Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता और हावड़ा की इन 7 जगहों पर मनाएं पिकनिक : साल का पहला दिन बनेगा जिंदादिल

कोलकाता और हावड़ा की इन 7 जगहों पर मनाएं पिकनिक : साल का पहला दिन बनेगा जिंदादिल

कहा जाता है साल के पहले दिन हम जो करते हैं, वहीं काम हम पूरे साल करते हैं। यानी अगर साल का पहला दिन उदासी में बितेगा तो पूरा साल हमें उदास ही रहना पड़ेगा। लेकिन साल का पहला दिन अगर घुमने-फिरने, खुशियां मनाते हुए बितता है तो पूरा साल इसी तरह से हंसी-खुशी बितेगा। नये साल के पहले दिन दोस्तों, परिवार के साथ, पास-पड़ोस के लोगों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन...

best picnic spot in west bengal

अभी तक समझ में नहीं आ रहा है कि कौन सी जगह सही रहेगी? फिक्र करने की जरूरत नहीं है। हम यहां कुछ ऐसे पिकनिक स्पॉट्स के बारे में बता रहे हैं जहां पहुंचना कोलकाता के रहने वालों के साथ-साथ हावड़ा में रहने वाले लोगों के लिए भी आसान होगा।

1. विक्टोरिया मेमोरियल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम विक्टोरिया मेमोरियल का आता है। नये साल के पहले दिन भीड़ तो यहां जरूर होगी। लेकिन विक्टोरिया मेमोरियल के ठीक सामने विशाल मैदान होने की वजह से अधिक भीड़ का पता नहीं चल पाता है। अगर इस दिन भीड़ की वजह से विक्टोरिया के अंदर नहीं जाना चाहे तब भी बाहर से ही विक्टोरिया मेमोरियल के सामने काफी अच्छी फोटो खिंचवा सकते हैं।

victoria memorial kolkata

विक्टोरिया मेमोरियल के पीछे की तरफ एक तालाब भी है, जहां आपको कई तरह की रंगीन मछलियां भी देखने को मिलेंगी। विक्टोरिया के आसपास आपको इतनी तरह की स्ट्रीट फूड मिलेंगी कि उन्हें खाकर आपका पेट फुल हो जाएगा।

नोट - विक्टोरिया से थोड़ा आगे मैदान की तरफ बढ़ते ही आपको मोहर कुंज गार्डन भी मिल जाएगा। यहां कई तरह के पेड़ और सर्दियों में खिलने वाले फूलों पर आपका दिल जरूर आ जाएगा।

2. अलीपुर चिड़ियाघर

कोलकाता में 1 जनवरी को घुमने की सबसे फेवरेट जगहों में अलीपुर चिड़ियाघर का नाम भी टॉप पर ही होता है। इस दिन हजारों की संख्या में लोग चिड़ियाघर आते हैं। चिड़ियाघर में काफी खुली जगह मिलती है, जहां आप चादर बिछाकर कुछ देर बैठ भी सकते हैं। हां, ध्यान रखें इस दौरान चिड़ियाघर परिसर में कोई गंदगी ना फैलाए और न ही किसी भी जानवर को कोई तकलीफ पहुंचाए।

चिड़ियाघर के अंदर ही आपको कैफे मिल जाएगा, जहां आप हल्का-फुल्का नाश्ता कर सकते हैं। लंच के लिए आपको चिड़ियाघर के आसपास या थोड़ा आगे बढ़कर अलीपुर के पास आपको कई होटलों के विकल्प मिल जाएंगे।

3. प्रिंसेप घाट

दोस्तों की टोली हो या कपल्स...नये साल का पहला दिन अगर थोड़ी मस्ती और ढेर सारी खुशियों के साथ बिताना चाहते हैं तो प्रिंसेप घाट चले आइए। यहां गंगा के किनारे बैठकर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ भी उठा सकते हैं या फिर प्रिंसेप घाट के पास द्वितीय हुगली ब्रिज के नीचे शानदार लोकेशन में फोटोसेशन या रील्स बना सकते हैं। यहां भी आपको बैठने की साफ जगह मिल जाएगी।

princep ghat howrah kolkata

हां, घर से एक पैकेट में चादर लेकर जरूर आना होगा। यहां भी आपको कई तरह के स्ट्रीट फूड के साथ-साथ लंच करने के धाबा स्टाइट होटल मिल जाएंगे। फिर भी अगर यहां खाने का मन न हो, तो थोड़ा आगे बढ़कर सीधे चले आइए न्यू मार्केट।

