Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »भारत के केंद्र प्रशासित प्रदेश और उनकी विशेषताएं

भारत के केंद्र प्रशासित प्रदेश और उनकी विशेषताएं

अपने काम से छुट्टी लेकर भारत के इन खूबसूरत केंद्र प्रशासित प्रदेशों की सैर जरूर करें। आइए जानते हैं इनकी विशेषताएं और पर्यटन स्‍थलों के बारे में।

By Lekhaka

भारत एक ऐसा देश है जिसकी हर जगह कुछ ना कुछ खास और अलग है और इसके हर राज्‍य से उसकी स्‍वतंत्रता और वजूद की ऐतिहासिक कहानी जुड़ी हुई है। यहां असख्‍ंय जगहें हैं जिनमें कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित हैं तो कुछ घने जंगलों के पास स्थित हैं और कुछ मैदानी क्षेत्रों में स्थित हैं।

29 राज्‍यों और 7 केंद्र प्रशासित प्रदेशों के साथ भारत समृद्ध जैव विविधता, संस्कृति और अविस्मरणीय इतिहास के संदर्भ में सभी देशों में सबसे बड़ा है। भारत के हर राज्‍य और केंद्र प्रशासित प्रदेश की अपनी एक खासियत जीवनशैली और इतिहास है। आइए जानते हैं भारत की विभिन्‍न यूनियन टेरेट्री और उनकी विशेषताओं के बारे में।

दिल्‍ली

दिल्‍ली

भारत की आधिकारिक राजधानी के रूप में दिल्‍ली शहर दुनियाभर में मशहूर है। दिल्‍ली सबसे प्राचीन शहरों में से एक है। दिल्‍ली में शहर में प्रदूषण की समस्‍या बहुत है और इसी वजह से ये शहर दुनियाभर के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। भारत में अगर कोई एक शहर ऐतिहासिक, धार्मिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक महत्‍व रखता है तो वो दिल्‍ली है।

दिल्‍ली के प्रमुख आकर्षण इंडिया गेट, लोटस टेंपल, संसद भवन, लाल किला और कई धार्मिक स्‍थल जैसे अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद आदि हैं। चांदनी चौक, कुतुब मीनार, राष्‍ट्रपति भवन, जंतर मंतर आदि पर्यटन स्‍थल हैं।Pc:Imahesh3847

पुदुच्चेरी

पुदुच्चेरी

इसे पॉन्‍डी के नाम से भी जाना जाता है। ये भारत का खूबसूरत केंद्र प्रशासित प्रदेश है। इस छोटे से और खूबसूरत शहर को विश्‍व मानचित्र पर भी दर्शाया गया है। ये जगह अपने खूबसूरत समुद्रतटों और फ्रांको तमिल वास्‍तुकला के लिए प्रसिद्ध है। सालभर में कभी भी पुड्डुचेरी घूमने आ सकते हैं और इसी वजह से जगह पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है।

शांत और मनभावन वातावरण के बीच घूमने के लिए यहां सालभर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इसके प्रमुख पर्यटन स्‍थलों में प्रोमेनेड बीच, पैराडाइज़ बीच, ऑरोबिंदो आश्रम, ऑरोविल्‍ले आदि शामिल हैं। इसके अलावा यहां ऐतिहासिक स्‍थलों में फ्रेंच वार मेमोरियल, गांधी स्‍टैच्‍यू आदि देख सकते हैं।Pc: Karthik Easvur

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप

39 द्वीपों का समूह है लक्ष्‍द्वीप जहां प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को बहुत मज़ा आता है। यहां खूबसूरत नज़ारों के साथ-साथ वर्जिन आईलैंड का मज़ा ले सकते हैं। यहां पर आपको प्रकृति से जुड़ी हर एक चीज़ मिलेगी।

लक्ष्‍द्वीप की राजधानी कावारत्ती है और इसके द्वीप 32 स्‍क्‍वायर किमी के क्षेत्रफल में फैले हुए हैं और ये जगह कोरल रीफ और प्रवाल द्वीप के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटक कदमात आइलैंड, कावारत्ती आईलैंड, बंगारम अटोल जैसे कई द्वीपों पर घूमना पसंद करते हैं। PC- Lenish Namath

अंडमान और निकोबार आईलैंड

अंडमान और निकोबार आईलैंड

भारतीय महासागर में स्थित द्वीपों का समूह है अंडमान और निकोबार। एडवेंचर प्रेमियों की इस खूबसूरत जगह पर भीड़ लगी रहती है। यहां पर खतरनाक से लेकर सुरक्षित आईलैंड तक मौजूद हैं। अंडमान और निकोबार आईलैंड में हर कदम पर पर्यटकों के लिए सरप्राइज़ छिपा है।

उष्णकटिबंधीय वर्षावन और कई शानदार समुद्रतटों से सजे इन खूबसूरत द्वीपों पर पर्यटक मंत्रमुग्‍ध हो उठते हैं। इन द्वीपों का प्रमुख आकर्षण सैलुलर जेल, हैवलॉक आईलैंड, नील आईलैंड और द ग्रेट निकोबार आईलैंड है।Pc:Venkatesh K

दमन और दीउ

दमन और दीउ

भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्र के पास बसा खूबसूरत केंद्र प्रशासित प्रदेश है दमन और दीउ जोकि आज भी भारत के कम लेाकप्रिय स्‍थानों में से एक है। यहां पर मानव निर्मित चीज़ों से लेकर अनमोल नज़ारे तक पर्यटकों का इंतज़ार करते हैं। यहां पर पुर्तगाली संस्‍कृति का प्रभाव देखने को मिलता है।

दमन और दीउ में घूमने के लिए प्रमुख आकर्षक स्‍थलों में दीउ किला, नागोआ बीच, सैंट. पॉल चर्च, मिरासोल लेक गार्डन, जालंधर बीच आदि हैं।PC- Travelshot

दादरा और नगर हवेली

दादरा और नगर हवेली

दमन और दीउ की तरह दादर नगर हवेली भी एकसाथ प्राकृतिक सौंदर्य को साझा करते हैं। भारत की सबसे कम लोकप्रिय केंद्र शासित प्रदेशों में दादर और नागर हवेली भी है। ये जगह महाराष्‍ट्र और गुजरात के बीच में स्थित है।

यहां पर कई गार्डन और झीलें हैं और ये जगह धार्मिक और सांस्‍कृतिक महत्‍व का केंद्र मानी जाती है। दादर और नागर हवेली में आप स्‍वामीनारायण मंदिर, दुधनी झील, नक्षत्र गार्डन, ट्राइबल म्‍यूजियम, वांगना झील, बटरफ्लाई पार्क, ओम मंदिर आदि देख सकते हैं।

Pc:Sharada Prasad CS

चंडीगढ़

चंडीगढ़

भारत का सबसे व्‍यवस्थित शहर है चंडीगढ़ जो कि दिन-व-दिन विकास कर रहा है। इस स्‍वच्‍छ और हरित शहर की जीवनशैली पिछले कई सालों से और बेहतर होती जा रही है। हरियाणा और पंजाब दोनों राज्‍यों की राजधानी चंडीगढ़ अपने गार्डन जैसे रॉक गार्डन आदि के लिए प्रसिद्ध है।

हिमालय की तलहटी में स्थित इस खूबसूरत शहर में आपको सब कुछ मिलेगा। यहां पर आप रॉक गार्डन, पिंजोर गार्डन, इंटरनेशन डॉल म्‍यूजियम, टैरेस गार्डन, छतबिर चिडियाघर आदि देख सकते हैं।

Pc:Vijendra Trighatia

तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X