Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कभी नहीं देखी है जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा और जाने का है मन, तो बहुत काम आयेगी ये जानकारी

कभी नहीं देखी है जगन्नाथ पुरी की रथ यात्रा और जाने का है मन, तो बहुत काम आयेगी ये जानकारी

हर साल ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ देव अपने बड़े भाई बलभद्र और छोटी बहन सुभद्रा के साथ तीन अलग-अलग रथों पर सवार होकर अपने मंदिर से मौसी के घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं। पुरी में हर साल बड़े ही धुम-धाम से रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों की संख्या में दुनिया भर आने वाले भक्त शामिल होते हैं।

rath yatra

इस साल रथ यात्रा का आयोजन 20 जून को किया जाएगा। अगर आप भी पहली बार रथ यात्रा में शामिल होने के लिए जगन्नाथ पुरी जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ खास बातों पर जरूर ध्यान दें। इतने बड़े आयोजन में पहली बार शामिल होने से पहले ये जानकारियां आपके काफी काम आने वाली हैं।

पहली बार जगन्नाथ पुरी जाने से पहले जान ये काम की बातें :

होटलों की बुकिंग

Gundicha temple

पर्यटन स्थल होने के कारण पुरी में होटल, लॉज और धर्मशालाओं की कमी नहीं है। लेकिन रथ यात्रा में शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी भक्त आते हैं। इसलिए इस समय होटलों के किराये ना सिर्फ अत्यधिक ज्यादा हो जाते हैं, बल्कि होटल, लॉज या धर्मशाला के सभी कमरे भी बुक हो चुके होते हैं। इसलिए हमारी सलाह है कि पुरी जाकर किसी होटल या लॉज में चेक-इन करने का कोई इरादा ना बनाएं। बल्कि अभी से ही पुरी में होटल की बुकिंग करके रख लें।

कहां ले होटल

making rath

रथ यात्रा के दौरान रास्तों पर काफी ज्यादा भीड़ जमा हो जाती है जिस वजह से पुरी की अधिकांश सड़कों को बंद कर दिया जाता है। इसलिए कोशिश करें ऐसे होटल में बुकिंग करने की जो रथ यात्रा के रास्ते में हो। अगर होटल में बराम्दे होंगे तो यह सोने पर सुहागा जैसी बात होगी। अगर बाहर नहीं भी निकल सकें तो होटल के बराम्दे से ही इस अद्भुत रथ यात्रा के दर्शन कर सकेंगे।

कैसे शामिल हो रथ यात्रा में

rath

रथ यात्रा हमेशा दोपहर में 2 बजे के बाद ही शुरू होती है। इसलिए अगर आप रथ खींचना चाहते हैं तो यात्रा शुरू होने से कम से कम 2-3 घंटे पहले ही यात्रा स्थल पर पहुंच जाएं। वर्ना आपको मनपसंद जगह नहीं मिल सकेगी। इसके लिए होटल से करीब 11-12 बजे ही खाना खाकर निकल पड़े। ध्यान रखें, यात्रा के रुट पर उस समय कोई गाड़ी नहीं चलेगी। इसलिए संभव है कि होटल से यात्रा स्थल तक आपको पैदल चलकर ही जाना पड़े।

बच्चों और बुजूर्गों को दूर रखें

rath

रथ यात्रा में लाखों की संख्या में लोग शामिल होते हैं। उस समय सभी उत्सव मनाने और रथ यात्रा का आनंद उठाने में व्यस्त रहते हैं। इसलिए भीड़ में बच्चों और बुजूर्गों को तकलीफ हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि रथ यात्रा से बच्चों और बुजूर्गों को दूर ही रखें। साथ ही इस समय चोर-उचक्कों का उत्पात भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए होटल से रथ यात्रा के लिए निकलते समय अपने पर्स और रुपये, कीमती गहने होटल के कमरे में ही छोड़ कर आएं।

More News

Read more about: puri odisha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+