Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Valentine's Day पर पार्टनर को गिफ्ट दें IRCTC का अंडमान टूर पैकेज, सीट फुल होने से पहले करें बुक

Valentine's Day पर पार्टनर को गिफ्ट दें IRCTC का अंडमान टूर पैकेज, सीट फुल होने से पहले करें बुक

Valentine's Day पर पार्टनर को क्या गिफ्ट देना है, कुछ सोचा है इस बारे में? क्यों ना इस बार Valentine's Day पर पार्टनर को अंडमान और निकोबार की रोमांटिक ट्रिप पर लेकर जाएं! अब आप इस सोच में जरूर पड़ गये होंगे कि Valentine's Day को अभी कम से कम 4 महीनों का समय बाकी है और हम अभी से गिफ्ट की बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल, IRCTC ने फरवरी में अंडमान के टूर पैकेज की घोषणा की है।

Havlock island

इसलिए मौका हाथ से निकल जाए और भरोसेमंद IRCTC के इस टूर पैकेज की बुकिंग फुल जाने से पहले अपना और अपनी पार्टनर की सीट जरूर बुक कर लें।

आइए IRCTC का जयपुर से अंडमान टूर पैकेज के बारे में विस्तार से बताते हैं :-

6 दिनों का अंडमान टूर पैकेज

IRCTC ने जयपुर से अंडमान के लिए 6 दिन और 5 रातों के टूर पैकेज की घोषणा की है। यह टूर एयरलाइंस कंपनी Indigo के विमान से करवाया जाएगा। इस टूर पैकेज की सबसे बड़ी खासियत है कि अंडमान जैसे एक रोमांटिक जगह के लिए टूर की शुरुआत वैलेंटाइन्स डे के ठीक अगले दिन होगी।

couple

इस टूर के लिए पर्यटकों की बुकिंग Delux श्रेणी में की जाएगी। IRCTC के जयपुर से अंडमान टूर पैकेज की बुकिंग या इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं।

कब करवाया जाएगा टूर

15 फरवरी से 20 फरवरी 2024

कौन-कौन सी जगहें होंगी कवर

  • पोर्टब्लेयर (3 रात)
  • हैवलॉक आइलैंड (1 रात)
  • नील आइलैंड (1 रात)

फ्लाइट

6E 5282/5285 जयपुर से पोर्टब्लेयर मुंबई में 3 घंटे का लेओवर
6E 2698/6381 पोर्टब्लेयर से जयपुर चेन्नई में 2 घंटा 5 मिनट का लेओवर
sunset at sea beach

होटल

  • पोर्टब्लेयर 3 रात TSG ग्रैंड या समकक्ष
  • हैवलॉक 1 रात TSG ब्लू या समकक्ष
  • नील 1 रात TSG औरा या समकक्ष

ट्रिप की Itinerary

Day 1

जयपुर से विमान से पोर्टब्लेयर। पोर्टब्लेयर एयरपोर्ट से होटल ले जाया जाएगा। लंच के बाद सामुद्रिका म्यूजियम कॉर्बाइन कोव बीच, कोकोनट पाम फ्रिंज्ड बीच, और सेल्यूलर जेल म्यूजियम ले जाया जाएगा। रात को पोर्टब्लेयर में ही रुकना है।

Day 2
ब्रेकफास्ट के बाद रॉस आइलैंड और नॉर्थ बे (कोरल आइलैंड) ले जाया जाएगा। नॉर्थ बे में ग्लास बॉटम बोट की सवारी कर सकते हैं, जिसका किराया वहां डायरेक्ट देना होगा। रात को पोर्टब्लेयर में ही रुकवाया जाएगा।

amazing sea

Day 3
ब्रेकफास्ट के बाद हैवलॉक के लिए क्रुज से ले जाया जाएगा। वहां होटल/रिसॉर्ट में चेक इन करने के बाद पास के बीच पर समय बीता सकते हैं। दोपहर के बाद राधानगर बीच (जो एशिया का सबसे अच्छा बीच है) पर ले जाया जाएगा। रात को हैवलॉक आइलैंड के होटल में ही रुकना।

Day 4
ब्रेकफास्ट के बाद होटल से चेकआउट कर कालापत्थर बीच पर ले जाया जाएगा। इसके बाद फेरी से नील आइलैंड ले जाया जाएगा। वहां होटल/रिसॉर्ट में चेकइन के बाद शाम को लक्ष्मणपुर बीच पर घुमाने ले जाया जाएगा। रात को डिनर और नील आइलैंड पर रुकना।

Day 5
ब्रेकफास्ट के बाद भरतपुर बीच और नैचुरल ब्रिज पर घुमाने ले जाया जाएगा। लंच के बाद क्रुज से पोर्टब्लेयर रवाना। शाम को खाली समय। रात को डिनर के बाद पोर्टब्लेयर के होटल में ही रुकना।

havelock

Day 6
सुबह ब्रेकफास्ट के बाद पोर्टब्लेयर एयरपोर्ट पहुंचा दिया जाएगा। जहां से जयपुर की फ्लाइट लेनी है। जयपुर पहुंचने के साथ ट्रिप पूरा माना जाएगा।

कितना होगा किराया

1 व्यक्ति का किराया 2 लोगों की बुकिंग पर किराया परहेड 3 लोगों की बुकिंग पर किराया परहेड बच्चों का किराया (बेड समेत) बच्चों का किराया (बिना बेड)
₹72,750 ₹56,310 ₹51,615 ₹47,905 ₹44,505
*बच्चों की आयु : 05-11 साल
sea beach 2

क्या-क्या शामिल

  • जयपुर-पोर्टब्लेयर-जयपुर विमान की टिकट।
  • 3 स्टार श्रेणी के होटल में एसी कमरों में रुकवाया जाएगा।
  • एयरपोर्ट ट्रांसफर और साइटसीइंग 15 सीट वाली एसी टेम्पो ट्रैवलर से।
  • 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर।

क्या नहीं होगा शामिल

  • किसी भी विरासत स्थल की एंट्री फीस।
  • Day1 का ब्रेकफास्ट, Day 6 का डिनर और किसी भी दिन का लंच।
  • गाइड सर्विस।
  • मिनरल वॉटर का चार्ज।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+