Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात में GSRTC की बसों का आज से बढ़ा किराया, जानिए कितना बढ़ेगा आपके पॉकेट पर दबाव?

गुजरात में GSRTC की बसों का आज से बढ़ा किराया, जानिए कितना बढ़ेगा आपके पॉकेट पर दबाव?

गुजरात में सरकारी बसों से सफर करना अब पड़ेगा महंगा, क्योंकि आज से बढ़ गया है सरकारी बसों का किराया। मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों को सच माने तो गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने अपनी बसों के किराए में वृद्धि की घोषणा की है। बताया जाता है कि 28/29 मार्च की रात को 12 बजे से नया किराया लागू कर दिया गया है।

गुजरात राज्य परिवहन के इस फैसले का राज्य भर के लगभग 27 लाख यात्रियों पर असर पड़ेगा, जिसमें बड़ी संख्या में GSRTC की बसों से रोज ऑफिस व काम के लिए यात्रा करने वाले नित्य यात्री भी शामिल हैं।

gujarat gsrtc bus fare

कितना बढ़ा किराया?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के हवाले से बताया गया है कि GSRTC ने बसों के किराए में 10% वृद्धि की घोषणा की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि निगम के अधिकारियों को यात्री किराए में बदलाव करने का अधिकार है। इसके आधार पर ही साल 2023 में परिवहन निगम ने किराए में लगभग 68% की वृद्धि की थी।

किराए में की गयी यह वृद्धि साल 2014 के बाद लगभग 10 सालों बाद की गयी थी। हालांकि यात्रियों पर एक झटके में अधिक दबाव न पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए बढ़ाए हुए किराए को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। 1 अगस्त 2023 में किराए में 25% की वृद्धि को लागू किया गया था।

इस विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि अब निगम की सुविधा को बढ़ाने के लिए परिवहन निगम में किराए में 10% की अतिरिक्त वृद्धि को लागू करने का फैसला लिया है। किराए में 10% की यह वृद्धि 28/29 मार्च 2025 की आधी रात से लागू होगी।

कितना बढ़ेगा पॉकेट पर दबाव?

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हर दिन GSRTC की बसों से जितने स्थानीय यात्री यात्रा करते हैं, उनमें से करीब 85% यात्री (लगभग 10 लाख दैनिक यात्री) 48 किमी तक का सफर करते हैं। बढ़े हुए किराए का इन यात्रियों के पॉकेट पर बहुत हल्का दबाव पड़ेगा। ये यात्री अब तक जितना किराया भरा करते थे, उसमें ₹1 से ₹4 तक की वृद्धि हो सकती है।

इसलिए कहा जा सकता है कि स्थानीय यात्रियों के पॉकेट पर बहुत ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा। गौरतलब है कि GSRTC की बसों से हर दिन लगभग 27 लाख यात्री अपने-अपने गंतव्यों के लिए यात्रा करते हैं। GSRTC की 8000 बसें राज्य भर में करीब 32 लाख किमी का सफर हर दिन तय करती है।

पिछले 14 महीनों के दौरान GSRTC ने शानदार तकनीक से लैस करीब 2,987 BS6 बसों को यात्री सेवा में लॉन्च किया है। इन बसों में स्लीपर कोच, लग्जरी, सेमी-लग्जरी, सुपर डिलक्स और मिनी बसें भी शामिल हैं। साथ ही पिछले 1 साल के दौरान 14 नए बस स्टेशन और डिपो को भी लॉन्च किया गया है।

More News

    Read more about: gujarat ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+