Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में शुरू हुई Smart Parking, 5 और कौन से ज़ोन में किया जाएगा शुरू? मिलेंगी कौन सी सुविधाएं?

हैदराबाद में शुरू हुई Smart Parking, 5 और कौन से ज़ोन में किया जाएगा शुरू? मिलेंगी कौन सी सुविधाएं?

हैदराबाद में जितनी तेजी से ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, उसी के साथ ही बढ़ रही पार्किंग की समस्याएं भी। इस समस्या का समाधान करने के लिए ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (GHMC) ने स्मार्ट पार्किंग की सुविधा की शुरुआत की है। हालांकि फिलहाल इस सुविधा को पायलट परियोजना की तरह एक ही ज़ोन में शुरू किया गया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इसे 5 ज़ोन में शुरू कर दिया जाएगा।

हैदराबाद में कौन-कौन से ज़ोन में स्मार्ट पार्किंग की सुविधा को शुरू किया जाने वाला है? सामान्य पार्किंग सुविधाओं से कितना अलग है स्मार्ट पार्किंग? स्मार्ट पार्किंग में क्या-क्या विशेष सुविधाएं मिलती हैं?

hyderabad smart parking

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में फिलहाल इसे सिर्फ एक ही ज़ोन में शुरू किया गया है - खैरताबाद। इसे एक पायलट परियोजना के तहत शुरू किया गया है। खैरताबाद में स्मार्ट पार्किंग की सफलता के बाद अब इसे GHMC के 5 अन्य ज़ोन में लॉन्च करने की तैयारी चल रही है, जिनमें शामिल हैं -

  • सिकंदराबाद
  • चारमीनार
  • एलबी नगर
  • सेरीलिंगमपल्ली
  • कुकटपल्ली

GHMC के अधिकारियों ने कहा -

इस बारे में GHMC के अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को खाली रखने और पैदल, साइकिल, मोटर साइकिल या सार्वजनिक परिवहन साधनों के अच्छी तरह से आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए प्रभावशाली पार्किंग प्रबंधन बहुत जरूरी है। उक्त अधिकारी ने कहा कि स्मार्ट सिस्टम के जरिए हम सड़कों पर ट्रैफिक जाम आदि को खत्म कर बेहतर पार्किंग अनुभव देंगे, जिसमें तकनीक भी हमारी मददगार होगी।

कैसे काम करता है स्मार्ट पार्किंग?

बताया जाता है कि स्मार्ट पार्किंग सिस्टम में मौसम-रोधी सेंसर लगे होते हैं, जो दोपहिया या चार पहिया वाहनों के लिए जगह, रियल टाइम अपडेट को केंद्रीयकृत मंच पर पहुंचाना आदि काम बड़ी आसानी से करता है। स्मार्ट पार्किंग सिस्टम में AI की सुविधा से लैस ज्यादा रेजोल्यूशन वाले कैमरे लगे होते हैं, जो वाहन के बारे में सारी जानकारियां, उनका प्रवेश करना और बाहर निकलना, नंबर प्लेट की पहचान या किसी भी अस्वभाविक गतिविधि की पहचान करने में सक्षम होते हैं, जिससे गाड़ियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकें।

बताया जाता है कि GHMC मोबाइल और वेब पर आधारित ऐप को जारी करेगा, जो वाहन चालकों को पार्किंग की उपलब्धता, इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए चार्जिंग स्लॉट का आरक्षण, QR-कोड आधारित एंट्री, एग्जिट व डिजिटल पेमेंट आदि को सुनिश्चित करेगा।

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार स्मार्ट पार्किंग सुविधा के तहत वाहन चालकों को इनडोर या सड़कों, सड़कों से अलग, सभी तरह की पार्किंग मुहैया करवायी जाएगी। सभी पार्किंग अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे।

  • पार्किंग स्पॉट पर कितनी जगह खाली या भरी हुई, इसकी जानकारी देंगे।
  • हाई-रेजोल्यूशन कैमरे होंगे, जो लगातार निगरानी करेंगे।
  • डिजीटल डिस्प्ले बोर्ड
  • वेंडिंग कियॉस्क
  • इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल चार्जिंग प्वाएंट्स
  • वाई-फाई की सुविधा
  • मोबाइल ऐप, जो इन पार्किंग स्पॉट का इस्तेमाल और भी सुविधाजनक बना देगा।

इस बारे में GHMC के अधिकारी का कहना है कि ये पार्किंग स्पॉट कंट्रोल सेंट्रल से सीधे रियल-टाइम मॉनिटरिंग से जुड़े होंगे। रियल टाइम मॉनिटरिंग और डाटा एनालिसिस पीक आवर की पहचान करने में मददगार होगा। कौन सी सुविधा पार्किंग में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हो रही हैं, कौन सी सुविधाएं नयी जोड़ने की जरूरत है, पार्किंग का ट्रेंड आदि को सुनिश्चित तो करेगा।

More News

    Read more about: hyderabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+