Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »गोवा के सेक्सी बीच छोड़िये..ये हैं गोवा का असली खजाना...

गोवा के सेक्सी बीच छोड़िये..ये हैं गोवा का असली खजाना...

आप गोवा के ऐतिहासिक किले,चर्च,वाटरफॉल,वाइल्ड लाइफ को अच्छे से निहार सकते हैं। तो आगर आप आने वाले समय में गोवा की ट्रिप प्लान कर रहें है, तो गोवा के बीच के अलावा इन खूबसूरत जगहों को घूमना बिल्कुल भी ना

By Goldi

अक्सर पर्यटक गोवा में सिर्फ समुद्री तट को ही घूमकर निकल जाते हैं, जिसके चलते वह गोवा की कई खूबसूरत चीजों या कहे जगहों को मिस कर देते हैं। जी हां गोवा में खूबसूरत समुद्री किनारों के अलावा बेहद ही खूबसूरत जगहें मौजूद है

जहां आप गोवा के ऐतिहासिक किले,चर्च,वाटरफॉल,वाइल्ड लाइफ को अच्छे से निहार सकते हैं। तो आगर आप आने वाले समय में गोवा की ट्रिप प्लान कर रहें है, तो गोवा के बीच के अलावा इन खूबसूरत जगहों को घूमना बिल्कुल भी ना भूले....

चपोरा किला

चपोरा किला

चपोरा किले का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा सन 1617 में हिंदू आक्रमणों से अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिये किया गया था। इस किले का निर्माण भी प्रसिद्द किले अगुआड़ा के समय ही हुआ था परंतु हिंदुओं के आक्रमणों के कारण अगुआड़ा किला नष्ट हो गया और इसके खंडहर इसके संघर्ष की कहानी बताते हैं। चपोरा उत्तर बरदेज़ जिले में वागातोर समुद्र तट के निकट है और मापुसा शहर से यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है जो लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।बता दे यह वही किला है, जहां फिल्म दिल चाहता की शूटिंग सम्पन्न हुई थी।

पांडव गुफा

पांडव गुफा

अर्वलेम गुफाएं उत्तरी गोवा के संकाई गांव में स्थित हैं जो पणजी से करीब 31 किमी दूर है। गुफाएं लाल लाइटैइट पहाड़ी से निर्मित है।पौराणिक कथायों के मुताबिक महाभारत के युग की गुफाएं स्थित ,पांडव अपने अज्ञातवास के दौरान इन्ही गुफायों में ठहरे थे....

अर्वलेम झरना

अर्वलेम झरना

उत्तर गोवा में सिंक्वेलिम शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित है। 24 फीट उंचा यह झरना एक खूबसूरत पिकनिक स्पॉट है। इस झरने को रुद्रेश्वर मंदिर की सीढ़ियों से भी देखा जा सकता है। सरकार ने इस झरने के पास एक पार्क भी बनवा रखा है, जिससे लोग इसकी खूबसूरती का आनंद ले सकें।

दूधसागर फॉल्स

दूधसागर फॉल्स

गोवा की सबसे आकर्षित जगह दूधसागर फॉल्स ही है जो भगवान महावीर सैंक्च्युअरी के अंदर स्थित है। पूरे भारत देश में जॉग फॉल्स के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है।पणजी से इसकी दूरी लगभग 60 किमी है। दूधसागर जल प्रताप मानसून के दौरान पर्यटकों को ज़्यादा आकर्षित करता है। दूधसागर झरने को 'मिल्क ऑफ सी' भी कहा जाता है। दूधसागर जल प्रताप सबसे ऊँचे झरनों की सूची में भारत में 5 वें और विश्व में 227वें स्थान पर है। इस झरना की ऊँचाई 310 मीटर और औसत चौड़ाई 30 मीटर है।

महावीर वाइल्डलाइफ सेंचुरी

महावीर वाइल्डलाइफ सेंचुरी

गोवा के पूर्व में स्थित यह सेंचुरी लगभग 208 स्कवेयर किमी में फैली है और यह जगह पक्षियों के लिए जन्नत से कम नहीं है। यहां आप पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं।

गोवा के चर्च

गोवा के चर्च

गोवा के चर्च काफी लोकप्रिय हैं। गोवा में रहे पुर्तगालियों के लंबे राज की वजह से यहां कई चर्च हैं। पूजाघर होने के अलावा यह चर्च पिछले समय की खूबसूरत वास्तुकला का नमूना भी हैं। गोवा के कुछ प्रसिद्ध चर्च हैं- सेंट कैथेड्रल चर्च, सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी, बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस, सेंट ऑगस्टीन चर्च. गोवा आने वाले ज्यादातर सैलानी इन्हें देखते हैं।

डॉल्फिन देखें

डॉल्फिन देखें

अगर आप डॉल्फिन को देखन चाहते हैं तो सिंक्विरन, कैंडोलिन, कैलंग्यूट और बागा बीच पर सूर्योदय और सूर्यास्त के समय समंदर में डॉल्फिन क्रूज के जरिए जीती जागती हंसती खेलती हुई देखी जा सकती हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+