Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली वाले दिल्ली की सड़कों पर मनाएं स्वतंत्रता दिवस

दिल्ली वाले दिल्ली की सड़कों पर मनाएं स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त को हम अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं..तो इस दिन दिल्ली की सड़कों पर देशभक्ति के रंगों को बखूबी देखा जा सकता है...जिससे आप भारतीय होने पर गर्व करेंगे।

By Goldi

भारत की राजधानी दिल्ली एक ऐतहासिक शहर है..जो सिर्फ राजनीति के लिए ही नहीं बल्कि ढेर सारे पर्यटन स्थलों के लिए भी लोकप्रिय है। अब जैसे की 15 अगस्त को हम अपना 70वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं..तो इस दिन दिल्ली की सड़कों पर देशभक्ति के रंगों को बखूबी देखा जा सकता है...जिससे आप भारतीय होने पर गर्व करेंगे।

दिल्ली में लाल किला से लेकर राज घाट, इंडिया गेट आदि कई सारी जगह है, जहां आप अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस को और भी यादगार बना सकते हैं।

लाल किला

लाल किला

अगर दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस मनाने की बात आती है तो जहन में सबसे पहला नाम आता है लाल किले..का..सुबह सुबह यहां प्रधानमन्त्री द्वारा झंडा फहराया जाता है...साथ ही यहां परेड और सारी झांकियां देखने को मिलती..जिन्हें देखकर मन प्रफुल्लित हो उठता है।

PC:Jasleen Kaur

इंडिया गेट

इंडिया गेट

दिल्ली की धन इंडिया गेट, जिसका नाम सुनते ही हर भारतीय की रूह में देशभक्ति की भावना उमड़ पड़ती है. यहां स्थित अमर जवान ज्योति, जो भारतीय सैनिकों का मंदिर है लोगों में देश प्रेम की भावना को और बढ़ा देती है। आपको फिल्म रंग दे बसंती का वो सीन तो याद ही होगा जब सारे दोस्त इंडिया गेट से गुज़रते हुए इंडिया गेट को सलामी देते जाते हैं।PC: Diego Delso

राज घाट

राज घाट

यमुना नदी के किनारे स्थित राज घाट, महात्मा गांधी के यादों का स्मारक है। यह स्मारक काले संगमरमर की बनी एक वर्गाकार संरचना है जिसके एक किनारे पर मशाल जलती रहती है। इसके चारों ओर कंकड़युक्त फुटपाथ और हरे-भरे लॉन हैं और स्मारक पर 'हे राम' गुदा हुआ है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि महात्मा के ये अन्तिम शब्द थे। इसके साथ ही जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक भी विजय घाट के नाम से स्थित हैं। हर साल यहां आजादी के दिन इन महान व्यक्तियों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है।PC: wikimedia.org

 कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस

कनॉट प्लेस के कई जगहों पर स्वतंत्रता संग्राम के सबसे बड़े आंदोलन की बड़ी-बड़ी तस्वीरें दर्शाई जाती हैं। साथ ही दिल्ली के पार्कों को भी देश की आज़ादी के रंग में रंग दिया जाता है। तिरंगे झंडे की सजावट और रंग बिरंगे विद्युत सज्जाओं से दिल्ली के पार्क जगमगा उठते हैं।

इस दिन फ्री में करें दिल्ली की सैर

इस दिन फ्री में करें दिल्ली की सैर

सबसे दिलचस्प है इस बार डी. टी. सी. की मुफ़्त यात्रा। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की तरफ से लोगों के लिए फ्री बस राइड की सुविधा होगी। इन बसों द्वारा आपको अपने दिल्ली और देश के शान, पौराणिक धरोहरों और मॉन्युमेंट्स की यात्रा फ्री में कराई जाएगी, जिसकी समय सीमा है सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक।PC: Ramesh NG

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+