Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत की 5 सबसे महंगी ट्रेनें जिनके सामने 5 स्टार होटल भी हो जाता है फेल

भारत की 5 सबसे महंगी ट्रेनें जिनके सामने 5 स्टार होटल भी हो जाता है फेल

वो दिन गये जब ट्रेन के सफर को सिर्फ परिवहन और यातायात के साधन के तौर पर गिना जाता था। तकनीक और आधुनिकता के विकास के साथ अब ट्रेन लग्जरी का प्रतिक भी बनते जा रहे हैं। इसका आजकल सबसे ज्यादा चर्चित उदाहरण वंदे भारत एक्सप्रेस है, जिसमें मिलने वाली सुविधाओं से लेकर खाने की क्वालिटी की तुलना विमान में मिलने वाली सुविधाओं से की जाती है।

Royal trains

लेकिन भारत में कुछ ऐसी ट्रेनें हैं जो ना सिर्फ महंगी बल्कि लग्जरी में भी किसी 5 या 7 स्टार होटल को टक्कर देती है। इन ट्रेनों की सवारी सिर्फ यातायात के साधन के तौर ही नहीं बल्कि चलते-फिरते किसी 5 स्टार होटल के तर्ज पर भी किया जाता है। इनमें से कुछ ट्रेनों का किराया तो इतना ज्यादा होता है कि इसमें कोई व्यक्ति अपने लिए घर या गाड़ी तक खरीद ले।

आइए आपको भारत की 5 सबसे लग्जरियस ट्रेनों के बारे में बताते हैं :

पैलेस ऑन व्हील्स

Palace on wheeels

अपने बेहतरीन इंटीरियर की वजह से पैलेस ऑन व्हील्स पटरियों पर सरपट दौड़ती किसी 5 स्टार होटल की तरह लगती है। इस ट्रेन की शुरुआत 1982 में की गयी थी। तब इसमें ब्रिटिशकालिन शाही डिब्बे लगाये गये थे। यह ट्रेन राजस्थान की शाही झलक दिखाती है। बताया जाता है कि शुरुआत में इस ट्रेन में राजस्थान के तत्कालिन रियासतों के शासकों की निजी कोच भी लगायी जाती थी।

इस ट्रेन की यात्रा दिल्ली से शुरू होती है जो जयपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, भरतपुर, सवई माधोपुर और आगरा जैसे शहरों को कवर करते हुए आगे बढ़ती है। इस ट्रेन का शाही अनुभव करने के लिए आपको कम से कम ₹3,63,300 खर्च करने होंगे।

महाराजा एक्सप्रेस

maharaja express

भारत की सबसे ज्यादा लग्जरियस ट्रेनों की लिस्ट में महाराजा एक्सप्रेस का नाम सबसे ऊपर आता है। यह ट्रेन अक्टूबर से अप्रैल के बीच चलती है। अपने पूरे सफर के दौरान यह करीब 12 जगहों को कवर करती है जिसमें से ज्यादातर जगहें राजस्थान के ही होते हैं। अगर आपको इस शाही ट्रेन में राजा-महाराजाओं वाले ठाठ-बाट के साथ सफर करना है तो 4 दिन और 3 रातों का किराया करीब ₹2,80,000 देने पड़ेंगे।

अगर आप अपने लिए प्रेसिडेंशियल सुइट बुक करते हैं तो किराया और भी बढ़ सकता है। इस ट्रेन के कार्यक्रम लिस्ट में राजस्थान के शाही परिवार के सदस्यों से मिलना, जयपुर में हाथी पर बैठकर पोलो मैच खेलना और खजुराहो मंदिर देखना भी शामिल हैं।

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

Royal rajasthan on wheels

पैलेस ऑन व्हील्स की लोकप्रियता के मद्देनजर भारतीय रेलवे ने रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स की शुरुआत 2009 में की। यह लग्जरीयस ट्रेन राजस्थान के कई शहरों की यात्रा करवाता है। यह ट्रेन पर्यटकों को किसी 5 स्टार होटल जैसे अनुभवों के साथ ही 7 रात और 8 दिनों के लिए घूमाती है। इस ट्रेन का किराया दूसरे लग्जरी ट्रेनों की तुलना में थोड़ी कम है। अगर आप डबल शेयरिंग में इस ट्रेन में अपने लिए डिलक्स केबिन बुक करवाते हैं तो प्रति व्यक्ति ₹48,828 का किराया देना पड़ेगा।

द डेक्कन ओडिसी

Deccan oddyssy

महाराष्ट्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को लग्जरीयस अहसास करवाने के लिए इस ट्रेन की शुरुआत की गयी। यह ट्रेन मुंबई से खुलती है तो रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा, औरंगाबाद, अजंता-एलोरा-नासिक होते हुए 10 लोकप्रिय स्थानों पर पर्यटकों को घूमाती है। इस ट्रेन में अगर कोई व्यक्ति डिलक्स केबिन में अपनी सीट बुक करता है तो उसे ₹4,76,869 देने पड़ेंगे। इस ट्रेन में भी प्रेसिडेंशियल सुईट की सुविधा है जिसके लिए ₹10,32,450 रुपये किराया देना होगा।

द गोल्डेन चैरियट

The golden chariot

यह लग्जरीयस ट्रेन दक्षिण भारत के राज्यों जैसे कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडू और पांडिचेरी में घूमाती है। 7 रातों के इस ट्रिप के लिए आपको ₹1,82,000 चुकाने होंगे। हरे-भरे जंगलों और लुभावने झरनों के बीच से गुजरती इस ट्रेन का सफर लग्जरी होने के साथ-साथ काफी सुहाना भी होता है। इस ट्रेन में आपको शाही अनुभव के साथ-साथ स्पा ट्रिटमेंट, रेस्तरां में बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद चखने और बार की सुविधा भी मिलेगी, जो आपके सफर को और भी रोमांचक और यादगार बना देगी।

More News

    Read more about: india train travel indian railway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+