेगी।

समुंद्र द्वारा - हर दूसरे तीसरे दिन चेन्नई और कोलकाता से पोर्ट ब्लेयर के लिए कई समुंद्री जहाज आते जाते रहते हैं। पर अगर आप अपनी बुकिंग एजेंट द्वारा करवा रहें है तो जहाज की सुविधाओं पर ध्यान दे।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+