पिछले कुछ दिनों से विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों की अलग-अलग रूट्स पर बम की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुरुवार को 24 घंटे के दौरान करीब 70 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसमें से 20 धमकियां एयर इंडिया, 20 इंडिगो, 20 विस्तारा और 13 धमकियां अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट्स को मिली है। बात अगर पिछले एक सप्ताह की करें तो अब तक करीब 170 से भी ज्यादा बम की धमकियां अलग-अलग एयरलाइंस को मिल चुकी हैं।
इन झुठी धमकियों की वजह से विमानें कभी 1 तो कभी 5 घंटे तक देर से उड़ती हैं। ऐसी स्थिति में अगर कोई यात्री अपना टिकट कैंसिल करवाना चाहता है तो क्या उसे अपने पूरे पैसे वापस मिलेंगे? अगर बम की धमकी मिलने की वजह से फ्लाइट Delay होती है तो एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों को कौन सी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध होती हैं?

चलिए पता लगाते हैं -
बम की धमकी मिलने पर फ्लाइट के रद्द या Delay होने पर क्या पूरा Refund मिलेगा या यात्रियों को कौन सी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए एयरलाइंस कंपनी प्रतिबद्ध है, इस बारे में जानने से पहले हमें समझना होगा कि एयरलाइंस कंपनी की शर्तें क्या होती हैं? जब भी आप फ्लाइट की अपनी टिकट बुक करते हैं तो उस समय हर एयरलाइंस कंपनी आपसे फ्लाइट रद्द होने और Refund के संबंध में 'Terms and conditions' को मानने के लिए पूछता है। आम तौर पर जब भी आप टिकट रद्द करवाते हैं, तो काफी रुपए कट जाते हैं और काफी कम ही Refund मिलता है।
हम आपको यहां डिरेक्टोरेट जनरल ऑफ सीविल एविएशन (DGCA) का Refund से संबंधित नियमों के बारे में जानकारी देने वाले हैं -
आगे बढ़ने से पहले यह जान लें, कोई भी एयरलाइंस कंपनी किसी भी असामान्य परिस्थिति में होने वाले Delay के लिए क्षतिपूर्ति देने के लिए बाध्य नहीं है। आगे आपको हम ऐसी असामान्य परिस्थितियों की सूची भी बताने वाले हैं।
1. अगर फ्लाइट 24 घंटे से कम Delay होता है
ऐसी परिस्थिति में आपको कोई Refund नहीं मिलेगा। ऐसी परिस्थिति में यात्रियों के लिए एयरलाइंस कंपनी मुफ्त में भोजन आदि की व्यवस्था करने के साथ ही वैकल्पिक यात्रा का इंतजाम कर सकता है।

2. अगर फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा Delay हो तो,
अगर आपकी फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा Delay हो जाती है तो एयरलाइंस कंपनी आपके लिए होटल बुक करने के लिए बाध्य होगी। साथ में होटल तक पहुंचाने की व्यवस्था भी एयरलाइंस को ही करना होगा।
इन दोनों परिस्थितियों में ही अगर आप किसी भी वैकल्पिक फ्लाइट (उसी एयरलाइंस की या किसी और एयरलाइंस की फ्लाइट से) से यात्रा करने का विकल्प नहीं चुनते हैं तो आपको टिकट का पूरा Refund दिया जा सकता है। आपके Refund की प्रक्रिया को एयरलाइंस द्वारा CAR सेक्शन 3, सीरीज एम, पार्ट 2 के अधिक ही आगे बढ़ाया जाएगा। अगर आपने सीधा एयरलाइंस कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से बुकिंग की है तो आपको Refund 7 दिनों के अंदर मिल जाएगा। लेकिन किसी एजेंट या ट्रैवल ऐप अथवा वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग की गयी होगी तो Refund मिलने में ज्यादा समय लग सकता है।
3. अगर आपने चेकइन कर लिया और तब हुए बदलाव
अगर आपने सही समय पर चेकइन कर लिया है और उसके बाद आपको पता चलता है कि फ्लाइट Delay अथवा रद्द है, तब भी उपरोक्त सभी नियम लागू होंगे।
4. अगर वैकल्पिक फ्लाइट ज्यादा महंगे हुए तो,
मान लिजीए आपने फ्लाइट में अपने लिए इकोनॉमी क्लास की टिकट बुक की है, जिसमें आपने डिस्काउंट कूपन भी लगाया है और काफी कम कीमत पर आपने अपना टिकट बुक कर लिया है। लेकिन फ्लाइट Delay या रद्द होने की वजह से एयरलाइंस कंपनी आपके यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं करती है, जो आपके टिकट से महंगा होता है। ऐसी स्थिति में आपको अतिरिक्त कोई भी खर्च देने की जरूरत नहीं होगी। अगर एयरलाइंस कंपनी की तरफ से आपसे किसी भी रुपए की मांग की जाती है तो आप DGCA में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

5. अगर वैकल्पिक फ्लाइट भी Delay हुई तो?
मान लिजीए आपकी फ्लाइट Delay होती है और इस वजह से एयरलाइंस कंपनी की तरफ से आपके लिए वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था कर दी गयी है। आप वैकल्पिक फ्लाइट में सवार होने के लिए निर्धारित समय पर बोर्डिंग पास भी ले लेते हैं लेकिन वैकल्पिक फ्लाइट भी किसी भी वजह से Delay हो जाती है। ऐसी स्थिति में आपको मुफ्त भोजन देने की व्यवस्था एयरलाइंस कंपनी को करनी होगी। यह भोजन आपको फ्लाइट में नहीं बल्कि वेटिंग लाउंज में ही परोसी जाएगी।
जिन असामान्य परिस्थितियों में फ्लाइट Delay या रद्द होने पर एयरलाइंस Refund देने के लिए बाध्य नहीं है -
- प्राकृतिक आपदा
- युद्ध
- राजनीतिक अस्थिरता
- सुरक्षा जोखिम
- बाढ़, बम विस्फोट, विद्रोह या दंगा
- सरकारी आदेश जो एयरक्राफ्ट को प्रभावित करता हो
- आंदोलन या हड़ताल
- मौसम का बिगड़ना
- एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कारण फ्लाइट का रद्द या Delay होना
- काम का प्रभावित होना या कोई भी ऐसी परिस्थिति जो एयरलाइंस कंपनी के नियंत्रण से बाहर हो।
क्या बम विस्फोट की धमकी पर मिलेगा पूरा Refund?
ध्यान दें, बम विस्फोट की धमकी किसी भी एयरलाइंस कंपनी के नियंत्रण से बाहर है। इसलिए अगर ऐसी स्थिति में फ्लाइट Delay या रद्द होती है तो आपको पूरा Refund नहीं मिलेगा। हां, DGCA के नियमानुसार एयरलाइंस कंपनी को फ्लाइट के रिशेड्यूल होने या रद्द होने से संबंधित जानकारी यात्रियों को समय रहते बतानी होगी। प्रयास करना होगा कि फ्लाइट के उड़ान भरने के समय से पहले यात्रियों को यह जानकारी दे दी जाए। हां, ऐसी जानकारियां मिलती रहे इसलिए आवश्यक है कि यात्री अपना सही मोबाइल नंबर टिकट बुकिंग के समय उपलब्ध करवाएं।



Click it and Unblock the Notifications













