Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IPL 2025 : अहमदाबाद में Day/Night मैच वाले दिन आधी रात के बाद तक चलेगी मेट्रो, मिलेगी स्पेशल रिटर्न टिकट

IPL 2025 : अहमदाबाद में Day/Night मैच वाले दिन आधी रात के बाद तक चलेगी मेट्रो, मिलेगी स्पेशल रिटर्न टिकट

कोलकाता के इडेन-गार्डेन्स में आज यानी 22 मार्च को शानदार उद्घाटन कार्यक्रम के साथ ही IPL की शुरुआत हो चुकी है। देश के अलग-अलग शहरों के बीच होने वाला मैच अलग-अलग शहरों के स्टेडियमों में भी आयोजित होगा। अहमदाबाद के मोटेरा (नरेंद्र मोदी क्रिकेट) स्टेडियम में जितने मैच आयोजित होंगे, उन्हें देखने के लिए लगने वाली क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ को घर वापस लौटने में कोई परेशानी न हो, इसे सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने अपने कंधों पर उठा ली है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार IPL 2025 के मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में जब दिन/रात के मैच होंगे, तब रात को मेट्रो का समय बढ़ाने का फैसला GMRC ने लिया है।

ahmedabad metro ipl

कितनी देर बढ़ेगा मेट्रो का समय?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आमतौर पर अहमदाबाद मेट्रो सुबह 6.20 बजे से रात को 10 बजे तक चलती है। लेकिन जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रात को IPL का मैच खेला जाएगा, तब मेट्रो सेवाएं आधी रात के बाद तक मिलेगी। यानी सुबह 6.20 से रात को 12.30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।

यात्रियों और क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो का समय लगभग 2.30 घंटा बढ़ाने का फैसला GMRC की ओर से लिया गया है। हालांकि रात को अतिरिक्त समय में जब मेट्रो चलेंगी तब यात्री अहमदाबाद मेट्रो के दोनों कॉरिडोर (मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से APMC तक और वस्त्रल गाम से थलतेज गाम ) पर सिर्फ मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन और साबरमती मेट्रो स्टेशन से ही सवार हो सकेंगे।

जारी की जाएगी विशेष पेपर टिकट

यात्रियों को टिकट खरीदने में कोई समस्या न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए GMRC ने फैसला लिया है कि क्रिकेट मैच देखकर घर वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए विशेष कागज के टिकट जारी किये जाएंगे। यह टिकट सिर्फ IPL मैच वाले दिनों में ही रात को अतिरिक्त मेट्रो सेवा के वक्त ही जारी किया जाएगा। इस विशेष कागज टिकट का किराया ₹50 होगा, जिससे मोटेरा स्टेडियम और साबरमती मेट्रो स्टेशन से अहमदाबाद मेट्रो के दोनों कॉरिडोर पर किसी भी स्टेशन तक की सवारी की जा सकेगी।

कॉन्टैक्टलेस स्मार्ट टोकन, स्मार्ट कार्ड (GMRC ट्रैवल कार्ड और NCMC कार्ड), QR कोड डिजिटल टिकट, QR कोड पेपर टिकट लेकर यात्री रात को 10 बजे तक मेट्रो स्टेशनों में सामान्य किराया चुकाकर प्रवेश कर सकेंगे। लेकिन 10 बजे के बाद बाकी सभी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश को बंद कर दिया जाएगा

और सिर्फ मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन और साबरमती मेट्रो स्टेशन मेट्रो पर ही यात्रियों को विशेष टिकट खरीदकर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। अगर किसी यात्री ने एडवांस में कियॉस्क, टोकन वेंडिंग मशीन, टिकट काउंटर, मोबाइल ऐप या किसी भी और माध्यम से टिकट खरीदा होगा तो रात को 10 बजे के बाद वह मान्य नहीं होगा।

कहां से खरीद सकेंगे स्पेशल टिकट?

मैच के दिनों में वापसी की स्पेशल पेपर टिकट खरीद सकेंगे -

  • निरंत रोड मेट्रो स्टेशन
  • अपैरल पार्क मेट्रो स्टेशन
  • कालूपुर ओल्ड हाई कोर्ट मेट्रो स्टेशन
  • थलतेज मेट्रो स्टेशन
  • मोटेरा मेट्रो स्टेशन
  • साबरमती मेट्रो स्टेशन
  • रानीप मेट्रो स्टेशन
  • वदज मेट्रो स्टेशन
  • जिवराज मेट्रो स्टेशन

मोटेरा स्टेडियम से गांधीनगर मेट्रो कॉरिडोर पर मेट्रो सेवाएं सामान्य दिनों की तरह ही मिलेगी।

कब-कब होंगे दिन/रात के मैच?

  • 25 मार्च 2025
  • 29 मार्च 2025
  • 9 अप्रैल 2025
  • 2 मई 2025
  • 14 मई 2025

More News

Read more about: ahmedabad metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+