Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत और वडोदरा में 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की करें जायकेदार सवारी, इस अनोखे रेस्तरां पर हार बैठेंगे दिल

सूरत और वडोदरा में 'वंदे भारत एक्सप्रेस' की करें जायकेदार सवारी, इस अनोखे रेस्तरां पर हार बैठेंगे दिल

अच्छा खाना हमेशा एक अच्छे परिदृश्य और वातावरण में ही एंजॉय किया जा सकता है। है न...। किसी इटालियन डेकोर वाले रेस्तरां में बैठकर मैक-एन-चीज या इटैलियन रेड सॉस पास्ता का लुत्फ उठाना उतना ही अच्छा लगता है जितना किसी 'चोखी धानी' या 'म्हारा राजस्थान' जैसी थीम पर सजे रेस्तरां में खटिया पर बैठकर ढाबा स्टाइल में परंपरागत मेवाड़ थाली का जायका लेना।

इसलिए जब भी किसी रेस्तरां का चुनाव किया जाता है तो खाने की क्वालिटी और कीमत के साथ-साथ उसके एंवार्यनमेंट के बारे में भी जरूर बात की जाती है। कई बात तो खाना भले ही थोड़ा महंगा क्यों न हो, लेकिन एंवार्यनमेंट की वजह से लोगों की भीड़ वहां लगती है।

कुछ ऐसा ही एंवार्यनमेंट आपको गुजरात के सूरत में वंदे भारत एक्सप्रेस की थीम पर खुले रेस्तरां 'ला पिज्जा ट्रेनो' (La Pizza Treno) में भी मिलेगा। हालांकि वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन की थीम पर कई शहरों में रेस्तरां खुल चुके हैं लेकिन सूरत के इस रेस्तरां की बात सबसे अलग है। इस रेस्तरां की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमत में स्वादिष्ट व्यंजन परोसना है। यहां आपको गुजराती के अलावा, पिज्जा, पास्ता, कई तरह के सलाद, इटैलियन, चाट, सूप आदि भी मिलेंगे।

इंटिरियर देता है ट्रेन वाली Vibe

भले ही आपको कभी भी भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सवारी का मौका न मिला हो लेकिन इस रेस्तरां की जायकेदार सवारी आपको पूरी तरह से वंदे भारत एक्सप्रेस वाली Vibe ही देगी। रेस्तरां के इंटिरियर डेकोरेशन में मुख्य तौर पर ट्रेन जैसे लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है।

सिर्फ डेकोरेशन ही नहीं खाने की प्लेट, बैठने की सीट या यूं कहें बर्थ आदि में भी इस रंग को ही प्राथमिकता ही दी गयी है। इस रेस्तरां में बैठने के दो तरह के विकल्प मिलेंगे। रेस्तरां में नॉर्मल चेयर और टेबल के अलावा अलग से ट्रेन के कोच की तरह भी बनाया हुआ है, जिसमें ट्रेन में बैठने जैसा अनुभव होता है।

छत से वंदे भारत लाएगा खाना

'ला पिज्जा ट्रेनो' में जब आप खाना खाने जाएंगे तो आपका ऑर्डर कोई वेटर नहीं परोसेगा बल्कि यह छत से टपकेगा। सिर उठाकर देखने पर आप पाएंगे कि रेस्तरां के छत पर चैनल बनाया हुआ है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस की डिजाइन वाली गाड़ी आपका खाना लटकाकर लाएगी। है न कितना मजेदार। रेस्तरां द्वारा दावा भी किया जाता है कि यह भारत का एकलौता रेस्तरां है जहां Overhead ट्रेन के माध्यम से खाना परोसा जाता है।

क्या-क्या है मेनू में?

  • 2 तरह के सूप
  • 17 तरह के कोल्ड सलाद
  • 3 तरह के पिज्जा
  • अनलिमिटेड कोल्ड ड्रिंक
  • 7 तरह के चाट
  • 6 तरह के हॉल सलाद
  • चिजी गार्लिक ब्रेड
  • ब्राउनी विद आइसक्रीम
  • 2 तरह की सब्जी
  • कुल्चा रोटी
  • जीरा राइस
  • दाल फ्राई

सूरत के कई और मजेदार और यूनिक रेस्तरां के बारे में जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल पढ़ें।

ला पिज्जा ट्रेनो रेस्तरां का पता और समय?

गुजरात के दो शहरों में ला पिज्जा ट्रेनो के ब्रांच खुल चुके हैं। इसका पहला ब्रांच सूरत में और दूसरा ब्रांच वडोदरा में खुला है। दोनों शहरों में ही रेस्तरां सोमवार से रविवार तक सुबह 11 से रात को 11 बजे तक खुला रहता है।

  • सूरत ब्रांच

शुभ यूनिवर्सल, वेसु मेन रोड, विजया लक्ष्मी हॉल के विपरित, वेसु, सूरत

  • वडोदरा ब्रांच

दूसरा फ्लोर, बाटा शोरुम के ऊपर, रेस कोर्स रोड, आईनॉक्स सिनेमा के बगल में, वडोदरा

More News

    Read more about: surat vadodara food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+