Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ट्यूलिप देखने कश्मीर न जा सकें तो चले आइए हिमाचल, मुर्झाने से पहले क्लीक कर लें ढेर सारी Photos

ट्यूलिप देखने कश्मीर न जा सकें तो चले आइए हिमाचल, मुर्झाने से पहले क्लीक कर लें ढेर सारी Photos

जब भी ट्यूलिप के फूलों से भरे गार्डन का जिक्र होता है, सबसे पहले कश्मीर का नाम ही याद आता है। लेकिन इन शानदार फूलों का दीदार करने के लिए कश्मीर जाने में कभी बर्फबारी तो कभी किसी और अवांछनीय कारण से जाना कई बार कैंसिल हो जाता है।

लेकिन अब ट्यूलिप गार्डन को देखने के लिए सिर्फ कश्मीर नहीं बल्कि आप चाहे तो हिमाचल प्रदेश का रुख भी कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में खुल गया है भारत का दूसरा ट्यूलिप गार्डन।

tulip garden himachal pradesh

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में CSIR-हिमाचल जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने ट्यूलिप गार्डन तैयार किया है, जो दूर से देखने में बिल्कुल फूलों के कालिन जैसी ही सुन्दर दिख रही है। इसे देखने के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से हिमाचल प्रदेश में घूमने आने वाले पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं। इस ट्यूलिप गार्डन में 6 किस्म के 50,000 से अधिक ट्यूलिप के पौधे लगाए गये हैं।

CSIR-हिमाचल जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर के निदेशक डॉ सुदेश यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि ट्यूलिप के पौधों के बल्ब लगाए गये थे, जो अब पौधे बनकर इनपर फूल भी खिलने लगे हैं। राज्य के लाहौल-स्पीति जिले से करीब 50 किसान इस गार्डन में काम करते हैं।

खुल चुका है गार्डन

tulip garden palampur himachal pradesh

मिली जानकारी के अनुसार CSIR-हिमाचल जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर ने 2 फरवरी को ही ट्यूलिप गार्डन को पर्यटकों के लिए खोल दिया है। पिछले साल 2 अप्रैल को गार्डन को बंद कर दिया गया था, क्योंकि इस समय के बाद ट्यूलिप के रंग-बिरंग फूल मुर्झा गये थे। पिछले साल करीब 60,000 से अधिक पर्यटक हिमाचल प्रदेश के इस शानदार ट्यूलिप गार्डन में इन रंगीन फूलों को निहारने और ढेर सारी फोटो खींचवाने आएं थे। पूरे गार्डन में 21 पंक्तियों में इन रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियां तैयार की गयी हैं।

पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन हर दिन सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुला रहता है। यहां प्रवेश निःशुल्क है। तो फिर देर मत किजीए। अगर ट्यूलिप के इन बेहद सुन्दर रंग-बिरंगे फूलों को देखना है तो जल्दी से हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान बना लिजीए।

himachal pradesh palampur tulip garden

बता दें, अयोध्या में 22 जनवरी को हुए रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए भी CSIR-हिमाचल जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान ने ट्यूलिप के रंग-बिरंगे फूल भेजे थे। पिछले कुछ समय में ट्यूलिप के फूलों की मांग काफी ज्यादा बढ़ गयी है। हिमाचल प्रदेश में 100 रुपए का एक ट्यूलिप का फूल बिक रहा है। पालमपुर के ट्यूलिप गार्डन में आने वाले पर्यटकों भी यहां ट्यूलिप देखकर बहुत खुश हो रहे हैं।

पहले सिर्फ कश्मीर में ही ट्यूलिप देख सकते थे, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश में भी ट्यूलिप गार्डन का विकल्प उपलब्ध है। हाल ही में लद्दाख और कारगिल में ट्यूलिप का ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा। इस साल मंडी और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में भी ट्यूलिप का ट्रायल शुरू किया जाएगा।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+