Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC के एक ही टूर पैकेज में तिरुपति समेत 5 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, पुण्य की गंगा में लगाएं डुबकी

IRCTC के एक ही टूर पैकेज में तिरुपति समेत 5 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, पुण्य की गंगा में लगाएं डुबकी

भगवान तिरुपति या बालाजी के दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में भक्त आंध्र प्रदेश के तिरुपति का रुख करते हैं। अगर आप भी भगवान तिरुपति के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं तो IRCTC आपके लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर में सिर्फ तिरुपति ही नहीं बल्कि आसपास के कुल 5 मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे।

vellor

IRCTC के इस टूर की सबसे खास बात है कि इसे दिसंबर के महीने में करवाया जाएगा, इससे दक्षिण भारत की उमस भरी गर्मी से आप बच जाएंगे। 4 दिनों के IRCTC के टूर पैकेज के साथ पुण्य की गंगा में डुबकी लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएं।

4 दिनों में 5 मंदिरों के दर्शन

IRCTC का 'ब्लीसफुल तिरुपति - 5 टेंपल टूर' 4 दिन और 3 रातों का यह टूर सूरत से शुरू होगा, जो सूरत वापस लौटने के साथ ही खत्म होगा। इस टूर को विमान द्वारा करवाया जाएगा। डिलक्स श्रेणी के होटल में रुकवाने की व्यवस्था की जाएगी। टूर की शुरुआत 1 दिसंबर को होगी और 4 दिसंबर 2023 को सूरत लौटने के साथ ही टूर पूरा होगा। इस टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

कौन-कौन से मंदिरों में दर्शन

  • तिरुपति बालाजी मंदिर
  • पद्मावति देवी मंदिर
  • कल्याण वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर
  • श्रीपुरम गोल्डन टेम्पल वेल्लोर
  • कनिपकम मंदिर
padmavati temple

टूर पैकेज की Itinerary

Day 1

सुरत से चेन्नई के लिए एयरलाइंस कंपनी इंडिगो की विमान से रवाना। चेन्नई एयरपोर्ट से मरीना बीच होते हुए होटल ले जाया जाएगा। होटल में चेकइन और डिनर।

Day 2

ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट और वेल्लोर के गोल्डन टेम्पल के लिए रवाना। उसके बाद कनिपकम मंदिर, श्रीनिवास मंगपुरम में दर्शन। शाम को तिरुपति रवाना। तिरुपति के होटल में रुकना और डिनर।

Day 3

अहले सुबह ब्रेकफास्ट के बाद श्री तिरुचनुरु मंदिर (पद्मावति मंदिर) में दर्शन। लंच के बाद तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के बाद चेन्नई रवाना। उसके बाद होटल में चेकइन और डिनर।

tirupati temple

Day 4

ब्रेकफास्ट के बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर ड्रॉप। वहां से सुरत की फ्लाइट।

नोट :- सभी श्रद्धालुओं को तिरुमला मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय अपने साथ पहचान पत्र रखना अनिवार्य है। पुरुषों को सफेद धोती और शर्ट या कुर्ता-पायजामा पहनना अनिवार्य है। महिलाओं को सलवार-कमीज के साथ दुपट्टा या पल्लु लेना अनिवार्य। किसी भी तीर्थ यात्री को टी-शर्ट, जींस आदि पहनने की सख्त मनाही है।

कितना होगा खर्च

सिंगल डबल ट्रिपल बच्चे (बेड समेत) बच्चे (बिना बेड)
₹30,400 ₹24,900 ₹24,000 ₹21,100 ₹19,800

टूर पैकेज में क्या-क्या होगा शामिल

  • सुरत से आने-जाने का किराया।
  • चेन्नई में 2 रात और तिरुपति में 1 रात होटल में ठहरना।
  • 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर।
  • एसी टेम्पो ट्रैवलर से सभी ट्रांसफर और साइटसीइंग।
  • श्री तिरुपति बालाजी दर्शन।

टूर पैकेज में क्या नहीं होगा शामिल

  • तिरुपति दर्शन के अलावा और कोई दर्शन फीस।
  • मुंडन करवाने की व्यवस्था।
  • कैमरा फीस या एंट्रांस शुल्क।

More News

    Read more about: irctc indian railways tirupati
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+