Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »RapidX ट्रेन और Metro ट्रेन में क्या है अंतर, जानिए विस्तार से

RapidX ट्रेन और Metro ट्रेन में क्या है अंतर, जानिए विस्तार से

देश की पहली क्षेत्रिय रेल सेवा RapidX ट्रेन दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच शुरू की जाएगी। इस ट्रेन में यात्रियों को विमानों जैसी सेवाएं मिलेंगी। इसमें प्रीमियम कोच के साथ-साथ ट्रेन अटेंडेंट की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन काफी लोग RapidX ट्रेन को मेट्रो रेल समझने की ही गलती कर रहे हैं।

rapidx

चलिए आपको बताते हैं RapidX ट्रेन, मेट्रो से कितनी अलग है

लंबी दूरी में चलाई जाएंगी RapidX ट्रेन

मेट्रो रेल सिटी इलाकों, शहरों के अंदर और ज्यादा से ज्यादा दिल्ली एनसीआर जैसे नोएडा, फरीदाबाद, गुड़गांव, गाजियाबाद में चलायी जाती हैं। लेकिन RapidX ट्रेनें उन यात्रियों के लिए होंगी जो लंबी दूरी यानी मेरठ, अलवर, पानीपत तक की यात्रा करना चाहते हैं। RapidX की हाई स्पीड की वजह से मेरठ और पानीपत जैसे शहरों से लोगों को दिल्ली पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

metro vs rapidx

मेट्रो से बेहतर होंगी यात्री सुविधाएं

RapidX ट्रेन में मेट्रो की तुलना में कहीं ज्यादा यात्री सुविधाएं मिलेंगी। RapidX में ट्रेन अटेंडेंट होंगे जो मुख्य तौर पर महिलाओं और बीमार यात्रियों की हर सुविधा का खास ख्याल रखेंगे। मेट्रो की सीट ज्यादा आरामदायक नहीं होती है लेकिन RapidX की सीटों पर कुशन लगे रहेंगे जिससे इन सीटों पर बैठना ज्यादा आरामदायक होगा। जो यात्री स्ट्रेचर या ह्वील चेयर के साथ RapidX में यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति दी जाएगी। जबकि मेट्रो में ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होती है।

rrts

दरवाजे खुलने का करना पड़ता है इंतजार

RapidX रेल के दरवाजे अपने आप नहीं खुलेंगे। इसमें यात्रियों को पुश बटन की सुविधा मिलेगी। इसका मतलब हुआ कि हर स्टेशन पर यात्रियों को RapidX ट्रेन के दरवाजों को खोलने के लिए पुश बटन दबाना होगा। यह सुविधा अभी मुख्य रूप से सिर्फ जापान की ट्रेनों में ही उपलब्ध है। मेट्रो रेल में यात्रियों को चढ़ने व उतरने के लिए दरवाजों के खुद-ब-खुद खुलने का इंतजार करना पड़ता है।

स्पीड में होगा अंतर

मेट्रो रेल और RapidX ट्रेनों की स्पीड में काफी अंतर होगा। RapidX यानी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) ट्रेनें 180 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड और 160 किमी/घंटा की ऑपरेशनल स्पीड से चलेगी। यह स्पीड मेट्रो रेल की तुलना में करीब 3 गुना ज्यादा है। मेट्रो रेल 90 किमी/घंटा की डिजाइन स्पीड और सिर्फ 60 किमी/घंटा की ऑपरेशनल स्पीड से चलती है।

FAQs
रैपिड एक्स रेल और मेट्रो में क्या अंतर है?

रैपिड एक्स रेल मेट्रो रेल की तुलना में करीब 3 गुना ज्यादा तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी। यह लंबी दूरी की ट्रेन होगी। इसमें मेट्रो रेल की तुलना में बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

रैपिड एक्स रेल का मालिक कौन है?

रैपिड एक्स ट्रेन को भारत सरकार के रेलवे मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है। इसका अर्थ हुआ कि रैपिड एक्स रेल पूरी तरह से सरकारी ट्रेन है जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।

रैपिड एक्स रेल कब से शुरू होगी?

जून 2023 में दिल्ली-मेरठ रुट पर रैपिड रेल की पहली सेवा शुरू होने की संभावना है। एक अधिकारी का कहना है कि इस रुट पर 17 किमी का रास्ता अभी शुरू कर दिया जाएगा। पूरे रुट को 2025 तक शुरू किया जा सकता है।

रैपिड एक्स ट्रेन की खासियत क्या है?

भारत में रैपिड एक्स ट्रेनों को अधिकतम 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने के लिए डिजाइन और तैयार किया गया है। रैपिड एक्स ट्रेनों की शुरुआत दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच होने वाली है। इन ट्रेनों में यात्रियों को विमानों जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: delhi meerut rapidx train
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+