Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में 7 जगहों पर लगता है सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम, जानिए कौन-कौन! घट गयी है ट्रैफिक की औसत रफ्तार

हैदराबाद में 7 जगहों पर लगता है सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम, जानिए कौन-कौन! घट गयी है ट्रैफिक की औसत रफ्तार

इन दिनों हैदराबाद में कोई भी लाड बाजार की चुड़ियों, बिरयानी या इरानी चाय के बारे में बात नहीं कर रहा है। जिस एक चीज के बारे में हैदराबाद में इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है, वह है ट्रैफिक की रफ्तार। जी हां, पिछले कई महीनों के दौरान हैदराबाद में ट्रैफिक की औसत रफ्तार में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों के लगे रहने से न सिर्फ लोगों को आवाजाही करने में समस्या हो रही है बल्कि...

हर दिन लगने वाले जाम में फंसने की वजह से आम लोगों की जिंदगी पर भी इसका प्रभाव पड़ता नजर आ रहा है। हैदराबाद में 7 ऐसे इलाकों की पहचान की गयी है जहां सबसे ट्रैफिक का सबसे ज्यादा बहाव और जाम की समस्या लगी रहती है।

hyderabad traffic

हैदराबाद सिटी पुलिस से प्राप्त तथ्यों के आधार पर The Hindu की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल जनवरी में भी जहां हैदराबाद की औसत रफ्तार 22 किमी/घंटा दर्ज की गयी है, उसमें अब काफी गिरावट दर्ज की गयी है। अतिरिक्त कमिश्नर (ट्रैफिक) पी. विश्वा प्रसाद के हवाले से बताया गया कि साल 2023 में हैदराबाद में ट्रैफिक की औसत रफ्तार 15-18 किमी/घंटा दर्ज की गयी थी, जिसमें जनवरी 2024 में सुधार हुआ था।

लेकिन पिछले 10 महीनों के दौरान हैदराबाद में ट्रैफिक की औसत रफ्तार में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गयी है और अब हैदराबाद की औसत रफ्तार 18 किमी/घंटा हो गयी है। सिर्फ इतना ही नहीं, हैदराबाद के सर्विलेंस कैमरों में जितनी भी ट्रैफिक नियमों को तोड़ने के मामले पकड़े गये हैं उनका लगभग 75% इस साल की पहली छमाही में दर्ज किया गया था।

सप्ताह के दो दिन होती है सर्वाधिक भीड़

अगर साप्ताहिक विश्लेषण की बात की जाए तो हैदराबाद में ट्रैफिक जाम की सर्वाधिक समस्या गुरुवार और शुक्रवार को ही दर्ज की जाती है। दो प्रमुख समयों सुबह के 10 और शाम को 7 बजे हैदराबाद के प्रमुख इलाकों में सबसे ज्यादा ट्रैफिक का बयाव होता है। ट्रैफिक के इस बहाव में सबसे ज्यादा ऑफिस आवाजाही करने वाले लोग और आईटी राजधानी साइबराबाद आने-जाने वाली गाड़ियां होती हैं।

hyderabad traffic flow

हालांकि शनिवार को ट्रैफिक के बहाव में थोड़ी कमी आ जाती है। बताया जाता है कि शनिवार को ट्रैफिक का प्रमुख समय सुबह 11 बजे से शुरू होता है जो दोपहर तक जारी रहता है। उसी तरह शाम को ट्रैफिक का सर्वाधिक बहाव रात को 8 या 10 बजे के बाद शुरू होता है, लेकिन वह भी चुनिंदा इलाकों में।

जिन 7 सबसे अधिक भीड़-भाड़ इलाकों की हुई पहचान

  • केबीआर नेशनल पार्क
  • चारमीनार
  • चंदरघाट
  • एसपी रोड (बेगमपेट के पास)
  • एमजे मार्केट-नमपल्ली टी-जंक्शन
  • मसाब टैंक-विरिंची अस्पताल
  • मेहदीपट्नम-नानल नगर

इसके अलावा हैदराबाद पुलिस ने लगभग 18 ऐसे कॉरिडोर की भी पहचान की है, जहां ट्रैफिक का बहाव सामान्य से काफी ज्यादा होता है।

hyderabad traffic consetion

ट्रैफिक की स्थिति सुधारने के लिए उठाए गये कदम

  • ट्रैफिक सिग्नल को नियमित अंतराल पर लाल से हरा और हरा से लाल होना सुनिश्चित करना।
  • आसपास के क्रॉसिंग के साथ सिग्नल्स का तालमेल बैठाना।
  • सभी क्रॉसिंग और फूटपाथ की स्थिति को बेहतर व उन्नत बनाना।
  • अत्यधिक ट्रैफिक के बहाव वाले इलाकों में अतिरिक्त लेन को जोड़ना।
  • गैरकानूनी पार्किंग या सड़क पर किसी तरह की बाधा डालने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस।

बताया जाता है कि अगली बार जब हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर, ग्रेटर हैदराबाद नगरनिगम के ट्रैफिक और ट्रांसपोर्टेशन डिवीजन, हैदराबाद के ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (HMDA) की यूनिफाएड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (UMTA) की संयुक्त बैठक में अतिरिक्त ट्रैफिक सिग्नल, ट्रैफिक कर्मियों की नियुक्ति, ड्राइवर जागरुकता कार्यक्रम और सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।

More News

    Read more about: hyderabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+