4. बोटैनिकल गार्डन

बोटैनिकल गार्डन या बी. गार्डन जो हावड़ा के शिवपुर में मौजूद है। अगर आपकी या आपके दोस्तों की रुचि वनस्पति विज्ञान में है तो साल की शुरुआत करने के लिए इससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है। अगर वनस्पति विज्ञान से दूर भागते हैं लेकिन पेड़-पौधों और प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद करते हैं तो लगभग 273 एकड़ के क्षेत्र में फैले इस गार्डन में जरूर आएं।

howrah b garden

इस गार्डन का मुख्य आकर्षण द ग्रेट बनयान ट्री (बरगद का पेड़) है। इस पेड़ का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। वर्तमान समय में इसकी परिधि 450 मीटर और 2880 जड़े हैं। आज के समय में हालत ये हैं कि इस पेड़ का मूल तना कौन सा है, यह पता लगाने में ही घंटों का समय बीत सकता है। इसके अलावा दुनियाभर से इकट्ठा किये हुए 12000 से भी अधिक प्रकार के पेड़-पौधे यहां देख सकते हैं।

5. कैप्टेन भेड़ी

किसी शांत माहौल में अगर खुद खाना पकाकर पिकनिक मनाना चाहते हैं, तो कैप्टन भेड़ी जा सकते हैं। यहां आसपास में मछली पालन होता है। इसलिए यहां अधिक भीड़-भाड़ नहीं मिलेगी। हां, यहां पिकनिक मनाने के लिए आपको विशेष अनुमति लेने की जरूरत पड़ सकती है। चुंकि यहां मछली पालन होता है, इसलिए इस जगह पर साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी आपको खुद ही उठानी पड़ेगी। हाईवे के पास मौजूद कैप्टन भेड़ी में आपको शांत परिवेश भी मिलेगा, जहां आप अपनी पसंद का म्यूजिक बजाकर एक दिन को खुशी से बिता सकते हैं।

6. मैदान

जी हां, शायद आपको सुनकर आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन नये साल पर पिकनिक मनाने की बेस्ट जगह मैदान भी हो सकती है। सर्दी के मौसम में कोहरा छंटने के बाद जब धुप निकलती है, यकिन मानिए मैदान में यह धुप बड़ी सुहानी लगती है। मैदान से चलते-चलते विक्टोरिया मेमोरियल और बिड़ला तारामंडल की तरफ भी जा सकते हैं और फोटो खिंचवा सकते हैं।

maidan kolkata best picnic spot

या फिर कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो यहां घुड़सवारी या फिर तांगा-बग्गी की सवारी भी कर सकते हैं। अगर चादर बिछाकर खाने का टोकरा रखकर पिकनिक मनाने के मूड में घर से निकले हैं तो यह जगह परफेक्ट है। महानगर के बीच में पेड़-पौधों के बीच इस जगह पर न्यू ईयर केक काटकर साल का पहला दिन एंजॉय कर सकते हैं।

7. मौसुनी आइलैंड

नये साल के लिए दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मन है लेकिन कोलकाता या हावड़ा से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते हैं तो मौसुनी आइलैंड जा सकते हैं। यहां आपको टेंट कैंपिंग का भी अनुभव मिल जाएगा। खासतौर पर नवविवाहित जोड़ों और 4-6 दोस्तों के ग्रुप के लिए यह जगह नये साल का स्वागत करने के लिए परफेक्ट हो सकती है। यह आइलैंड दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना के पास मौजूद है। यहां का शांत परिवेश, चिड़ियों की चहचहाहट और सूर्यास्त या सूर्योदय के समय का नजारा बेहद शानदार होता है।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+