Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगले साल भारतीय रेलवे 10 रूट्स पर शुरू करेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कौन से रूट्स और विशेषताएं!

अगले साल भारतीय रेलवे 10 रूट्स पर शुरू करेगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए कौन से रूट्स और विशेषताएं!

रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर! भारतीय रेलवे अगले साल वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लॉन्च करने वाली है। लंबी दूरी पर तेज रफ्तार के साथ लग्जरी ट्रेनों की श्रृंखला में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें एक अलग ही अनुभव करवाएंगी। लेकिन सिर्फ यहीं खुशखबरी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के अनुसार भारतीय रेलवे अगले साल एक या दो या 5 नहीं बल्कि पूरे 10 रूट्स पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को लॉन्च करने वाली है।

मिली जानकारी के अनुसार शानदार इंटिरियर और आरामदायक सफर के लिए इन दिनों देशभर के रेल यात्रियों की पहली पसंद बना वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर वर्जन का इंतजार बड़ी ही बेसब्री से किया जा रहा है। वित्तिय वर्ष 2025-26 के दौरान यह इंतजार खत्म होने वाला है।

vande bharat sleep train launch

कब होगी लॉन्च?

India TV की एक रिपोर्ट के अनुसार देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को आवश्यक जांच-पड़ताल और ट्रायल रन के बाद साल 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इस बाबत इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) चेन्नई के जनरल मैनेजर यू सुब्बा राव के हवाले से बताया गया है कि इन ट्रेनों के कंपन जांच और दूसरे ट्रायल होंगी। ये सभी ट्रायल 15 नवंबर से शुरू हुए हैं जिसके बाद ही इन ट्रेनों को यात्री सेवाओं के लिए पटरियों पर उतारा जाएगा। बताया जाता है कि हाल ही में इन ट्रेनों का निर्माण करने वाली कंपनी BEML ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की पहली सेट को ICF को सौंप दिया है।

कौन सी रूट्स पर होगा वंदे भारत स्लीपर का संचालन?

भारतीय रेलवे ने अभी तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रूट्स से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि जिन रूट्स पर सबसे पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के संचालन की संभावना है वो हैं - नई दिल्ली से पुणे या नई दिल्ली से श्रीनगर। इसके बाद धीरे-धीरे देश के दूसरे शहरों को जोड़ने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा, ठीक वैसे ही जैसे नई दिल्ली-वाराणसी रूट पर पहली वंदे भारत के बाद अब देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाता है।

क्या होंगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की विशेषताएं?

  • सामान्य ट्रेनों के मुकाबले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कहीं ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होने वाली हैं। लंबी दूरी के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ ही तेज रफ्तार को भी ये सुनिश्चित करेंगी।
  • स्टेनलेस स्टील से निर्मित होने की वजह से इन ट्रेनों में एडवांस स्तर की सुरक्षा प्रणाली काम करेगी। टकराव जैसी आपातस्थितियों में सामान्य ट्रेनों के मुकाबले यात्रियों को ये ट्रेनें कहीं ज्यादा सुरक्षा मुहैया करवाएंगी।
  • एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिसमें एक बार 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे। इन ट्रेनों में एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2 टियर और एसी 3 टियर के कोच होंगे।
  • खास तौर पर लंबी दूरी और रात के समय यात्रा करने के लिए ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को डिजाइन किया गया है।

More News

Read more about: vande bharat delhi railway
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+