Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इंतजार खत्म, हावड़ा से शुरू देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का नियमित सफर, जानिए किराया

इंतजार खत्म, हावड़ा से शुरू देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का नियमित सफर, जानिए किराया

कुछ दिनों पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता को हावड़ा से जोड़ने वाली मेट्रो रूट का उद्घाटन किया था। लेकिन उस समय इस रूट पर मेट्रो का नियमित संचालन शुरू नहीं हुआ था। उस समय से ही यात्रियों में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो सर्विस का हिस्सा बनने का उत्साह देखा जा रहा था।

आखिरकार कुछ दिनों के इंतजार के बाद देश के पहले अंडरवाटर और बहुप्रतिक्षित हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड स्ट्रेच पर मेट्रो का नियमित संचालन 15 मार्च से शुरू हो गया है। शुक्रवार (15 मार्च) की सुबह 7 बजे गंगा (हुगली) नदी के नीचे से यात्रियों को लेकर मेट्रो का संचालन शुरू हो गया। इस स्ट्रेच में 46 सेकेंड का समय मेट्रो को गंगा नदी को पार करने में लगेगा।

first underwater metro ride from howrah maidan

सुरंग का जो हिस्सा गंगा नदी के नीचे से गुजर रहा है, उसे समझाने के लिए नीली रोशनी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

हर 15 मिनट पर मिलेगी मेट्रो

हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड स्ट्रेच पर हर 15 मिनट पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। दिन की सबसे पहली मेट्रो सुबह 7 बजे दोनों अंतिम छोर वाले स्टेशनों से खुलेगी और रात की सबसे आखिरी मेट्रो 9.45 बजे दोनों अंतिम छोर वाले स्टेशनों से रवाना होगी। दिन के व्यस्त समय में 12 मिनट पर मेट्रो मिलेगी। लेकिन इस रूट पर रविवार को मेट्रो का संचालन नहीं होगा।

फिलहाल यह सर्विस हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड (धर्मतल्ला) तक ही मिल रही है। मेट्रो सूत्रों की मानें तो इस साल अक्टूबर तक हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक की सेवा को बहाल कर दिया जाएगा। इस रूट की कुल लंबाई 16.5 किमी की बतायी जाती है जिसमें से 10.8 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड है।

कितना है किराया

हम यहां हावड़ा मैदान से उत्तर कोलकाता में दक्षिणेश्वर और दक्षिण कोलकाता में हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो स्टेशन (कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से आगे नवनिर्मित मेट्रो स्ट्रेच) तक का किराया बता रहे हैं। दिल्ली मेट्रो के तर्ज पर ही कोलकाता मेट्रो में भी एक टिकट अथवा टोकन पर हावड़ा से दक्षिणेश्वर व हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो स्टेशन तक का सफर किया जा सकेगा। यात्रियों को एस्प्लेनेड में सिर्फ मेट्रो लाइन बदलना पड़ेगा, नया टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी।

esplanade metro station wall mural
स्टेशन किराया
1
हावड़ा मैदान ₹5
2
महाकरण ₹10
3
एस्प्लेनेड ₹10
4
चांदनी चौक ₹15
5
सेंट्रल ₹15
6
महात्मा गांधी रोड ₹20
7
गिरीश पार्क ₹20
8
शोभाबाजार-सूतानुटी
₹20
9
श्यामबाजार ₹25
10
बेलगछिया ₹25
11
दमदम ₹25
12
बड़ानगर ₹30
13
दक्षिणेश्वर ₹30
14
पार्क स्ट्रीट ₹15
15
मैदान ₹15
16
रवींद्र सदन ₹20
17
नेताजी भवन ₹20
18
यतीन दास पार्क ₹20
19
कालीघाट ₹25
20
रवींद्र सरोवर ₹25
21
महानायक उत्तम कुमार
₹25
22
नेताजी ₹25
23
मास्टरदा सूर्य सेन
₹30
24
गीतांजलि ₹30
25
कवि नजरूल ₹30
26
शहीद खुदीराम बोस ₹30
27
कवि सुभाष ₹30
28
सत्यजीत राय ₹35
29
ज्योतिरिंद्र नंदी ₹40
30
कवि सुकांत ₹40
31
हेमंत मुखोपाध्याय ₹50

More News

    Read more about: kolkata howrah metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+