Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बॉलीवुड थीम, 360 डिग्री गोल-गोल घूमने वाले या फिर रोपवे...ये हैं सूरत के 5 अनोखे थीम वाले रेस्तरां

बॉलीवुड थीम, 360 डिग्री गोल-गोल घूमने वाले या फिर रोपवे...ये हैं सूरत के 5 अनोखे थीम वाले रेस्तरां

Weekends पर परिवार, दोस्तों या फिर ऑफिस कॉलिग्स के साथ पार्टी करने और खाना खाने रेस्तरां में जाना नये जमाने का कल्चर बन गया है। लोग हर बार खाने के लिए कुछ नया और नये थीम वाले रेस्तरां की तलाश करते रहते हैं। कपड़ा उद्योग, डायमंड कटिंग और पॉलिशिंग के लिए सूरत का नाम सबसे ऊपर रखा जाता है।

व्यवसाय के सिलसिले में अगर आप भी गुजरात के डायमंड सिटी सूरत में जाने वाले हैं, तो फिल्मों की थीम पर सजे किसी रेस्तरां में खाना खाना किसे पसंद नहीं आएगा। या किसी ऐसे रेस्तरां में जो समुद्री लुटेरों की थीम पर सजाया गया हो? सूरत में बैठकर गोवा वाली Vibes के साथ खाना खाना कैसा रहेगा! यकीन मानिए बच्चों को इस तरह से अलग-अलग थीम पर सजे रेस्तरां बहुत पसंद आते हैं।

surat top 5 restauratnt

चलिए आपको सूरत के 5 सबसे अनोखे थीम पर सजे रेस्तरां के बारे में बताते हैं :

1. गेट टू गोवा (Gate to Goa)

सूरत में बैठकर गोवा वाली वाइब्स के साथ डिनर करने का अनुभव नहीं खास होता है। रेस्तरां की दीवारों को गोवा के तर्ज पर बिल्कुल रंग-बिरंगी तरीके से सजाया गया है। इस रेस्तरां में कदम रखते ही ऐसा लगेगा मानों सूरत में आप किसी मिनी गोवा में पहुंच गये है। लेकिन शाम ढलते ही जैसे ही रेस्तरां में नियॉन लाइट्स जलायी जाती है बिल्कुल गोवा के क्लब जैसा महसूस होने लगता है।

हमारी मानें तो इस रेस्तरां में एक नहीं बल्कि कम से कम दो बार जाएं...पहली सूर्यास्त से पहले और दूसरी जब शाम को नियॉन लाइट्स जला दी जाती हैं।

Must Try : व्हाइट सॉस पास्ता और चिकन तंदूरी।
कहां : वीआर मॉल के पीछे, एसएमसी मगडलाह पार्टी प्लॉट के बगल में, चंपा गली।
समय : दोपहर 2 से रात 12 बजे तक।
खर्च : दो लोगों के लिए करीब 1000 रुपए।

friends eating at surat restaurant

2. पायरेट वॉयाज (Pirates Voyage)

गुजरात में अपने-आप में पहला रेस्तरां है। यह गुजरात का पहला फ्लोटिंग रेस्तरां है, जो सूरत में तापी नदी के किनारे बनाया गया है। रोमांटिक डिनर डेट के लिए यह रेस्तरां बिल्कुल सही जगह है। अगर आपको तैरना नहीं भी आता है, तब भी इस रेस्तरां में खाने जाने में डरने जैसी कोई बात नहीं है। क्यों, क्योंकि यहां सुरक्षा के लिए लाइफ सेफ्टी जैकेट भी उपलब्ध करवाए जाते हैं।
Must Try : अमेरिकन चीज बॉल्स, मसाला पापड़ और न्यू इटालियन सिज्लर।
कहां : वैलेंटाइन सिनेमा के पास, न्यू मगदल्ला, रुंध।
समय : सुबह 11 से रात 10.30 बजे तक।
खर्च : दो लोगों के लिए लगभग 1200 रुपए।

non veg food at surat

3. ढिशुम - द बॉलीवुड रेस्तरां

लाइफ में जब तक थोड़ा फिल्मी तड़का न लगे, तब तक लाइफ भी फिकी ही लगती है। अगर आप भी बॉलीवुड और फिल्मों के दीवाने हैं तो इस रेस्तरां में आना तो बनता है। रेस्तरां के डेकोरेशन में फिल्मों के बड़े-बड़े पोस्टर का इस्तेमाल किया गया है। दीवारों पर लाइट्स-कैमरा-एक्शन लिखें हैं।

