Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Long Weekend पर घूमें हैदराबाद : 3 दिनों में कौन-कौन सी जगहों को कर सकते हैं Cover, टूर प्लान

Long Weekend पर घूमें हैदराबाद : 3 दिनों में कौन-कौन सी जगहों को कर सकते हैं Cover, टूर प्लान

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के समय लॉन्ग वीकेंड पर कहीं घूम कर आने का प्लान है लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि सिर्फ 3 दिनों में कहां घूम सकते हैं? अरे, जनाब जरा घर से बाहर तो निकलिए। आपको अंदाजा ही नहीं है कि आपके लिए कितने सारे विकल्प मौजूद हैं।

charminar lighting

जी नहीं, हम आपसे सोशल मीडिया सेंसेशन बने अयोध्या या फिर लक्षद्वीप घूमने जाने की बात नहीं करने वाले हैं। इन्हें तो आप तसल्ली से कम से कम 6-7 दिनों की लंबी छुट्टी में एक्सप्लोर किजीएगा। क्यों न लॉन्ग वीकेंड पर 'सिटी ऑफ पर्ल' हैदराबाद घूम आएं। जी हां, हम भी मानते हैं कि हैदराबाद में घूमने की इतनी सारी जगहें हैं कि 3 दिनों में इन सबको कवर करना संभव नहीं है। पर कुछ खास जगहों के साथ हैदराबाद की एक शॉर्ट ट्रिप तो किया ही जा सकता है...है न।

hyderabad city view

चलिए हम आपकी उलझन को और भी आसान बना देते हैं और बताते हैं कि 3 दिनों की लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर आप निजामों के शहर हैदराबाद के किन-किन जगहों पर घूम सकते हैं। हां, हम पहले से ही बता दे रहे हैं कि यह ट्रिप थोड़ी सी हेक्टिक जरूर होगी। लेकिन बैठे-बिठाये मिल रही लॉन्ग वीकेंड को यूं ही ज़ाया कैसे कर सकते हैं।

हैदराबाद का 3 दिनों का टूर प्लान :

Day 1

golconda fort

हैदराबाद में अपने पहले दिन की शुरुआत गोलकोंडा फोर्ट से करें। इस पूरे किले को घूमने में कम से कम 2 से 3 घंटों का समय तो लग ही जाएगा। यहां से निकलकर आप NTR पार्क, NTR मेमोरियल और मार्शल्स मेमोरियल जा सकते हैं। हैदराबाद के पहले दिन के ट्रिप में ही हुसैन सागर लेक में बोटिंग को भी शामिल कर सकते हैं। इससे फुर्सत से कुछ पल को एंजॉय करने का मौका भी आपको मिल जाएगा। शाम होते-होते बिड़ला टेम्पल पहुंच जाएं। यहां भगवान के दर्शन करने के बाद आराम से बैठकर सूर्यास्त का लुत्फ उठाएं।

Day 2

दूसरे दिन की शुरुआत आप सीधे ओल्ड हैदराबाद से करें। वहां सबसे पहले सालारजंग म्यूजियम देखने जाएं। यह बहुत बड़ा म्यूजियम है, जिसे घूमने में 2-3 घंटे कब निकल जाएंगे, आपको पता भी नहीं चलेगा। म्यूजियम देखकर चारमीनार पहुंच जाएं। हैदराबाद आए और बिना चारमीनार देखें, कैसे वापस लौट सकते हैं। चारमीनार की शानदार वास्तुकला को देखने के बाद इसी एरिया में लंच कर लें। आसपास आपको खाने-पीने के कई रेस्तरां मिल जाएंगे।

charminar hyderbad

चारमीनार के पास ही पैराडाइज या फिर शादाब बिरयानी में जाकर हैदराबादी बिरयानी का जमकर लुत्फ उठाएं। लंच करने के बाद चारमीनार से बस 1 किमी की दूरी पर मौजूद चौमहल्ला पैलेस चले जाएं। यह बेहद सुन्दर पैलेस जिसे हैदराबाद की ट्रिप पर मिस नहीं किया जा सकता है। अगर शाम के वक्त समय बचता है तो सुधा कार म्यूजियम चले जाएं। यहां अलग-अलग चीजों से वाहन बनाएं गये हैं जो देखने में बहुत सुन्दर लगते हैं। शाम को फिर से चारमीनार वाले एरिया में चले जाएं और शॉपिंग कर लें।

Day 3

ramoji film city

ट्रिप का तीसरा और आखिरी दिन रामोजी फिल्म सिटी के लिए बचाकर रखें। रामोजी फिल्म सिटी में घूमते हुए ही पूरा दिन निकल जाएगा और कहीं जाने की न तो एनर्जी बचेगी और न ही आपके पास समय।

हैदराबाद की यह ट्रिप 3 दिनों में पूरी की जा सकती है। अगर आप ऑफिस से एक दिन की छुट्टी ले लेते हैं तो 25 जनवरी को सुबह या शाम के वक्त दिल्ली से हैदराबाद की सीधी फ्लाइट पकड़िए और दोपहर या रात तक हैदराबाद पहुंच जाएं। इसके बाद 26 जनवरी (शुक्रवार) से आप अपनी 3 दिनों की ट्रिप को पूरा कर लें। अभी अगर टिकट खरीदते हैं तो दिल्ली से हैदराबाद के फ्लाईट की टिकट का मूल्य करीब 6000 रूपए होगा। हैदराबाद के लिए भारत की सभी प्रमुख शहरों से विमान सेवा उपलब्ध है।

More News

Read more about: hyderabad telangana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+