Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कुल्लू में पर्यटकों को आकर्षित करेगा नया Ropeway, होगा 1.2 किमी लंबा सफर, Details

कुल्लू में पर्यटकों को आकर्षित करेगा नया Ropeway, होगा 1.2 किमी लंबा सफर, Details

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में अब सिर्फ पैराग्लाइडिंग ही नहीं बल्कि रोपवे (Ropeway) भी होने वाला है पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र। अगर आप प्रकृतिप्रेमी हैं और प्रकृति की सुन्दरता का आनंद थोड़ा करीब से लेने के साथ-साथ अगर एडवेंचर को भी थोड़ा सा महसूस करना चाहते हैं तो रोपवे सेवाएं आपके लिए बिल्कुल सही विकल्प साबित हो सकता है।

कुल्लू में आने वाले पर्यटकों को एडवेंचर का नया विकल्प देने के उद्देश्य से ही पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश सरकार ने कुल्लू में रोपवे सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दी है। अब आसमान की ऊंचाईयों को छूने के साथ-साथ धरती और पहाड़ों की सुन्दरता को भी एक ही साथ निहार सकेंगे।

kullu ropeway

क्या होगी यह परियोजना?

हिमाचल प्रदेश सरकार की नयी परियोजना के तहत कुल्लू में 1.20 किमी लंबा रोपवे बनाया जाएगा। यह रोपवे पर्यटकों को न सिर्फ शानदार नजारों का आनंद उठाने का मौका देंगी बल्कि एक जगह से दूसरी जगह तक आसानी से पहुंचा भी देगी। Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस रोपवे का निर्माण करीब ₹80 करोड़ की लागत से की जाएगी।

कुल्लू बस स्टैण्ड से प्रसिद्ध पीज पैराग्लाइडिंग प्वाएंट तक यह रोपवे बनाया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई करीब 1.20 किमी होने वाली है। यह रोपवे कुल्लू को पीज गांव से जोड़ेगा। कुल्लू से पीज गांव की दूरी करीब 12 किमी है।

इस नई रोपवे सेवा के शुरू होने से कुल्लू से पीज गांव तक का यातायात संपर्क बेहतर बनाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यातायात संपर्क के बेहतर बनने और रोपवे जैसा नया आकर्षण खुलने की वजह से यहां पैराग्लाइडिंग करने के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

बता दें, हिमाचल प्रदेश व कुल्लू क्षेत्र में पीज पैराग्लाइडिंग का एक महत्वपूर्ण लोकेशन है, जहां पर्यटक काफी संख्या में एडवेंचर को अनुभव करने के लिए आते हैं। संभावना जतायी जा रही है कि रोपवे के शुरू होने से हिमाचल प्रदेश एडवेंचर के शौकिनों के लिए एक नया डेस्टिनेशन के तौर पर उभरेगा।

बता दें, पीज गांव लुग घाटी में मौजूद एक शानदार गांव है, जो मुख्य रूप से अपनी प्राकृतिक सुन्दरता की वजह से पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। रोपवे सेवाओं के शुरू होने की वजह से इस क्षेत्र में पर्यटक आकर्षित होंगे बल्कि इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का भी काफी फायदा होने वाला है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने और व्यवसायीक दृष्टिकोण से भी इसके विकास के लिए नई रोपवे परियोजना अहम भूमिका निभाने वाली होगी।

More News

    Read more about: kullu shimla manali
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+