Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रिसमस पर हैदराबाद के इन सालों पुराने बेकरी का केक जरूर ट्राई करें, पहले ही निवाले में जीत लेंगे दिल

क्रिसमस पर हैदराबाद के इन सालों पुराने बेकरी का केक जरूर ट्राई करें, पहले ही निवाले में जीत लेंगे दिल

दिसंबर का महीना एक साथ कई खुशियां लेकर आता है। सर्दियों का मौसम, पुराने साल की विदाई और नई उम्मीदों को लेकर आए नए साल का स्वागत। लेकिन उससे पहले आता है क्रिसमस। क्रिसमस का मतलब ही होता है सांता क्लॉज, ढेर सारे गिफ्ट्स, मिडनाइड कैरोल और...केक। जी हां, जिस तरह क्रिसमस ट्रि के बिना क्रिसमस अधुरा है, ठीक उसी तरह से एक शानदार प्लम केक, जिसका पहला निवाला मुंह में लेते ही उसके फ्लेवर्स और मिठास दिल जीत ले।

इसके बिना क्रिसमस भला पूरा कैसे हो सकता है। हमारे देश के हर शहर की कोई न कोई खासियत जरूर होती है। ठीक उसी तरह से नवाबों के शहर हैदराबाद की एक और विशेषता है, यहां मौजूद सालों पुराने कुछ बेकरी। जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और हर साल क्रिसमस के समय प्लम केक, फ्रूट केक, बटर केक और न जाने कितनी तरह की केक की खुशबू से पूरे हैदराबाद को महकाते हैं।

hyderabad christmas cake

हम यहां आपको हैदराबाद के कुछ बड़े ही लोकप्रिय बेकरी के बारे में बता रहे हैं, जहां सालों-साल लोग अलग-अलग फ्लेवर्स वाले केक खरीदने के लिए जरूर लाइन लगाते हैं -

1. रियल बेकरी (Real Bakery)

यह बेकरी करीब 100 साल पुरानी है, जिसे आज मां-बेटे की एक जोड़ी चलाती है। हैदराबाद के तारनाका में मौजूद इस बेकरी को केक का ऑर्डर क्रिसमस से काफी पहले, नवंबर के महीने से ही मिलना शुरू हो जाता है। यहां सबसे ज्यादा रिच प्लम केक (Rich Plum cake) को पसंद किया जाता है। प्लम केक के अलावा लोगों को यहां का अमरुद के स्वाद वाला गुवाभा चीज केक भी खूब पसंद आता है।

fruit cake best bakery hyderabad

2. गोल्डन बेकरी (Golden Bakery)

पिछले 75 सालों से गोल्डन बेकरी लोगों को उनके पसंदीदा केक, पेस्ट्री, कुकीज, स्नैक्स, पुडिंग, मूज, चीजकेक और मफीन समेत कई तरह के आईटम परोस रहा है। यह बेकरी सिकंदराबाद में मौजूद है। लेकिन यहां जिस केक के लिए आज भी लाइन लग जाती है वह है प्लम केक। कई बार तो यहां केक के बेक होकर आने से पहले ही केक खाने और खिलाने के शौकिन लाइन लगाए मिल जाते हैं।

3. सुभान बेकरी (Subhan Bakery)

पिछले लगभग 6 दशकों से यह बेकरी लोगों को उनका पसंदीदा केक परोस रहा है। यह बेकरी हैदराबाद के नमपल्ली इलाके में मौजूद है। क्रिसमस के दौरान बेकरी में कई तरह के ब्रेड, कुकीज और पारंपरिक प्लम केक बनाए जाते हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। इस बेकरी का ड्राई प्लम केक एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

plum cake hyderabad best bakery

4. कराची बेकरी (Karachi Bakery)

बेकरी की दुनिया में कराची बेकरी का नाम काफी ऊपर रखा जाता है। पिछले लगभग 6 दशकों से कराची बेकरी हैदराबाद में केक का हब बना हुआ है। इस बेकरी का हीरो प्लम केक ही ही है। कराची बेकरी की सबसे बड़ी खासियत इसका बजट होता है। आम लोगों की पॉकेट को ध्यान में रखते हुए ही यहां प्लम केक की बड़ी रेंज उपलब्ध करवायी जाती है। हैदराबाद और सिकंदराबाद को मिलाकर कराची बेकरी के 15 से अधिक स्टोर मौजूद हैं।

5. जॉन्स बेकरी (John's Bakery)

हैदराबाद के अधिकांश घरों में जॉन्स बेकरी के केक के बिना क्रिसमस को ही अधुरा माना जाता है। हर साल क्रिसमस के समय हैदराबाद के स्थानीय निवास जॉन्स बेकरी में जरूर आते हैं। यहां सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला केक प्लम केक ही होता है।

dry fruits cake hyderabad

6. त्रियो-ला-पैत्तीसेरी (Trio-La Pâtisserie)

आपको फ्रूट केक पसंद है या रम केक या फिर अलग-अलग फ्लेवर्स वाली ब्रेड। सिकंदराबाद के इस बेकरी में आपको सब कुछ मिलेगा। हालांकि प्लम केक खास तौर पर क्रिसमस के समय ही कुछ दिनों के यहां उपलब्ध होता है। दावा किया जाता है कि इस बेकरी में केक बनाने के लिए जिस मक्खन का इस्तेमाल होता है, वह घर में बनाया जाता है।

इसके साथ ही केक में घर के बनाए कुछ खास मसालों को भी मिलाया जाता है, जो इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। क्रिसमस का समय तो आ ही चुका है, तो क्यों न एक बार घूमते हुए सिकंदराबाद की तरफ निकल जाएं और केक की शॉपिंग कर लें।

More News

    Read more about: hyderabad christmas festival
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+