Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात में अगले साल कितने दिन मिलेंगी छुट्टियां? जारी हुआ सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर

गुजरात में अगले साल कितने दिन मिलेंगी छुट्टियां? जारी हुआ सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर

बस डेढ़ महीना और, फिर साल 2024 खत्म होने ही वाला है। पुराना साल खत्म होता है और नये साल के आगमन के साथ ही फिर से शुरू हो जाता है नयी उम्मीदों को सवेरा। उसी तरह से लोगों ने अब साल 2025 के आने का इंतजार शुरू कर दिया है। नया साल सिर्फ नई उम्मीदों या नयी आशाओं को पूरा करने वाला ही नहीं होगा बल्कि छुट्टियों की नयी लिस्ट भी लेकर आएगा।

साल 2025 में कितने दिन छुट्टियां रहेंगी, कब कौन से त्योहार की छुट्टी मिलने वाली है! साल 2025 की सार्वजनिक छुट्टियों की पूरी लिस्ट गुजरात सरकार ने जारी कर दी है।

gujarat 2025 holiday list

मीडिया रिपोर्ट्स में गुजरात सरकार के हवाले से साल 2025 की सार्वजनिक छुट्टियों की जो लिस्ट बतायी गयी है, उसके मुताबिक 2025 में गुजरात में कुल 75 छुट्टियां मिलेंगी। इसमें से 20 दिन राज्य के सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। लेकिन 5 ऐसी छुट्टियां भी हैं, जो वीकेंड पर पड़ रही हैं जिसका नुकसान सरकारी कर्मचारियों को उठाना पड़ेगा। 4 छुट्टियां रविवार और 1 छुट्टी शनिवार को पड़ेगी।

लेकिन इतनी सी छुट्टियों से साल कहां गुजरने वाला है। इसलिए गुजरात सरकार ने अपने कर्मचारियों को कुछ ऐच्छिक छुट्टियां भी देने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारी सालभर में कुल 39 ऐच्छिक छुट्टियां ले सकते हैं। लेकिन यहां भी उन्हें थोड़ा सा घाटा उठाना पड़ेगा। इनके अलावा 11 ऐच्छिक छुट्टियां रविवार और दूसरे या चौथे शनिवार को पड़ रही है।

चलिए आपको बता देते हैं साल 2025 में गुजरात सरकार द्वारा दी जाने वाली 20 सार्वजनिक छुट्टियां कौन-कौन सी हैं -

त्योहार तारीख दिन
मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 मंगलवार
महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 बुधवार
धूल भरा 14 मार्च 2025 शुक्रवार
रमजान-ए-ईद 31 मार्च 2025 सोमवार
महावीर जयंती 10 अप्रैल 2025 गुरुवार
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल 2025 सोमवार
गुड फ्राईडे 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार
परशुराम जयंती (वैशाख सूद बीज) 29 अप्रैल 2025 मंगलवार
बकरीद 7 जून 2025 शनिवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 शुक्रवार
जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 शनिवार
चतुर्थी पक्ष 27 अगस्त 2025 बुधवार
ईद-ए-मिलादुन्नबी 5 सितंबर 2025 शुक्रवार
गांधी जयंती, दशहरा 2 अक्तूबर 2025 गुरुवार
दिवाली 20 अक्तूबर 2025 सोमवार
विक्रम संवत नववर्ष 22 अक्तूबर 2025 बुधवार
भाई दूज/बिज 23 अक्तूबर 2025 गुरुवार
सरदार बल्लभभाई पटेल जयंती 31 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
गुरु नानक जयंती 5 नवंबर 2025 बुधवार
क्रिसमस 25 दिसंबर 2025 गुरुवार

राज्य में साल 2025 में 17 दिन बैंक अवकाश रहेंगे। इसके अलावा 5 छुट्टियां ऐसी भी हैं जो दूसरे या चौथे शनिवार और रविवार को पड़ रही हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat holidays
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+