Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रविवार की सुबह मुंबई में मरीन ड्राइव पर जरूर जाएं, दिखेगा कुछ ऐसा जो कभी सोचा भी ना हो!

रविवार की सुबह मुंबई में मरीन ड्राइव पर जरूर जाएं, दिखेगा कुछ ऐसा जो कभी सोचा भी ना हो!

कहा जाता है कि मायानगरी मुंबई कभी सोती नहीं है। और मरीन ड्राइव तो इस महानगर की जान है। सुबह से लेकर शाम या देर रात तक मुंबई के मरीन ड्राइव पर लोग घूमने, बैठने, अकेले समय बिताने, पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने से लेकर हजारों की भीड़ में अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए पहुंचते हैं।

Marine drive

समुद्र की ऊंची-ऊंची लहरें और उसके किनारे चाट-पकौड़ियों और कई तरह के स्ट्रीट फुड के ठेलों से यह जगह हर वक्त गुलजार रहती है। लेकिन क्या आपको पता है रविवार की सुबह मरीन ड्राइव पर नजारा ही कुछ अलग होता है। रविवार को मरीन ड्राइव पर खासतौर पर Youths को जरूर आना चाहिए क्योंकि यहां उन्हें कुछ ऐसा दिखेगा जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा।

रविवार की सुबह मरीन ड्राइव का मिजाज ही कुछ अलग होता है। यहां किसी कार्निवल की तरह लोग अलग-अलग और बड़े-बड़े Groups में कई तरह की एक्टिविटिज में शामिल होते हैं। रविवार को मुंबई के मरीन ड्राइव पर सनडे मॉर्निंग एक्टिविटिज होती हैं। जिन लोगों को हमेशा मौज-मस्ती और हंसते-गाते हुए जीना पसंद होता है, मरीन ड्राइव रविवार को उनका खुले दिल से स्वागत करता है। अगर आप इंट्रोवर्ट हैं, तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। यहां आप हजारों की भीड़ में भी अकेले अपने अलग अंदाज में एंजॉय कर सकते हैं।

marine drive

मरीन ड्राइव पर यूं तो हमेशा मेला लगने जैसा ही माहौल रहता है लेकिन रविवार को छुट्टी के दिन, जब कॉलेज और ऑफिस में पहुंचने की जल्दी नहीं होती है, उस समय इस जगह का मिजाज ही अलग हो जाता है। योगा से लेकर जॉगिंग, सींगिंग से लेकर डांसिंग, लाफ्टर क्लब ऐसी कौन सी एक्टिविटी है जो रविवार की सुबह मरीन ड्राइव पर नहीं होती है। इन एक्टिविटिज की सबसे बड़ी खासियत है कि जिस तरह मुंबई हर भाषा और धर्म के लोगों को अपना लेती है, ठीक उसी तरह यहां जाना-पहचाना और अनजान चेहरों के बीच कोई फर्क नहीं होता है। बारिश के मौसम में भी मरीन ड्राइव पर होने वाली सनडे मॉर्निंग एक्टिविटीज में कोई कमी नहीं होती है।

marine drive

अगर आप मुंबई में या उपनगरीय क्षेत्रों में रहते हैं तो इस रविवार को मरीन ड्राइव पर सनडे मॉर्निंग एक्टिविटी में जरूर शामिल होइएगा। अगर आप मुंबई में नहीं भी रहते हैं वहां घूमने या किसी काम से भी जा रहे हैं तो रविवार की सुबह इस अनोखे एक्टिविटी के लिए जरूर बुक रखिए। मरीन ड्राइव पर सबकी एंट्री फ्री में होती है। हां, मरीन ड्राइव पर होने वाली यह स्पेशल एक्टिविटी सुबह 6 बजे से शुरू हो जाती है, जो 10 बजे तक होती है। इसलिए यहां आने के लिए आपको सुबह निकलना पड़ेगा।

FAQs
सनडे स्पेशल एक्टिविटी में क्या होता है?

मुंबई में रविवार को लोग घर से बाहर निकलते हैं। जॉगिंग, रनिंग, सींगिंग, डांसिंग से लेकर कई तरह से दूसरे गेम्स और एक्टिविटिज में हिस्सा लेते हैं। यह मुंबई के मरीन ड्राइव पर होता है।

क्या सनडे स्पेशल एक्टिविटी में एंट्री फीस भी लगती है?

नहीं, मुंबई के मरीन ड्राइव पर होने वाली संडे स्पेशल एक्टिविटी में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं देनी पड़ती है। यहां एंट्री पूरी तरह से फ्री होती है।

मरीन ड्राइव पर सनडे स्पेशल एक्टिविटी कितने बजे से होती है?

मुंबई के मरीन ड्राइव पर हर रविवार को सनडे स्पेशल एक्टिविटी सुबह के समय से ही शुरू हो जाती है। सुबह 6 बजे से ये एक्टिविटिज शुरू होती हैं, जो 10 बजे तक चलती है। मानसून के समय भीगते हुए इन एक्टिविटिज में जरूर शामिल होना चाहिए।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: mumbai marine drive maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+