नये साल 2024 का शानदार आगाज हो चुका है। पुराने बीते हुए साल की खट्टी-मीठी यादों को समेटे हुए नयी उम्मीदों, आशाओं और ढेर सारी सकरात्मक ऊर्जा के साथ हम सबने नये साल में अपना पहला कदम रख दिया है। साल की पहली सुबह हो चुकी है। कोई बीती रात की हुई पार्टी में जमकर नाच-गाने की बातों को याद कर खुश हो रहा है तो कोई भगवान के मंदिर में दीया जलाकर इस नये साल के लिए उनका आर्शीवाद ले रहा है।

देशभर से साल 2023 के आखिरी दिन और नये साल 2024 के पहले दिन की ढेर सारी और तरह-तरह की तस्वीरें सामने आयी हैं। हम इनमें से कुछ चुनिंदा फोटो आपके लिए लेकर आएं हैं। हम आशा करते हैं कि नया साल आपके लिए भी ढेर सारी खुशियां और बहुत सारी कामयाबी लेकर आए। नीचे दिये गये कमेंट बॉक्स पर क्लीक कर हमें यह बताना बिल्कुल मत भूलें कि आपने नये साल का पहला दिन कैसे बिताया?
क्या आप भी पार्टी एनिमल हैं और बीत रहे साल को विदा करते हुए जमकर डिस्को की धुन पर थिरके हैं या सुबह में भगवान के सामने दीया जलाकर उनका आर्शिवाद मांग कर आपने साल के पहले दिन की शुरुआत की है।

1. असम में नये साल की पहली सुबह की शुरुआत नवगांव जिले के महामृत्युंजय मंदिर में पूजा कर करते श्रद्धालु।

2. साल के पहले दिन जम्मू के ऐतिहासिक काली माता मंदिर में पूजा करते भक्त।

3. नये साल 2024 के आने की खुशियां मनाते हुए गुजरात में अहमदाबाद की सड़कों पर बलून उड़ाते लोग।

4. साल के पहले दिन गणपति बाप्पा का आर्शिवाद लेने के लिए भारी संख्या में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

5. गुजरात के मेहसाना जिले में मौजूद ऐतिहासिक मोढेरा सूर्य मंदिर में योग के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए साल के पहले दिन 'सूर्यनमस्कार' का किया गया योगाभ्यास।

6. पटना के महावीर मंदिर में साल के पहले दिन पूजा करने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

7. साल 2024 की पहली सुबह कुछ यूं रहा कोलकाता में सूर्योदय का नज़ारा।

8. नये साल के पहले दिन ISRO ने श्रीहरिकोटा से PSLV C58 रॉकेट, जिसमें एक एक्स-रे पोलरमीटर सैटेलाइट और 10 अन्य सैटेलाइट लगे हुए हैं, को लॉन्च किया।

9. साल के आखिरी दिन कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने बेटे और युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ रसोई घर में साथ में खाना पकाने का लुत्फ उठाते हुए।

10. आने वाले साल 2024 के लिए बाबा विश्वनाथ से आर्शिवाद लेने के लिए बनारस में उनके दरबार में भक्तों ने लगायी भीड़।

11. साल के आखिरी दिन कोलकाता में गंगा नदी में नाव की सवारी का आनंद उठाते लोग।

12. अयोध्या के लता मंगेश्कर चौक पर नये साल के आगमन का जश्न मनाने के लिए जमा हुए लोग।

13. नये साल के आगमन की खुशी में श्रीनगर के क्लॉक टावर लाल चौक पर आयोजित म्यूजिकल शो में शामिल होने के लिए भारी संख्या में जमा हुए स्थानीय लोग व पर्यटक।

14. 31 दिसंबर की देर रात को मथुरा में आयोजित हुई एक पार्टी में नाचते-गाते और जश्न मनाते लोग।

15. साल के पहले दिन अमृतसर में गुरुग्रंथ साहेब के सामने मत्था टेकने के लिए गोल्डन टेम्पल में उमड़ी लोगों की भीड़।

16. मस्ती...! कोलकाता में परिवार के साथ घोड़ागाड़ी की सवारी का लुत्फ उठाता परिवार।

17. लखनऊ में साल के पहले दिन हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे लोग।

18. साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में भगवान श्रीराम, लक्षमण, माता सीता और हनुमान की वेशभुषा में अपनी कला का प्रदर्शन करते कलाकार।



Click it and Unblock the Notifications












