Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद में शुरू हुआ Kite Festival, जानिए क्या है 2 दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी?

हैदराबाद में शुरू हुआ Kite Festival, जानिए क्या है 2 दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी?

हैदराबाद-सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय काइट एंड स्वीट फेस्टिवल (International Kite And Sweet Festival) की शुरुआत हो चुकी है। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ यह फेस्टिवल 3 दिनों तक चलेगा। 15 जनवरी 2025 को इस फेस्टिवल का समापन होगा। इस साल काइट फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए सिर्फ देसी पतंगबाज ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में विदेशों से भी पतंगबाजी में अपना हुनर आजमाने के लिए लोग आए हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस साल सिकंबदराबाद में आयोजित हो रहे काइट फेस्टिवल में 16 देशों से करीब 50 पतंगबाज आए हुए हैं। वहीं देसी और विदेशी पतंगबाजों को कुल मिलाकर 100 से ज्यादा पतंगबाज अंतर्राष्ट्रीय काइट एंड स्वीट फेस्टिवल में हिस्सा ले रहे हैं।

hyderabad kite festival

Telangana Today की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना राज्य पर्यटन व संस्कृति विभाग की ओर से मकर संक्रांति के मौके पर इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। इस साल स्वीट फेस्टिवल का 7वां संस्करण आयोजित हुआ है, जिसमें सिर्फ तेलंगाना ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों की भी पारंपरिक मिठाईयां चखने का मौका लोगों को मिलेगा। इसके अलावा फेस्टिवल में पारंपरिक हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट और अन्य पारंपरिक वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गये हैं, जहां किफायती कीमतों पर आप खरीदारी कर सकते हैं।

कितने बजे से शुरू?

हैदराबाद-सिकंदराबाद में आयोजित हो रहा इंटरनेशनल काइट एंड स्वीट फेस्टिवल 13 से 15 जनवरी तक चलेगा। यह फेस्टिवल हर दिन सुबह 10.30 बजे खुल जाता है और रात को 8.30 बजे तक खुला रहता है। फेस्टिवल में एंट्री फ्री है। अधिकारियों को उम्मीद है कि 3 दिनों तक चलने वाले इस काइट एंड स्वीट फेस्टिवल में लगभग 15 लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे और इस फेस्टिवल का लुत्फ उठाएंगे। बता दें, वर्ष 2017 से इस फेस्टिवल का आयोजन हर साल किया जाता है।

kite festival hyderabad

क्या है ट्रैफिक एडवाइजरी?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार काइट एंड स्वीट फेस्टिवल को लेकर हैदराबाद और सिकंदराबाद में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है, जिसमें कुछ रास्तों को बंद और कुछ को डायवर्ट किया गया है। इस बारे में विस्तार से जानकारी आगे दी जा रही है -

  • जो वाहन रोटरी 'X' रोड से SBH की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें YMCA से क्लॉक टावर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • रसूलपुरा से आने वाले वाहनों को CTO 'X' रोड की ओर बालमराई की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • पिकेट से SBH और तिवोली की ओर जाने वाले वाहनों को स्वीकार उपकार से YMCA की ओर मोड़ दिया जाएगा।
  • NCC की ओर से आने वाले वाहन जो प्लाजा की ओर जाना चाहते हैं, उन्हें तिवोली से ब्रुकबॉन्ड की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • ट्रैफिक पुलिस की ओर से अनुरोध किया गया है कि वाहन आर.पी. रोड और एस.डी. रोड से बचकर चले।
  • सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से शाम के वक्त ट्रेन और जुबिली बस स्टेशन से आरटीसी बस पकड़ने वाले लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे स्टेशन पर सही समय पर पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकले।
  • इसके साथ ही मेट्रो का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है।

More News

    Read more about: hyderabad festival traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+