Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का शांति से कर आएं दर्शन, IRCTC का 'दो धाम-एक यात्रा' टूर पैकेज

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम का शांति से कर आएं दर्शन, IRCTC का 'दो धाम-एक यात्रा' टूर पैकेज

कहते हैं, जब तक बाबा केदार का बुलावा न आए कोई भी भक्त उनके दरवाजे तक नहीं जा सकता है। लेकिन बाबा केदारनाथ का बुलावा आने के बावजूद कैसे वहां तक पहुंचा जाएं, यह चिंता आपको सता रही है तो अब ज्यादा परेशान मत हो। क्योंकि IRCTC लेकर आया है, दो धाम एक यात्रा टूर पैकेज।

इस एक टूर पैकेज के जरिए सिर्फ बाबा केदारनाथ ही नहीं बल्कि बद्रीनाथ धाम जाकर बद्री विशाल के दर्शन करने का भी मौका आपको मिल जाएगा। IRCTC के इस टूर की शुरुआत नागपुर से होगी। IRCTC का 'दो धाम एक यात्रा' टूर पैकेज 7 रात और 8 दिनों में चार धाम में से सबसे प्रसिद्ध दो धाम केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करवाए जाएंगे।

kedarnath dham irctc tour package

टूर शुरू होने की तारीख

5 जून से 12 जून 2024। यह टूर विमान से करवाया जाएगा।

कौन-कौन सी जगहें होंगी Cover

  • हरिद्वार
  • गुप्त काशी
  • केदारनाथ
  • बद्रीनाथ
  • ऋषिकेश

क्या होगी Itinerary

Day 1
नागपुर से दिल्ली विमान द्वारा पहुंचकर दिल्ली से हरिद्वार तक का सफर सड़क मार्ग से तय किया जाएगा। हरिद्वार के होटल में चेकइन कर शाम को हर की पौरी में गंगा आरती देखना। रात को हरिद्वार में ही रुकना।

Day 2
सुबह हरिद्वार से गुप्तकाशी के लिए सड़क मार्ग से रवाना। गुप्तकाशी के होटल में चेकइन। दिन में गुप्तकाशी शहर में घूमना-फिरना। रात को गुप्तकाशी में ठहरना।

Day 3
गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के लिए सुबह सड़क मार्ग से रवाना। केदारनाथ के लिए पोनी या पालकी बुक करना चाहे तो अपने खर्च पर कर सकते हैं। खुद के खर्च पर केदारनाथ के लिए पोनी या पालकी प्वाएंट गौरीकुंड तक शटल टैक्सी से जाना। यहीं से ट्रेकिंग का रास्ता भी शुरू होता है। केदारनाथ में टेंट में शेयरिंग के आधार पर ठहरना। शाम को केदारनाथ मंदिर में दर्शन। रात को केदारनाथ में ठहरना।

Day 4
अहले सुबह स्नान करके केदारनाथ महादेव का सुबह 4.45 बजे अभिषेक करना। दर्शन-पूजा के बाद मंदिर से बाहर निकलकर वापस होटल लौटना। नाश्ता कर वापस गौरीकुंड के लिए 16 किमी की ट्रेकिंग। गौरीकुंड से अपने खर्च पर टैक्सी लेकर सोनप्रयाग पहुंचना। सोनप्रयाग के पार्किंग में IRCTC की गाड़ी इंतजार कर रही होगी, जो यात्री को होटल पहुंचाएगी। रात को गुप्तकाशी में रुकना।

Day 5
सुबह में बद्रीनाथ के लिए वाया जोशीमठ रवाना। बद्रीनाथ पहुंचकर पहले होटल में चेकइन। शाम को बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन। मंदिर में दर्शन करने से पहले यात्रियों को तप्त कुंड में जाना होगा। वहां गर्म पानी के चश्मे में स्नान कर बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाना। दर्शन के बाद होटल वापस लौटना और रात को बद्रीनाथ में ही रुकना।

Day 6
सुबह बद्रीनाथ में दर्शन करने के लिए जाना। दर्शन के बाद बद्रीनाथ के आसपास की जगहों पर घूमना जैसे माना गांव, व्यास गुफा, गणेश गुफा और माता मूर्ति मंदिर। दोपहर को वाया कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग वापस लौटना। रुद्रप्रयाग में होटल में चेकइन। रात को रुद्रप्रयाग में ही रुकना।

badrinath dham irctc tour package

Day 7
सुबह ऋषिकेश रवाना। ऋषिकेश में साइटसीइंग जैसे राम झुला, लक्ष्मण झुला आदि देखना। शाम को हरिद्वार रवाना। रात को होटल में ठहरना।

Day 8
सुबह दिल्ली के लिए सड़क मार्ग से रवाना। दिल्ली से फिर नागपुर रवाना।

नोट - केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन यात्रियों को खुद ही करवाना होगा।

कितना होगा खर्च

ऑक्यूपेंसी किराया प्रति व्यक्ति
सिंगल ₹73,700
डबल ₹49,800
ट्रिपल ₹46,900

टूर पैकेज में क्या-क्या शामिल

  • नागपुर-दिल्ली-नागपुर टिकट
  • होटल और टेंट में ठहरना
  • टेम्पो ट्रैवलर से दिल्ली से पूरा टूर घूमाया जाएगा (सिर्फ दिल्ली-हरिद्वार और हरिद्वार-दिल्ली यात्रा में ही एसी काम करेगी।)
  • ब्रेकफास्ट और डिनर
  • हर दिन 1 लिटर पानी

टूर पैकेज में क्या नहीं शामिल

  • लंच
  • केदारनाथ और बद्रीनाथ का रजिस्ट्रेशन
  • ऑनलाइन हेलीकॉप्टर बुकिंग
  • दिल्ली से कोई भी फ्लाईट की टिकट
  • पोनी, हेलीकॉप्टर और पालकी का किराया।
  • गाईड चार्ज

IRCTC के 'दो धाम एक यात्रा' टूर पैकेज से संबंधित विस्तृत जानकारी और इस टूर पैकेज की बुकिंग के लिए IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://irctctourism.com पर जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+