Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »हैदराबाद : ट्रैफिक पुलिस ने लॉन्च किया 'साइबराबाद ट्रैफिक पल्स', कई माध्यमों से मिलेगा रियल टाइम अलर्ट

हैदराबाद : ट्रैफिक पुलिस ने लॉन्च किया 'साइबराबाद ट्रैफिक पल्स', कई माध्यमों से मिलेगा रियल टाइम अलर्ट

ट्रैफिक का मिलेगा रियल टाइम अपडेट। साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में लॉन्च किया है एक नया प्लेटफार्म, जो लोगों तक ट्रैफिक का रियल टाइम अपडेट (Real Time Update) पहुंचाता रहेगा वह भी एक नहीं बल्कि कई माध्यमों से। इस बाबत मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार साइबराबाद की ट्रैफिक पुलिस ने एक नया प्लेटफार्म लॉन्च किया है 'साइबराबाद ट्रैफिक पल्स' (Cyberabad Traffic Pulse), जो ट्रैफिक का रियल टाइम अपडेट देगा।

शुक्रवार को इस प्लेटफार्म को लॉन्च करते समय मीडिया से बात करते हुए साइबराबाद पुलिस कमिश्नर अविनाश मोहंती ने उम्मीद जतायी है कि यह प्लेटफार्म ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियों को कम करने और रियल टाइम अलर्ट के माध्यम से लोगों का काफी समय बचाएगा।

cyberabad-traffic pulse

The Hindu की एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस पहल की शुरुआत तनला प्लेटफार्म्स लि. के साथ मिलकर किया गया है जो मुख्य रूप से मधपुर और सोसायटी फॉर साइबराबाद सिक्योरिटी काउंसिल (SCSC) को क्लाउड कम्यूनिकेशन प्रदान करने का काम करता है।

कई माध्यमों से मिलेगा रियल टाइम अपडेट

  • व्हाट्स ऐप
  • गूगल आरसीएस
  • एसएमएस
  • फ्लैश मैसेज

कैसे मिलेगा रियल टाइम अपडेट?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार रियल टाइम अपडेट प्राप्त करने की सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोगों को पहले अपने मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए लोग QR कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर https://cyberabadtrafficpulse.telangana.gov.in पर जाकर अपने मोबाइल नंबर को रजिस्टर करवा सकते हैं। इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान ही लोगों को मोबाइल नंबर के साथ-साथ उन रूट्स के बारे में भी जानकारी देनी होगी जिनका रियल टाइम अपडेट उन्हें चाहिए होगा।

कौन-कौन से ट्रैफिक अपडेट मिलेंगे?

  • रोड का बंद होना।
  • ट्रैफिक डायवर्जन।
  • दुर्घटना।
  • वीआईपी मुवमेंट।
  • प्रमुख कार्यक्रमों की वजह से ट्रैफिक का प्रभावित होना।

बताया जाता है कि 'साइबराबाद ट्रैफिक पल्स' प्लेटफार्म के माध्यम से सिर्फ रियल टाइम अपडेट ही नहीं मिलेगा बल्कि कब तक रास्ता साफ हो सकेगा इसकी संभावित जानकारी भी मिल जाएगी। इससे लोगों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में काफी मदद मिलने की संभावना है।

अन्य सुविधाएं

बताया जाता है कि लोग 'साइबराबाद ट्रैफिक पल्स'के माध्यम से ट्रैफिक पुलिस के साथ लाइव चैट भी कर सकेंगे, जिससे किसी एक इलाके में ट्रैफिक को कैसे मैनेज करना है, इसकी सलाह अथवा दुर्घटना आदि के संबंध में उन्हें जानकारी दी जा सकेगी। साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस के साथ लाइव चैट आदि व्हाट्स ऐप नंबर 8712663636 पर कर सकते हैं।

इसी नंबर पर ट्रैफिक में सुधार से संबंधित अपनी राय भी भेजी जा सकेगी। मीडिया से बात करते हुए साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक मोबाइल ऐप ही नहीं बल्कि मुफ्त की मैसेज सेवा है, जो सीधे उपयोगकर्ताओं के इनबॉक्स में रियल टाइम ट्रैफिक अलर्ट भेजेगा।

More News

    Read more about: hyderabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+