Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद-इंदौर एक्सप्रेसवे : बदल देगा यातायात का अनुभव, 8 घंटा तक घटा देगा दोनों शहरों के बीच की दूरी

हैदराबाद-इंदौर एक्सप्रेसवे : बदल देगा यातायात का अनुभव, 8 घंटा तक घटा देगा दोनों शहरों के बीच की दूरी

हैदराबाद से इंदौर के बीच आने-जाने का अनुभव पूरी तरह से बदलने वाला है। हैदराबाद से इंदौर के बीच एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है, जो इन दोनों शहरों के बीच की दूरी को न सिर्फ काफी हद तक घटा देगा बल्कि दोनों शहरों के बीच आवाजाही पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक भी हो जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना से मध्य प्रदेश के बीच बन रहा यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र से भी होकर गुजरेगा, जिसकी वजह से महाराष्ट्र को भी काफी फायदा पहुंचने वाला है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य काफी हद तक पूरा हो चुका है और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इसे आम नागरिकों के लिए खोल दिया जा सकता है।

hyderabad

कितनी लंबाई और लागत?

Times Now की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद-इंदौर एक्सप्रेसवे (Hyderabad-Indore Expressway) की कुल लंबाई लगभग 713 किमी होगी, जो इन दोनों राज्यों के अलावा और भी कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा। बताया जाता है कि यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ इन दोनों शहरों के बीच आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनेगा बल्कि इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से दोनों शहरों की आर्थिक उन्नति को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश तक आने-जाने वाले दक्षिण भारतीयों या इंदौर व आसापास के इलाकों से हैदराबाद में घूमने आने वाले पर्यटकों को भी सुविधा होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस एक्सप्रेसवे को लगभग ₹15,000 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है।

कौन से प्रमुख शहरों से गुजरेगा?

इंदौर (मध्य प्रदेश) से हैदराबाद (तेलंगाना) के बीच यह एक्सप्रेसवे जिन प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगा, उनमें शामिल है -

  • इच्छापुर
  • अकोला
  • बुढ़ानपुर
  • नांदेड़
  • जलगांव
hyderabad indore expressway

कब तक खुलेगा?

बताया जाता है कि हैदराबाद-इंदौर एक्सप्रेसवे दोनों शहरों के बीच की दूरी को काफी हद तक कम करने में सक्षम होगा। यूं तो सड़क मार्ग से हैदराबाद से इंदौर के बीच आवाजाही करने में लगभग 18 घंटे का समय लग जाता है लेकिन इस एक्सप्रेसवे के खुल जाने से दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 8 घंटे कम हो जाएगी। बताया जाता है कि इस एक्सप्रेसवे से होकर इंदौर से हैदराबाद तक आने-जाने में लगभग 8 घंटे का समय कम लगेगा यानी दोनों शहरों के बीच की दूरी करीब 10 घंटे में तय की जा सकेगी।

मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावों को सच माने तो यह एक्सप्रेसवे मार्च 2025 तक आम जनता के लिए खोल दिया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। बताया जाता है कि इस एक्सप्रेसवे का काफी हद तक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

More News

    Read more about: hyderabad indore expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+