Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद मेट्रो कॉरिडोर-IV : HMRL ने जारी की नागोल से RGI एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के 24 स्टेशनों की List

हैदराबाद मेट्रो कॉरिडोर-IV : HMRL ने जारी की नागोल से RGI एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के 24 स्टेशनों की List

अच्छी खबर! हैदराबाद में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का काम तेजी से किया जा रहा है। शहर के हर कोने को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए कई नए कॉरिडोर का प्रस्ताव भी दिया गया है। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से न सिर्फ शहर में यातायात की रफ्तार बढ़ेगी बल्कि अक्सर विभिन्न कार्यों के सिलसिले में राज्यभर से राजधानी हैदराबाद में आने वाले तेलंगाना वासियों को भी काफी मदद मिलने की उम्मीद की जा रही है।

इनमें से एक मेट्रो कॉरिडोर नागोल से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) को जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है। यह हैदराबाद मेट्रो का कॉरिडोर-IV है जिसकी कुल लंबाई करीब 36.8 किमी बतायी जा रही है।

hyderabad metro

ETNOW News की मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ही इस मेट्रो कॉरिडोर का विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे केंद्र सरकार के सभी जरूरी मंजूरी और क्लियरेंस के लिए भेज दिया जाएगा।

इस बीच हैदराबाद मेट्रो रेल लिमिटेड (HMRL) ने नागोल को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मेट्रो कॉरिडोर-IV के स्टेशनों की सूची जारी कर दी है, जो हैदराबाद मेट्रो रेल के दूसरे चरण के तहत बनाया जा रहा है।

हैदराबाद मेट्रो कॉरिडोर IV के 24 स्टेशनों के नाम -

  • नागोल (एयरपोर्ट स्टेशन)
  • नागोल X रोड
  • अलकापुरी जंक्शन
  • कामीनेनी अस्पताल
  • एलबी नगर (एयरपोर्ट स्टेशन)
  • बैरामालगुडा
  • मैत्री नगर
  • करमनघाट
  • चम्पापेट रोड
  • ओवैसी अस्पताल
  • डीआरडीओ कंचनबाग
  • बालापुर रोड
  • चंद्रयानगट्टा
  • बंद्लागुडा रोड
  • मैलारदेवपल्ली
  • कतेदान
  • आरामघर
  • न्यू हाई कोर्ट
  • गगनपहाड़
  • साताम्राई
  • सिद्दान्ती
  • शम्शाबाद
  • कार्गो
  • राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (हैदराबाद एयरपोर्ट)
hyderabad metro

बता दें, इस साल के शुरुआत में ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवनाथ रेड्डी ने हैदराबाद मेट्रो रेल प्रबंधन से 45 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर का DPR जल्द से जल्द तैयार कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजने को कहा था। यह मेट्रो कॉरिडोर मेट्रो रेल के दूसरे चरण का पार्ट B था। इसमें दो मेट्रो कॉरिडोर शामिल थे - 1. पैराडाइज से मेडचल तक 23 किमी लंबा कॉरिडोर और 2. जेबीएस से शमीरपेट 22 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर।

More News

    Read more about: hyderabad metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+