Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सपनो की नगरी मुंबई की भूतिया जगह

सपनो की नगरी मुंबई की भूतिया जगह

सुनने में थोड़ा अजीब जुरु लग सकता है, लेकिन जनाब यह सच है, मुंबई भी भारत के अन्य महानगरों की तरह अपने अंदर कई तरह रहस्य और भूतिया जगह समेटे हुए है.

By Goldi

जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जुरु लग सकता है, लेकिन जनाब यह सच है, मुंबई भी भारत के अन्य महानगरों की तरह अपने अंदर कई तरह रहस्य और भूतिया जगह समेटे हुए है..मुंबई में आज भी कई ऐसे स्थान जहां जाने से लोग कतराते हैं, साथ ही मुंबई की इन कई रहस्यमयी जगहों पर लोगो को जाने की इजाजत भी नहीं होती, जहां इजाजत होती है, वहां भी पर्यटकों को सूरज ढलने से पहले ही वापस आने की सलाह दी जाती है...

गौरतलब है कि आज भी मुंबई में कई ऐसी इमारतें हैं जो काफी पुरानी हैं और हमें औपनिवेशिक ब्रिटिश युग की याद दिलाती हैं मजे की बात ये है कि इनमें से अधिकांश इमारतें भूतिया यानी हॉन्टेड हैं। अगर आप भी मुंबई जा रहें हैं या फिर मुंबई में रहते हैं तो भूलकर भी मुंबई की इन जगहों की ओर रुख ना करें

आर मिल्क कॉलोनी

आर मिल्क कॉलोनी

आरके मिल्क कॉलोनी मुंबईकर्स में पिकनिक स्थल के रूप में खासा लोकप्रिय है..दिन के समय यहां अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है..लेकिन शाम होते ही लोग इस जगह को छोड़कर चले जाता है..मानना है कि शाम होते ही इस स्थान पर भूतों और आत्माओं का कब्ज़ा हो जाता है ।

एशियाटिक लाइब्रेरी

एशियाटिक लाइब्रेरी

इस लाइब्रेरी का शुमार भारत की सबसे बड़ी लाइब्रेरी में होता है। इस लाइब्रेरी की बिल्डिंग को देख के ही आप इस बात का अंदाजा लगा लेंगे कि ये स्थान हॉन्टेड है। कोलाबा स्थित इस लाइब्रेरी कि ये खासियत है कि यदि आप यहां चले गए तो आप यहां से निकलना नहीं चाहेंगे। बताया जाता है कि आज भी यहां अंग्रेज़ों की आत्माएं रहती हैं।

pc:A.Savin

मुकेश मिल्स

मुकेश मिल्स

मुंबई के कोलाबा में स्थित मुकेश मिल्स का शुमार देश के उन चुनिंदा कारखानों में था जिसने भारी संख्या में लोगों को रोज़गार दिया था। ज्ञात हो कि इस स्थाना पर कई फिल्मों की भी शूटिंग हो चुकी है। यहां के बारे में एक घटना मशहूर है कि एक बार यहां शूटिंग चल रही थी और फ़िल्म की हिरोइन पर एक आत्मा ने प्रवेश कर लिया और वो पुरुषों की तरह बातें करने लग गयी।

ताज होटल

ताज होटल

आज ताज महल होटल का शुमार मुंबई के लैंड मार्क में होता है। आलिशान और समस्त सुख सुविधा से लैस इस होटल के बारे में आज कई किवदंतियां मशहूर हैं। यहां आज भी इस होटल के निर्माता और मुख्य वास्तुकार डब्लू ए चैम्बर्स की आत्मा का वास है, साथ ही यहां काम करने वाले कई लोगों ने उनकी आत्मा को और उनकी आवाज़ को यहां महसूस किया है।

pc:QuartierLatin1968

टावर ऑफ साइलेंस

टावर ऑफ साइलेंस

ये पारसी लोगों का कब्रिस्तान है। पारसी लोग अपने मरे हुए लोगों को यहां छोड़ के जाते हैं जहां चील कव्वे इन्हें खाते हैं। मुंबई के स्थानीय लोगों के बीच इस स्थान को लेकर कई बातें मशहूर हैं और कोई यहां नहीं जाता है। इस इलाके के आस-पास रात में काफ़ी तेज हवाएं चलती हैं, साथ ही गहरा सन्नाटा रहता है। लोगों का कहना है कि रात के दौरान यहां से चीखने-रोने की तेज़ आवाज़ें सुनाई देती हैं। यह मुंबई की सबसे डरावनी जगहों में से एक है।

 संजय गांधी नेशनल पार्क

संजय गांधी नेशनल पार्क

ये स्थान इसलिए हॉन्टेड है क्योंकि यहां रहने वाले शेर चीतों ने कई लोगों को खाया है और उन्हीं लोगों कि आत्माएं आज यहां भटकती हैं। गौरतलब है कि इस स्थान पर बरसों से लोग अतिक्रमण और कब्ज़ा कर के रह रहे हैं।

pc: Sobarwiki

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+