Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जापान में बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा हो रही है नीता अंबानी के चर्चे...वजह जानकर आप भी करेंगे गर्व

जापान में बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा हो रही है नीता अंबानी के चर्चे...वजह जानकर आप भी करेंगे गर्व

भारत में जापानी तकनीक और जापान की मदद से बुलेट ट्रेन सेवा को शुरू किया जाने वाला है, इसलिए भारत में जापानी बुलेट ट्रेन के बारे में चर्चाओं का होना तो लाजिमी है। लेकिन क्या आपको पता है जापान में इन दिनों सबसे ज्यादा किसकी चर्चाएं हो रही हैं? अगर आप सोच रहे हैं कि जापान में भारत की बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में चर्चाएं हो रही हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं।

जापान में इन दिनों चर्चाओं का केंद्र बनी हुई हैं रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी।

neeta mukesh ambani cultural centre

नहीं समझे वजह...चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, नीता अंबानी द्वारा परिकल्पित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) को जापान की प्रतिष्ठित इंटरनेशनल मैगजीन 'मैडम फिगारो' ने दुनिया की बेहतरीन कल्चरल सेंटर्स की लिस्ट में जगह दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह पहला मौका है जब किसी भारतीय कल्चरल सेंटर ने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मुंबई के बांद्रा-कुर्ला में मौजूद NMACC देश के सबसे बड़े कला केंद्रों में से एक है।

इस कल्चरल सेंटर की डिजाइन कमल के फूलों के आकार में की गयी है। जो भारत की संस्कृति को दर्शाता है। इस सेंटर की डिजाइन विश्व प्रसिद्ध आर्किटेक्ट रिचर्ड ग्लूकमैन ने किया था। रिचर्ड का नाम दुनिया के टॉप आर्किटेक्ट में शामिल है जिन्होंने कई प्रसिद्ध म्यूजियम को भी डिजाइन किया था। मैडम फिगारो मैगजीन में NMACC के बारे में लिखा गया है कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कला को भारत में लाने और भारत की सर्वश्रेष्ठ कला को दुनिया भर के सामने लाने के उद्देश्य से ही NMACC की स्थापना नीता मुकेश अंबानी ने साल 2023 में की थी।

japanese magazine nmacc

यहां के अलग-अलग थिएटर और आर्टहाउस में, भारतीय कलाकारों की प्रदर्शनियों से लेकर शास्त्रीय गायन-वादन-नृत्य, ब्रॉडवे संगीत और थिएटर प्रस्तुतियों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाता है। यह कला केंद्र भारत के कला परिदृश्य को बदल रहा है।

बता दें, NMACC के अलावा इस लिस्ट में न्यूयॉर्क का रिचर्ड गिल्डर सेंटर, लॉस एंजेलिस का इंट्यूट डोम, एम्स्टर्डम की डेड एंड गैलरी, हांगकांग का सोथबायस मैसन, बैंकॉक से बैंकॉक आर्ट बिएननेल, बर्लिन से डार्क मैटर आदि भी शामिल है। गौरतलब है कि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई के बांद्रा कुर्ला में स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) भारतीय कला के क्षेत्र में अपनी तरह का पहला सांस्कृतिक केंद्र है। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी द्वारा परिकल्पित इस सेंटर का उद्देश्य भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।

nmacc neeta mukesh ambani cultural centre

क्या-क्या है NMACC में?

  • NMACC का आर्ट हाउस चार मंजिला है, जो दिखने में किसी महल से कम नहीं है। इस जगह को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यहां बैठने वाले भारतीय और इंटरनेशनल दर्शक दोनों ही आराम से बैठ सकें। इस जगह को सजाने के लिए ब्रेसलेट जैसी आकृति आदि रखी गयी है जो भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को बखूबी दर्शाता है।
  • द क्यूब स्पेस को भाषण, स्टैंड अप कॉमेडी या फिर म्यूजिकल शोज आदि को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
  • द ग्रैंड थिएटर इस कल्चरल सेंटर का सबसे शानदार हॉल है। इसमें वर्ल्ड क्लास डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम लगाया गया है। इस जगह को बड़ी ही अच्छी तरह से कैलकुलेट करने के बाद बनाया गया है ताकि यहां किसी भी इवेंट को देखने वाले दर्शक का आनंद कई गुना बढ़ सकें।
  • छोटे-बड़े हर तरह के समारोह के लिए 250 सिटिंग एरिया के साथ बनाया गया है द स्टूडियो थिएटर। यहां टेलीस्कोपिंग सिस्टम भी लगाया गया है और साउंडप्रूफिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

More News

    Read more about: mumbai culture
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+