Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद एयरपोर्ट पर Air India ने लॉन्च की सिटी-साइड चेक-इन सेवा, क्या है यह और जानें फायदे

हैदराबाद एयरपोर्ट पर Air India ने लॉन्च की सिटी-साइड चेक-इन सेवा, क्या है यह और जानें फायदे

हैदराबाद से राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होकर आवाजाही करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। सफर के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी या समस्या का सामना न करना पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट पर नयी सिटी साइड चेक-इन और बैगेज ड्रॉप (City-side check-in and baggage drop) सुविधा को एयर इंडिया (Air India) ने लॉन्च किया है।

यह खास सुविधा एयर इंडिया के अलावा विस्तारा (Vistara) और एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए भी उपलब्ध होगी। पर आखिर है क्या सिटी-साइड चेक-इन और बैगेज ड्रॉप सेवा और यात्रियों को इससे कैसे फायदा मिलेगा? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़े।

hyderabad airport check in luggage

क्या है एयर इंडिया का सिटी-साइड चेक-इन और बैगेज ड्रॉप सेवा

यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव करवाने के उद्देश्य से ही एयर इंडिया ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर सिटी-साइड चेक-इन सुविधा को लॉन्च किया है। इस सुविधा के तहत एयर इंडिया, विस्तारा या एयर इंडिया एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को पार्किंग अथवा बस स्टैंड के पास किसी नजदीकी जगह पर अपना सामान ड्रॉप करने या चेक-इन करने की सुविधा दी जाएगी।

इसका फायदा होगा कि यात्रियों को पार्किंग या बस स्टैंड से एयरपोर्ट टर्मिनल के डिपार्चर बिल्डिंग तक अपने सामान को ढोकर लाने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। इससे हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्रियों के भीड़ को भी नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

air india new luggage check in service

किन यात्रियों को मिलेगा इसका फायदा

हाल ही में शुरु हुई सिटी-साइड चेक-इन और बैगेज ड्रॉप सुविधा वर्तमान में हैदराबाद एयरपोर्ट पर सिर्फ घरेलु उड़ान के यात्रियों के लिए ही उपलब्ध है। इस सुविधा का लाभ उठाकर यात्री अपने निर्धारित चेक-इन समय से लगभग 6 घंटा पहले से लेकर 90 मिनट पहले तक अपना सामान इन विशेष काउंटरों पर जमा करवा सकते हैं। लेकिन वर्तमान में यह सुविधा केवल सामान्य आकार वाले सामानों के लिए ही उपलब्ध है। अगर किसी यात्री के पास एक्स्ट्रा बैगेज या सामान्य से बड़े आकार का सामान है, तो उसे टर्मिनल में मौजूद चेक-इन काउंटर पर ही जाना पड़ेगा।

luggage airport hyderabad air india

यात्रियों के लिए कैसे होगा सुविधाजनक

बताया जा रहा है कि हैदराबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की लॉन्च की हुई नयी सिटी-साइड चेक-इन और बैगेज ड्रॉप सुविधा का लाभ उठाकर यात्री ग्राउंड लेवल पर मौजूद पार्किंग या बस स्टेशन पर अपना सामान चेक-इन में डाल सकेंगे। इससे उन्हें डिपार्चर बिल्डिंग तक सामान को ढोकर नहीं लाना होगा।

नतीजा यह होगा, यात्री न सिर्फ आरामपूर्वक एयरपोर्ट पर हल्के हैंड बैगेज के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे बल्कि इससे चेक-इन काउंटर पर भी अत्यधिक भीड़ नहीं होगी। हालांकि यह सुविधा वर्तमान में सिर्फ हल्के सामानों पर ही लागू है।

More News

    Read more about: hyderabad airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+