Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुजरात में ₹1020 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए एक्सप्रेसवे और 12 हाई स्पीड कॉरिडोर, कहां-कहां?

गुजरात में ₹1020 करोड़ की लागत से बनेंगे 2 नए एक्सप्रेसवे और 12 हाई स्पीड कॉरिडोर, कहां-कहां?

गुजरात में पहले के मुकाबले बदलने वाला है सड़क यातायात का अनुभव। पिछले दिनों विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करते हुए घोषणा की गयी कि राज्य भर के कई रूट्स पर नए हाई स्पीड कॉरिडोर और 2 एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जिन 2 नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा, दोनों ग्रीनफिल्ड होंगे।

इसके अलावा राज्य सरकार 12 हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण भी करने वाली है, जो निश्चित रूप से राज्य में यातायात और परिवहन का अनुभव पूरी तरह से बदल देगी। बताया जाता है कि 'गरवी गुजराज हाई-स्पीड कॉरिडोर' परियोजना के तहत ₹1020 की लागत से 1367 किमी लंबी 12 हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही बजट में ₹24,705 करोड़ का आवंटन हाईवे जाम और नई परिवहन संरचनाओं के विकास के लिए भी आवंटित की गयी है।

gujarat coastal road expressway

बनेंगे 2 नए ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे

गुजरात के वित्त मंत्री कानुभाई देसाई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य में 2 नए ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे और 12 हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इनमें से पहला ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे 'नमो शक्ति एक्सप्रेसवे' होगा, जो बानसकांठा-सौराष्ट्र समुद्रतटिय क्षेत्रों को जोड़ते हुए बनाया जाएगा। यह दीसा-पीपावाव रोड को जोड़ेगा।

वहीं दूसरा एक्सप्रेसवे 'सोमनाथ-द्वारका एक्सप्रेसवे' होगा, जो अहमदाबाद-राजकोट-पोरबंदर से होकर गुजरेगा और गुजरात के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा। मीडिया रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि पिपवाव से सोमनाथ हाईवे को केंद्र सरकार की कोस्टल हाईवे से और द्वारका-सोमनाथ रोड को राजकोट होकर नेशनल हाईवे से जोड़ा जाएगा जिसका विस्तार अहमदाबाद तक होगा।

gujarat budger new greenfield expressway

कितना किया गया हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए आवंटन?

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस साल के बजट में गुजरात में ₹1020 करोड़ की लागत से 1367 किमी लंबी 12 हाई-स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। हालांकि इनके रूट्स की घोषणा अभी तक नहीं की गयी है। इसके साथ ही भुज-नखत्राना 4 लेन हाई स्पीड कॉरिडोर के लिए ₹937 करोड़ की मंजूरी दी गयी है।

इसके साथ ही ₹278 करोड़ की लागत से गुजरात के महत्वपूर्ण औद्योगिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ते हुए हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिनका रूट अहमदाबाद से डकोर, सुरत से सचिन-नवसारी, वडोदरा से एकतानगर, राजकोट से भावनगर, मेहसाणा से पालनपुर और अंकलेश्वर से राजपिपला तक का प्रस्ताव दिया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ₹85 करोड़ की लागत से गांधीनगर-पेठपुर-महुडी रोड को 4 लेन चौड़ा और एक फ्लाईओवर भी बनाएगी।

More News

    Read more about: vadodara budget gandhinagar
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+