Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बुद्ध पूर्णिमा पर बुक करें IRCTC का लुम्बिनी स्पेशल बुद्ध सर्किट टूरिस्ट ट्रेन पैकेज

बुद्ध पूर्णिमा पर बुक करें IRCTC का लुम्बिनी स्पेशल बुद्ध सर्किट टूरिस्ट ट्रेन पैकेज

दुनिया भर में रहने वाले बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। यह बौद्ध समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनायी जाएगी। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार महात्मा बुद्ध को भगवान विष्णु का 9वां अवतार भी माना जाता है। देशभर से लोग इस समय उन सभी जगहों पर घूमने के लिए आते हैं जिनका संबंध महात्मा बुद्ध से रहा है।

maya devi temple

अगर इस साल आप बुद्ध पूर्णिमा पर ऐसी किसी जगह पर घूमने और दर्शन करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो क्यों न बुद्ध पूर्णिमा के दिन एक टूर पैकेज ही बुक कर लें, जिसमें न सिर्फ गौतम बुद्ध से संबंधित जगहों पर घूमाया जाएगा बल्कि गौतम बुद्ध के जन्म स्थान लुम्बिनी भी घूम आ सकते हैं। सबसे खास बात है कि यह टूर पैकेज IRCTC द्वारा सिर्फ इस टूर के लिए एक खास ट्रेन के माध्यम से संचालित की जाएगी।

इसका मतलब है कि धोखाधड़ी या फिर किसी भी परेशानी की चिंता के बिना आप अध्यात्म के सागर में गोते लगा सकते हैं। इस टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी।

IRCTC के बुद्ध सर्किट टूर पैकेज के बारे में आगे विस्तृत जानकारी दी जा रही है :-

बुद्ध सर्किट टूर पैकेज की तारीख

  • 19 अक्तूबर 2024
  • 16 नवंबर 2024
  • 21 दिसंबर 2024
  • 18 जनवरी 2025
  • 1 फरवरी 2025
  • 1 मार्च 2025
  • 22 मार्च 2025

कौन-कौन सी जगहें हैं शामिल

  • गया
  • राजगीर
  • नालंदा
  • वाराणसी
  • सारनाथ
  • लुम्बिनी
  • कुशीनगर
  • गोंडा
  • आगरा
buddha statue bihar

क्या है टूर पैकेज की Itinerary

Day 1

दिल्ली के सफरदरजंग रेलवे स्टेशन से बुद्धिस्ट सर्किट टूरिस्ट ट्रेन से गया रवाना।

Day 2

गया पहुंचकर वहां से बोध गया ले जाया जाएगा। होटल में चेकइन। बोधगया में महाबोधी मंदिर, निरंजन नदी, थाई मंदिर, जापानी मंदिर और बुद्ध प्रतिमा के दर्शन। रात को होटल में रुकना।

Day 3

राजगीर रवाना। राजगीर पहुंचकर बिम्बिसार जेल, गृधकुट पर्वत और वेणुवन में घूमाया जाएगा। लंच के बाद नालंदा रवाना। नालंदा यूनिवर्सिटी और म्यूजियम में घूमाया जाएगा। गया रेलवे स्टेशन रवाना। गया से वाराणसी रवाना।

Day 4

वाराणसी पहुंचकर सारनाथ रवाना। धामेख स्तूप, सारनाथ म्यूजियम, अशोक स्तंभ और मुलगंध कुटी विहार में घूमाया जाएगा। शाम को गंगा आरती देखने घाट पर ले जाया जाएगा। रात को नौतनवा रवाना।

bihar bodh gaya

Day 5

नौतनवा रेलवे स्टेशन से कोच द्वारा लुम्बिनी, नेपाल रवाना। होटल में चेकइन। लुम्बिनी में माया देवी मंदिर में दर्शन और अशोक स्तंभ देखने ले जाया जाएगा। रात को होटल में रुकना।

Day 6

कोच से कुशीनगर रवाना। कुशीनगर पहुंचकर होटल में लंच। महापरिनिर्वाण मंदिर, रामभर स्तूप, माता कुटीर मंदिर और अन्य जगहों पर घूमाया जाएगा। कोच से गोरखपुर रवाना। गोरखपुर से बुद्धिस्ट ट्रेन द्वारा बलरामपुर रवाना।

Day 7

बलरामपुर पहुंचकर होटल में चेकइन। साइट सीइंग के लिए जेटवाना विहार, पक्की कूटी और सेहत-मेहत ले जाया जाएगा। होटल में लंच। बलरामपुर रेलवे स्टेशन से आगरा रवाना।

Day 8

आगरा पहुंचकर साइट सीइंग के लिए ताजमहल ले जाया जाएगा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दिल्ली रवाना। शाम को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचना।

Irctc के लुम्बिनी स्पेशल बुद्ध सर्किट टूरिस्ट ट्रेन पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी, किराया व टूर पैकेज की बुकिंग के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctcbuddhisttrain.com पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: irctc train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+