Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC का 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज : महादेव की भक्ति में लगा लें डुबकी, जल्दी करें बुकिंग

IRCTC का 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज : महादेव की भक्ति में लगा लें डुबकी, जल्दी करें बुकिंग

महादेव की भक्ति में डुबना है। जीवन में कम से कम एक बार द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की योजना तो है लेकिन देश के अलग-अलग कोने में मौजूद ज्योतिर्लिंगों का दर्शन एक ही ट्रिप में करना नामुमकिन सा लगता है। तो चलिए आपकी इस मुश्किल का समाधान लेकर आया है IRCTC। भारत गौरव ट्रेन के माध्यम से IRCTC ने 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन टूर पैकेज की घोषणा की है।

12 दिन और 11 रात के इस टूर की शुरुआत योगनगरी ऋषिकेश से होगी। तीन अलग-अलग श्रेणियों में टूर पैकेज को बुक किया जा सकता है लेकिन ट्रेन की 2A (कंफर्ट) श्रेणी की सभी सीटें फुल हो चुकी हैं। अगर आप भी महादेव के इस भक्ति सागर में डुबकी लगाने की योजना बना रहे हैं तो ज्यादा देर न करते हुए आज ही अपना और अपने परिवार का टिकट बुक कर लें।

mahakaleshwar jyotirlinga

IRCTC '7 ज्योतिर्लिंग दर्शन' टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी और टूर पैकेज की बुकिंग के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

IRCTC 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा से संबंधित विस्तृत जानकारी -

टूर की तारीख - 22 मई से 2 जून 2024

कुल बर्थ - 767 : 49 (कंफर्ट/सीट फुल), 70 (स्टैंडर्ड), 648 (इकोनॉमी)

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

  • ओमकारेश्वर और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, उज्जैन
  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ
  • द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, बेट द्वारका
  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक रोड
  • घ्रुष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद
  • भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, पुणे

बोर्डिंग-डी बोर्डिंग

  • योगनगरी ऋषिकेश
  • हरिद्वार
  • मुरादाबाद
  • बरेली
  • शाहजहांपुर
  • हरदोई
  • लखनऊ
  • कानपुर
  • ओराई
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई
  • ललीतपुर जंक्शन
irctc 7 jyotirlinga yatra ex yognagari rishikesh tour package ticket price details

क्या होगी Itnerary

  • Day 1 और 2

ट्रेन में यात्रा

  • Day 3

उज्जैन में जाकर महाकालेश्वर मंदिर, काल भैरव मंदिर, भरथरी गुफा, शक्तिपीठ, मंगल मंदिर में दर्शन।

  • Day 4 और 5

द्वारिका पहुंचकर द्वारिकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, रुक्मिणी मंदिर, बेट द्वारिका में दर्शन और सिग्नेचर ब्रिज पर घूमना। रात को द्वारिका में ठहराव।

  • Day 6

सोमनाथ पहुंचकर, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए जाना। नासिक के लिए रवाना।

  • Day 7 और 8

नासिक रोड पहुंचकर त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर में दर्शन।

  • Day 9

पुणे पहुंचकर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग में दर्शन।

  • Day 10

औरंगाबाद पहुंचकर घ्रृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन। समय रहने पर एलोरा की गुफाओं में भी घूमने जा सकते हैं।

  • Day 11

कहंडवा पहुंचकर ओमकारेश्वर मंदिर दर्शन और शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन।

  • Day 12

डि-बोर्डिंग

कितना है किराया?

श्रेणी किराया प्रति व्यक्ति बच्चों का किराया (5-11 साल)
कंफर्ट (2A) Booking Full Booking Full
इकोनॉमी (SL) ₹22150 ₹20800
स्टैंडर्ड (3A) ₹36700 ₹35150

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल?

  • भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से पूरा सफर।
  • सभी Meal : सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+