Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »संजीवनी बूटी लाते समय इस स्थान पर हनुमान जी ने किया था विश्राम, बने हैं पैरों के निशान

संजीवनी बूटी लाते समय इस स्थान पर हनुमान जी ने किया था विश्राम, बने हैं पैरों के निशान

23 अप्रैल को धुमधाम के साथ भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में उतना ही उत्साह है, जितना पिछले सप्ताह श्रीराम के जन्मोत्सव राम नवमी को लेकर था। देशभर में ऐसे हजारों हनुमान मंदिर हैं, भव्य अंदाज में हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लेकिन आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मौजूद हनुमान मंदिर जाखू के बारे में बताने वाले हैं।

इस मंदिर का संबंध रामायणकाल से माना जाता है। कहा जाता है कि इसके सबूत भी यहां मौजूद हैं। सिर्फ त्रेतायुग ही नहीं इस मंदिर का रिश्ता बॉलीवुड से भी जुड़ा हुआ है और अब जल्द ही हनुमान जी के इस मंदिर का संबंध मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साथ भी जुड़ जाएगा।

hanuman jayanti jakhu temple shimla

तो चलिए विस्तार से शिमला के हनुमान मंदिर जाखू के बारे में जानते हैं -

क्या है हनुमान मंदिर जाखू का रामायणकाल से संबंध?

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जाखू हिल्स पर समुद्रतल से लगभग 8 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है हनुमान जी का मंदिर। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मेघनाथ के बाण लगने के बाद जब लक्ष्मण मुर्च्छित हो गये तो रावण के वैध सुशेण ने उनका इलाज करने के लिए संजीवनी बूटी लाने के लिए कहा। संजीवनी बूटी द्रोणागिरी पर्वत पर उपलब्ध था, जिसे वहां से लाने की जिम्मेदारी श्रीराम ने हनुमान को सौंपी।

shimla hanuman temple

हिमालय की ओर आकाश मार्ग से जाते हुए हनुमान जी की नजरें, इस स्थान पर श्रीराम का नाम जपते ऋषि यक्ष पर पड़ी। उन्होंने यहां उतरकर ऋषि यक्ष से भेंट की और वापस लौटते समय उनसे फिर से मिलने का वादा कर आगे बढ़ गये। संजीवनी बूटी लेकर वापस लौटते समय जब हनुमान जी को देर होने लगी तो वह छोटे मार्ग से आगे बढ़ गये।

स्वयंभू मूर्ति के रूप में हुए प्रकट

lord hanuman temple

जब हनुमान जी ऋषि यक्ष से मिलने नहीं आए तो इससे ऋषि काफी व्याकुल हो गये। ऋषि को व्याकुल होता देख भगवान हनुमान इस स्थान पर स्वयंभू मूर्ति के रूप में स्वयं प्रकट हुए। साथ ही इसके बाद ऋषि यक्ष ने इस स्थान पर हनुमान जी का एक मंदिर बनवाया। मान्यताओं के अनुसार इस स्थान का नाम ऋषि यक्ष के नाम पर ही जाखू पड़ा। यक्ष शब्द का अपभ्रंश होकर याकू हुआ और याकू से वह नाम जाखू पड़ गया है।

जाखू हनुमान मंदिर का बॉलीवुड कनेक्शन

jakhu temple bollywood connection

शिमला के जाखू हनुमान मंदिर की पहचान यहां स्थापित हनुमान जी 108 फीट ऊंची मूर्ति से है। इस जगह पर हर रोज दर्शन करने लोग पहुंचते हैं। जाखू हनुमान मंदिर में 108 फीट ऊंची हनुमान जी की इस मूर्ति की स्थापना बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा बच्चन और दामाद निखिल नंदा ने करवाया था। साल 2010 में इस मंदिर हनुमान जी की इस विशाल मूर्ति का अनावरण किया गया था। उस कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन के बेटे और श्वेता नंदा के भाई अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे।

क्या होगा जाखू हनुमान मंदिर का राम कनेक्शन?

कहा जाता है कि जिस स्थान पर हनुमान जी का नाम लिया जाए वह स्थान खुद-ब-खुद श्रीराम से जुड़ जाती है। लेकिन शिमला का हनुमान मंदिर जाखू वास्तव में श्रीराम से जुड़ने वाला है। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार जाखू मंदिर में हनुमान जी के साथ अब श्रीराम की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। बताया जाता है कि यहां श्रीराम की 111 फीट ऊंची मूर्ति को स्थापित करने की योजना बनायी गयी है।

jakhu hanuman temple shimla himachal pradesh

इस मूर्ति का काल्पनिक चित्र भी तैयार कर लिया गया है जिसकी मंजूरी मुख्यमंत्री ने भी दे दी है। श्रीराम की प्रतिमा के बिना इस मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति अधुरी जान पड़ती है। इसलिए यहां श्रीराम की ऐसी मूर्ति स्थापित करने की योजना है, जो कम से कम 1000 सालों तक नष्ट न हो और भूकम्परोधी हो। हालांकि अभी तक इस बात का निर्णय नहीं हो सका है कि मंदिर में भगवान राम धनुष-बाण धारण किये रहेंगे या बैठी हुई मुद्रा में होगी। लेकिन इस मूर्ति की नींव को काफी मजबूत बनाया जाएगा।

More News

    Read more about: himachal pradesh shimla temple
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+