इस रेस्तरां की हर दीवार को बैकग्राउंड बनाकर आप अपने इंस्टाग्राम के लिए फोटो खिंचवा सकते हैं। लेकिन बॉलीवुड प्रेमियों को सबसे अधिक आनंद इस रेस्तरां का मेनू देखकर होता है। यकीन नहीं होता...तो खुद जाकर चेक कर लें।
Must Try : तंदूरी बोल बच्चन, अनारकली की मां, हड़िप्पा पनीर टिक्का।
कहां : दूसरा फ्लोर, ला कासा लुसिडो (अमेजिया फैमिली क्लब), पर्वत पाटिया, मगोब।
समय : सुबह 11 से दोपहर 3 और शाम 7 से रात 12 बजे तक।
खर्च : दो लोगों के लिए करीब 2,600 रुपए।

surat gujarat restaurant

4. गैलक्सी रिवॉल्विंग रेस्तरां (Galaxy Revolving Restaurant)

एक ऐसा रेस्तरां जो 360 डिग्री घूम रहा हो...है न अनोखा अनुभव। दोस्तों या फिर परिवार के साथ खाने के लिए किसी अनोखे रेस्तरां की आपकी तलाश सूरत के इस रेस्तरां में आकर खत्म होगी। अपने फेवरेट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए पूरे सूरत शहर और लाइट्स को देखना कितना शानदार अनुभव होता होगा।

घबराइए नहीं, यह रेस्तरां इतनी तेजी से भी नहीं घूमेगा कि आपको चक्कर ही आने लगे। दरअसल, यह रेस्तरां आपको सूरत शहर का नजारा बड़े शानदार तरीके से दिखाने के लिए बड़े ही हल्के और धीमी रफ्तार से घूमता है।

Must Try : वेज बर्मीज सूप और क्रिम ऑफ ब्रॉकली।
कहां : चौथा फ्लोर, फॉर्चून आईलैंड, गैलेक्सी सर्कल, पाल गम।
समय : सुबह 11 से दोपहर 3 और शाम 6.30 से रात 11 बजे तक।
खर्च : दो लोगों के लिए करीब 900 रुपए।

surat best restaurant

5. द रोपवे रेस्तरां (The Ropeway Restaurant)

एक बार आंखे बंद करके कल्पना किजीए...कश्मीर की बर्फिली चोटियां और उनसे होकर गुजरता एक रोपवे जिसमें आप बैठे हुए हैं। अब जरा सोचिए, रोपवे में अगर आपको आपका पसंदीदा खाना परोसा जाए तो कितना अच्छा होगा न। लेकिन सूरत में ऐसा अनुभव कहां मिलेगा? सूरत में बैठकर अगर ऐसा अनुभव करना चाहते हैं तो द रोपवे रेस्तरां में आना पड़ेगा।

इस अनुभव को और भी वास्तविक बनाने के लिए यहां वास्तव में रोपवे में बैठकर खाने की व्यवस्था की गयी है। रोपवे में टेबल और चेयर समेत बैठकर अच्छी तरह से खाने की पूरी व्यवस्था है। अगर सूरत में एकदम अलग एडवेंचर एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो इस रेस्तरां में जरूर आएं।

नोट : यह रेस्तरां पूरी तरह से शाकाहारी है, जहां जैन विकल्प भी उपलब्ध है।

Must Try : पनीर मसाला, चिल्ली पोटैटो, आइसक्रीम।
कहां : 101-104, आकाश रिटेल, प्राइम शॉपर्स के पास, वेसु।
समय : दोपहर 12 से 3 और शाम को 6 से रात 11 बजे तक।
खर्च : दो लोगों के लिए करीब 700 रुपए।

More News

    Read more about: surat food gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+