Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कश्मीर को एक्सप्लोर करने के बजट फ्रेंडली Tips & Tricks, ताकि पॉकेट पर ना पड़े ज़ोर

कश्मीर को एक्सप्लोर करने के बजट फ्रेंडली Tips & Tricks, ताकि पॉकेट पर ना पड़े ज़ोर

कश्मीर एक ऐसी जगह है जहां बर्फ से ढंके पहाड़, घाटी की हरियाली और हर कदम पर नजर आती समृद्ध संस्कृति है। नजारों की खुबसूरती ऐसी जिन्हें शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल होता है। इसलिए कश्मीर जाने का सपना हर ट्रैवलर जरूर देखता है। खासतौर पर वैसे लोग जो पहाड़ों को तो पसंद करते हैं लेकिन पहाड़ों से होकर गुजरने वाली टेढ़े-मेढ़े रास्तों से परेशान रहते हैं।

Kashmir View

चुंकि कश्मीर एक घाटी है इसलिए वहां के रास्तों में मोशन सिकनेस जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। पर एक सच यह भी है कि कश्मीर घूमना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। पूरी दुनिया का फेवरेट डेस्टिनेशन होने की वजह से कश्मीर कई बार पर्यटकों के लिए काफी महंगा भी साबित हो जाता है।

हम कश्मीर को एक्सप्लोर करने के कुछ बजट फ्रेंडली Tips और ट्रिक्स बता रहे हैं :-

हाउस बोट

श्रीनगर का मुख्य आकर्षण डल झील का हाउस बोट होता है। लेकिन हाउस बोट में एक रात का जो किराया होता है, उसने में आप किसी होटल में 2 रात बिता सकते हैं। यकिन मानिए, हाउस बोट में रहना किसी होटल में रहने जैसा ही अनुभव देता है, लेकिन खर्च उससे कई गुना ज्यादा होता है। हाउस बोट में आपको पानी भी खरीदकर पीना पड़ेगा, क्योंकि डल झील का पानी बहुत गंदा होता है।

House boat

यहां तक कि हाथ-मुंह धोने तक के लिए आपको मिनरल वॉटर या पानी को उबालकर ही इस्तेमाल करना पड़ता है, जो आपके बजट को काफी बिगाड़ देता है। इसलिए हाउस बोट में रहने के बजाए डल झील में शिकारा राइड का विकल्प चुने। किसी भी पर्यटक के लिए यह काफी खास अनुभव होगा। आप चाहे तो डल झील के फ्लोटिंग मार्केट से सामान भी खरीद सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि यहां सामान काफी महंगा मिलेगा।

सोनमर्ग-गुलमर्ग

गुलमर्ग और सोनमर्ग में सैलानी बर्फ देखने के लिए जाते हैं। सोनमर्ग में आप बिना किसी गाईड के आराम से घुम सकते हैं। बर्फ से ढ़के ऊंचे पहाड़ों पर जा सकते हैं और नीचे उतरने के लिए स्थानीय स्लेज गाड़ियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गुलमर्ग का मुख्य आकर्षण गंडोला राईड होता है। गंडोला राईड केबिल कार के दो फेज होते हैं। फेज 1 का किराया करीब ₹950 और फेज टू के लिए लगभग ₹2070 किराया देना पड़ता है।

लेकिन ध्यान रखें, गंडोला राइड में अगर आप किसी गाइड को लेकर जाते हैं, तभी आपको आसानी से एंट्री मिलेगी। वर्ना ऐसा भी हो सकता है कि घंटों खड़े रहने के बावजूद आप गंडोला राइड में नहीं चढ़ पाए (व्यक्तिगत अनुभव)। इसलिए अगर आप कश्मीर की बजट फ्रेंडली ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो गंडोला राइड को अपनी लिस्ट में नहीं जोड़ना ही बेहतर विकल्प है।

पहलगाम

Betab Valley

कश्मीर की वास्तविक खुबसूरती आपको पहलगाम में पहुंचने के बाद ही देखने को मिलेगी। आप चाहे तो बेताब वैली जा सकते हैं, जिसकी एंट्री फीस काफी कम है। बेताब वैली के ठीक बगल से होती लिडर नदी की खुबसूरती को देखने में ही आप घंटों समय अपना बिता सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो पहलगाम में ही चहलकदमी करते हुए आप एक शाम को रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं।

ऑफ सीजन में कश्मीर ट्रिप

Dal Lake

जनवरी से जून के बीच का समय कश्मीर में पीक सीजन होता है, जब सबसे ज्यादा पर्यटक कश्मीर आते हैं। इस समय बर्फबारी होती है और बर्फ के पिघलने में भी देर रहती है। इसलिए श्रीनगर, जम्मु, पहलगाम जैसी जगहें पर्यटकों से भरी होती हैं। इस कारण ही होटल के किराए लेकर गाड़ियों का किराया और खाने-पीने के सामान से लेकर शॉपिंग तक में आपको ज्यादा खर्च करना पड़ता है। बजट फ्रेंडली ट्रिप करने वाले सैलानियों को अगस्त से लेकर अक्टूबर तक का समय चुनना चाहिए। इस समय कश्मीर में सेब के बागों में फूल और नयी पत्तियां आती हैं जिससे घाटी काफी हरीभरी नजर आने लगती है।

शॉपिंग

Shopping

कश्मीर में शॉपिंग करने के लिए श्रीनगर के बड़े-बड़े दुकानों के बजाए पहलगाम जैसे छोटे-छोटे गांवों में बने गुमटी जैसे दुकानों से शॉपिंग करें। यहां तक सड़क किनारे फेरी कर सामान बेचने वाले लोगों से भी आप जांच-परख कर सामान खरीद सकते हैं। यकिन मानिए ये जगहें और दुकाने देखने में जरूर छोटी हैं लेकिन यहां के सामानों की गुणवत्ता में आपको कोई शिकायत नहीं होंगी।

कश्मीर में कहीं भी सामान खरीदते समय अपनी मोल-भाव करने की कला का भरपूर इस्तेमाल किजीए। खासतौर पर कश्मीरी गर्म कपड़े या कश्मीरी कढ़ाई वाले कपड़ों को खरीदने से पहले अच्छी तरह से अगर आप बार्गेनिंग कर सकें तो आपको यहां सामान काफी सस्ती कीमतों पर मिल जाएंगे।

More News

Read more about: kashmir india jammu srinagar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+