Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब अहमदाबाद मेट्रो बढ़ेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम से आगे, जानिए कब से शुरू होगा गांधीनगर तक का सफर

अब अहमदाबाद मेट्रो बढ़ेगी नरेंद्र मोदी स्टेडियम से आगे, जानिए कब से शुरू होगा गांधीनगर तक का सफर

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से भी आगे दौड़ेगी मेट्रो रेल। हाल ही में गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने इसकी घोषणा की है। अहमदबाद मेट्रो के एक्सटेंशन की घोषणा नर्मदा कैनल पर ब्रिज बनाने के बाद की गयी है। जल्द की इसका ट्रायल रन भी किया जाएगा जिसके लिए तारीख भी तय कर ली गयी है।

मेट्रो रूट के विकास का फायदा अब गिफ्ट सिटी से होकर गांधीनगर तक का सफर करने वाले यात्री भी बड़ी आसानी से उठा सकेंगे।

ahmedabad metro phase 2 trail run

बता दें, अभी अहमदाबाद मेट्रो थलतेज से वस्त्राल गाम और एपीएमसी से मोटेरा स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) तक चलती है। अगले महीने मेट्रो के दूसरे चरण का ट्रायल रन करवाने की तैयारियां जोरों पर हैं। मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद मेट्रो का दूसरा चरण नरेंद्र मोदी स्टेडियम से आगे गिफ्ट सिटी होकर गांधीनगर तक जाएगी। बताया जाता है कि मार्च के आखिरी सप्ताह में इस रूट पर ट्रायल रन शुरू हो सकता है।

मेट्रो से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि एक बार अगर चुनाव की तारीखों की घोषणा हो जाती है तो ट्रायल रन नहीं किया जा सकेगा। इसलिए चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही ट्रायल रन करने और चुनाव के बाद जून तक इस रूट पर आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा को शुरू करने की योजना है। चुनाव खत्म होने के बाद सबसे पहले गांधीनगर सेक्टर तक मेट्रो का परिचालन शुरू किया जाएगा।

trail run ahmedabad metro gandhinagar via gift city

चुनाव के बाद ही साबरमती मेट्रो स्टेशन के भी खुलने की संभावना है। गुजरात में अहमदाबाद के अलावा सूरत में भी मेट्रो निर्माण का कार्य चल रहा है। संभावना है कि इसी साल सूरत में मेट्रो सेवा को शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा हाल ही में पेश हुए राज्य बजट में गुजरात सरकार ने वडोदरा के लिए मेट्रो का ऐलान किया है। काफी कम समय में ही अहमदाबाद में बतौर लाइफलाइन मेट्रो बेहद लोकप्रिय बनकर उभरी है।

हर रोज लगभग 70 से 90 हजार लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। बता दें, अहमदाबाद मेट्रो को शुरू हुए करीब डेढ़ साल का समय बीत चुका है। पहले साल में अहमदाबाद मेट्रो से करीब 1.86 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की थी और शुरू होने के पहले 12 महीने में मेट्रो ने 28 करोड़ रूपए की कमाई की थी। जिस समय मेट्रो का संचालन शुरू हुआ था, उस समय दो मेट्रो के बीच का अंतराल लगभग 30 मिनट का होता था लेकिन अब उसे घटाकर 12 मिनट कर दिया गया है। अहमदाबाद मेट्रो सुबह 6.20 से रात को 10 बजे तक यात्रियों की सेवा करती है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+