Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगर हैं दिलेरी तो एक रात गुजार कर सतपुड़ा के भूतिया जंगल में

अगर हैं दिलेरी तो एक रात गुजार कर सतपुड़ा के भूतिया जंगल में

पंचमढ़ी उन लोगों के लिए बेहद सुकून देने वाली जगह है, जो शहर की भागती दौड़ती जिन्दगी से दूर खुद के साथ सुकून के दो पल बिताना चाहते हैं।

भारत के हृदय में स्थित मध्यप्रदेश एक बेहद ही खूबसूरत राज्य है, यहां घूमने की ढेरों जगहें है, जहां पर्यटक अपनी छुट्टियों को बेहद ही मजेदार बना सकते हैं।

अगर बात मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन की जाये, तो यहां बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं, जिनमे से एक है पंचमढ़ी। मध्यप्रदेश स्थित पंचमढ़ी एक ऐसा हिल स्टेशन है, जो झरने, पहाड़, गुफा और सापूतारा जंगल से परिपूर्ण है। लंबे और छोटे पेड़ो से घिरी हुई संकरी गलियों से होते हुए जब इस खूबसूरत जगह का दीदार करेंगे तो अप खुद को एक अलग ही दुनिया में पायेंगे। ब्रिटिश काल के दौरान इस स्थल का प्रयोग सैन्य छावनी के रूप में किया जाता था।

पंचमढ़ी उन लोगों के लिए बेहद सुकून देने वाली जगह है, जो शहर की भागती दौड़ती जिन्दगी से दूर खुद के साथ सुकून के दो पल बिताना चाहते हैं। पंचमढ़ी एक छोटा सा कस्बा है, जो चारों और पहाड़ और जंगलों से घिरा हुआ है। यहाँ आकर आप यहाँ के शांत वातावरण, हरे-भरे पेड़पौधे, संगीतमय झरने, कल-कल करती नदियां आदि के दिलकश नज़ारों में डूब जाएंगे।

इसकी संकरी सड़के और मिलट्री के पुराने घर और गिरिजाघर इस जगह को थोड़ा सा हॉन्टेड बनाते है। इस जगह की यात्रा करने वाले पर्यटक अक्सर बताते हैं कि, रात के समय यहां अजीब सी शांति और असामान्य गतिविधियां होती है। दिन के उजाले में यह जगह बेहद खूबसूरत नजर आती है, लेकिन रात के अंधरे के दौरान यहां का सन्नाटा आपको डरा सकता है। लेकिन इस जगह की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं हैं। पंचमढ़ी की खास बात यह है कि, आप यहां एडवेंचर छुट्टियों के साथ रोमांटिक छुट्टियों को भी बिता सकते हैं।

क्राइस्ट चर्च

क्राइस्ट चर्च

पंचमढ़ी में स्थित इस चर्च का निर्माण वर्ष 1875 में अंग्रेजों द्वारा किया गया था, इस चर्च की बनावट आयरिश, फ्रेंच और ब्रिटिश वास्तुकला शैली से परिपूर्ण है। इस चर्च की यूरोपीयन शैली को देखने के लिए पूरे वर्ष पर्यटक यहाँ आते हैं।

प्रियदर्शिनी प्वाइंट

प्रियदर्शिनी प्वाइंट

प्रियदर्शिनी प्वाइंट आज पंचमढ़ी का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जिसकी खोज कैप्टन जेम्स फोर्सेथ ने की थी, उन्ही के नाम पर पहले इस जगह को जाना जाता था। प्रियदर्शिनी प्वाइंट से पचमढ़ी के खूबसूरत नज़ारों का नज़ारा कर सकते हैं। यहाँ से ढ़लता हुआ सूरज (सूर्यास्त) का दृश्य दिलकश होता है। इस जगह से चौरादेव, महादेव और धुपगढ़ को भी निहारा जा सकता है।Pc:Yedunair

सतपुड़ा राष्टीय पार्क

सतपुड़ा राष्टीय पार्क

सतपुड़ा राष्टीय पार्क पचमढ़ी में 524 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यहाँ आप अनेकों पक्षियों के घर देख सकेंगे। साथ ही यहाँ टाइगर, तेंदुआ, बिसन और चार सिंह वाले हिरन आदि भी देख पाएंगे।Pc:Suvro Banerjee

महादेव गुफा

महादेव गुफा

महादेव गुफा भगवान शिव को समर्पित तीर्थ स्थल है, जो बेहद उंचे उंचे पेड़ों से ढका हुआ है। महादेव गुफा से हमेशा पानी बहता रहता है, जहां भक्त पवित्र डुबकी लगाते हैं। इस गुफा का प्रमुख आकर्षण 30 मीटर लम्बी गुफा में स्थित भगवान शिव का शिवलिंग, जहां शिवरात्रि के पर्व पर भारी तादाद में भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।

चौरागढ़

चौरागढ़

महादेव की गुफा से चार किमी की दूरी अपर स्थित चौरागढ़ सापूतारा का एक प्रमुख आकर्षण है, जोकि भगवान शिव की प्रतिमा के लिए जाना जाता है।Pc:Sid Bhatnagar

कैसे जायें

कैसे जायें

पंचमढ़ी पिपरिया से लगभग 47 किमी दूरी पर स्थित है। पिपरिया इटारसी-जबलपुर रेल लाइन पर है, जबलपुर से 2 घंटे और इटारसी से लगभग 1 घंटे में पंचमढ़ी पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा भोपाल से पंचमढ़ी बस द्वारा सीधे पहुंचा जा सकता है।Pc: Dhanireena

इसे करना कतई ना भूले

इसे करना कतई ना भूले

अगर आप पंचमढ़ी में हैं, और कुछ तूफानी और एडवेंचर करने की चाहत रखते हैं तो, यहां रॉक क्लाइम्बिंग और बाइकिंग और बोटिंग का मजा लेना कतई मिस ना करें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+