Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद के गचीबोली जंक्शन पर अगले 2 महीने प्रभावित रहेगा ट्रैफिक, जाने वैकल्पिक रास्ते

हैदराबाद के गचीबोली जंक्शन पर अगले 2 महीने प्रभावित रहेगा ट्रैफिक, जाने वैकल्पिक रास्ते

हैदराबाद में अगले कम से कम 2 महीने तक प्रभावित होने वाला है ट्रैफिक का बहाव। हैदराबाद के गचीबोली (Gachibowli) जंक्शन पर एसआरडीपी शिल्पा लेआउट फेज - 2 फ्लाईओवर का निर्माण शुरू हुआ है। इस वजह से बताया जाता है कि गचीबोली जंक्शन पर ट्रैफिक का बहाव प्रभावित हो सकता है।

बताया जाता है कि यह निर्माण कार्य 29 जनवरी से शुरू हुआ है, जो अगले 2 महीनों तक जारी रहेगा।

hyderabad traffic

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस समय के दौरान वाहनों को पिलर नंबर 24 के पास धीमी गति से आगे बढ़ना होगा। इस वजह से ट्रैफिक जाम होने की पूरी संभावना है और स्थानीय निवासियों को भी काफी परेशानी होगी। इसलिए ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए हैदराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने कुछ एडवाइजरी जारी की है।

इस एडवाइजरी के मुताबिक जो गाड़ियां ZPHS से गचीबोली की तरफ आ रही हैं, उन्हें रोलिंग हिल्स से शिल्पा फ्लाईओवर की तरफ डाइवर्ट कर दिया जाएगा या फिर ये गाड़ियां रैडिसन होटल से डीएलएफ और आईआईआईटी जंक्शन वाला रूट ले सकती हैं।

इसके अलावा जो गाड़ियां गचीबोली से कोंडापुर की तरफ जा रही हैं, उन्हें गचीबोली से डीएलएफ रोड और रैडिसन होटल होकर जाना होगा। सभी वाहन चालकों को अनुरोध किया गया है कि वे इसी के आधार पर अपनी योजनाएं बनाएं ताकि लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

इस बीच हैदराबाद का मौसम भी खबरों की सूर्खियों में छाया हुआ है। आमतौर पर हैदराबाद में जनवरी के महीने का औसत तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस से 28.6 डिग्री सेल्सियस के बीच ही होता है। लेकिन इस साल जनवरी के महीने में हैदराबाद के कुछ इलाकों में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर उतर गया था, जो जनवरी 2020 के बाद सबसे कम रहा।

More News

    Read more about: hyderabad travel traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+