Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गुलमर्ग का नया आकर्षण : पर्यटकों के लिए खुला कश्मीर की समृद्ध इतिहास को दर्शाता आर्मी म्यूजियम

गुलमर्ग का नया आकर्षण : पर्यटकों के लिए खुला कश्मीर की समृद्ध इतिहास को दर्शाता आर्मी म्यूजियम

कश्मीर का एक सुन्दर शहर गुलमर्ग, पहाड़ों, बर्फिली चोटियों और बर्फ की मोटी परत से ढंका रहने वाला। गुलमर्ग में यूं तो बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां आने वाले पर्यटकों का मुख्य आकर्षण स्नो एडवेंचर स्पोर्ट्स होते हैं। लेकिन अब पर्यटकों के लिए गुलमर्ग में एक नया और बहुत ही शानदार आकर्षण खुल गया है।

कश्मीर के समृद्ध इतिहास और सेना की भूमिका के बारे में जानकारी देता आर्मी म्यूजियम (Army Museum) को आम नागरिकों के लिए भी खोल दिया गया है। हाल ही में उत्तरी कमान के लेफ्टि. जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने इसका उद्घाटन किया।

gulmarg army museum

आर्मी म्यूजियम 'गुल-ए-सम' (Gul-A-Seum) में पर्यटकों को कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने और इस क्षेत्र के विकास में सेना की भूमिका और कश्मीर के समृद्ध इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी। गुलमर्ग आर्मी म्यूजियम के उद्घाटन के मौके पर डैगर डिविजन और इसकी हिमालयी ब्रिगेड के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस म्यूजियम की कल्पना और निर्माण किया है। आर्मी म्यूजियम में देश की सुरक्षा और निर्माण के लिए आर्मी के जवानों द्वारा दिये जाने वाले सर्वोच्य बलिदानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी है।

इस मौके पर उपस्थित रिटायर कर्नल वीएन थापर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस म्यूजियम को सिर्फ एक पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित नहीं किया गया है। यह उन लोगों की याद में बनाया गया एक स्मारक भी है, जिन्होंने विभिन्न लड़ाईयों में हिस्सा लेकर देश पर अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर ने मुख्य रूप से वहीं युद्ध देखे हैं, जो भारत ने पाकिस्तान और चीन के साथ लड़े हैं। यह उन लड़ाईयों की यादों, भारतीय सेना की बहादुरी की यादों का पिटारा है।

army museum kashmir

गुलमर्ग आने वाले पर्यटक, जो कश्मीर के इतिहास और भारतीय सेना के बारे में, उनकी बहादुरी के बारे में विस्तार से जानने के लिए उत्सुक हैं, उनके लिए बेस्ट जगह होगी। आर्मी म्यूजियम में युद्ध के समय सेना की भूमिका को लेकर प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी है। यहां देश के विकास और जम्मू-कश्मीर की संस्कृति व धरोहरों को फलने-फूलने में सेना की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी है।

beauty of gulmarg

बता दें, गुलमर्ग पीर पंजाल हिमालयी श्रेणी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जो अपनी नैसर्गिक सुन्दरता की वजह से पर्यटकों में खूब लोकप्रिय है। यहां आपको हरियाली के साथ-साथ बर्फिली चोटियां भी देखने को मिलेगी। सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग बर्फ के सफेद वंडललैंड में परिवर्तित हो जाता है, जहां स्कीबोर्डिंग, स्किइंग आदि एडवेंचर गेम्स के लिए दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं।

गुलमर्ग का गंडोला केबल राइड दुनिया का सबसे ऊंचा केबल कार है, जो इन पहाड़ों का शानदार नजारा दिखाता है। वहीं गर्मियों के मौसम में गोल्फ, प्रकृति को एक्सप्लोर करने वालों और ट्रैकिंग के दीवानों को यह घाटी आकर्षित करता है।

More News

    Read more about: gulmarg kashmir travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+