Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC लाया है 'जन्नत-ए-कश्मीर' टूर पैकेज, जल्दी बना लें प्लान, तेजी से Full हो रही हैं बुकिंग

IRCTC लाया है 'जन्नत-ए-कश्मीर' टूर पैकेज, जल्दी बना लें प्लान, तेजी से Full हो रही हैं बुकिंग

जन्नत-ए-हिंद, धरती पर स्वर्ग और न जाने किन-किन नामों से कश्मीर को पुकारा जाता है। पिछले कुछ सालों में कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। कश्मीर जाने का प्लान बनाना तो काफी आसान है लेकिन सबसे अधिक मुश्किलें अच्छा होटल, भरोसेमंद और सुरक्षित टूर सर्विस का मिलना होता है। पर्यटकों की इन परेशानियों को जड़ से खत्म कर देता है भारतीय रेलवे।

kashmir trip irctc

IRCTC का अक्सर देश व विदेश की विभिन्न जगहों के टूर पैकेज लेकर आती रहती है। इसी क्रम में IRCTC 'जन्नत-ए-कश्मीर' टूर पैकेज लेकर आयी है। IRCTC 6 दिनों का यह टूर अप्रैल और जून में करवाने वाली है। अप्रैल की बुकिंग तो फुल हो चुकी है। अगर आप भी IRCTC के भरोसे के साथ कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जल्दी से जून को निकलने वाली ट्रिप में अपनी बुकिंग करवा लें।

इस ट्रिप की शुरुआत इंदौर से होगी। जून में 'जन्नत-ए-कश्मीर' टूर के बारे में विस्तृत जानकारी हम आगे दे रहे हैं -

ट्रिप की तारीख -

  • 22 अप्रैल से 27 अप्रैल (Booking Full)
  • 6 जून से 11 जून

क्या होगी Itinerary

Day 1
इंदौर से विमान से रवाना। श्रीनगर में होटल में चेकइन। शाम को मुगल गार्डन में घूमना।

Day 2
श्रीनगर से सोनमर्ग रवाना। शाम को वापस श्रीनगर लौटना।

irctc kashmir tour package june

Day 3
श्रीनगर से गुलमर्ग रवाना। गुलमर्ग में पर्यटक चाहे तो गंडोला राइड पर जा सकते हैं (किराया डायरेक्ट पेमेंट)। शाम को श्रीनगर होटल वापस लौटना।

Day 4
सुबह श्रीनगर से पहलगाम रवाना। रास्ते में केसर के खेत और अवंतीपुर के खंडहर दिखाए जाएंगे। पहलगाम में चाहे तो बेताब वैली, चंदनवाड़ी और आरु वैली जा सकते हैं (किराया डायरेक्ट पेमेंट)। शाम को पहलगाम के होटल में चेकइन।

Day 5
श्रीनगर होटल से चेकआउट। इसके बाद शंकराचार्य मंदिर में दर्शन। इसके बाद डल झील के किनारे हज़रतबल श्राइन में दर्शन। शाम को डल झील में लगभग 1 घंटा शिकारा राइड। रात को हाउसबोट में डिनर और ठहरना।

Day 6
हाउसबोट से चेकआउट और श्रीनगर एयरपोर्ट पर ड्रॉप। इंदौर की फ्लाइट में रवाना।

dal lake shikara ride

किराया (6 जून 2024)

  • वयस्क सिंगल - ₹53600
  • वयस्क ट्विन - ₹47800
  • वयस्क ट्रिपल - ₹46150

ट्रिप में क्या-क्या शामिल

  • एयर टिकट (इंडिगो एयरलाइंस, इकोनॉमी क्लास)।
  • होटल में 4 रात ठहरना (3 रात श्रीनगर और 1 रात पहलगाम)।
  • ब्रेकफास्ट और डिनर (हाउसबोट में भी स्टैंडर्ड ब्रेकफास्ट)।
  • डल झील में 1 घंटे की शिकारा राइड।
  • नॉन एसी वाहन से साइटसीइंग।
kashmir snowfall enjoy

ट्रिप में क्या नहीं होगा शामिल

  • ओरिजीनल प्वाएंट पर एयरपोर्ट ट्रांसफर।
  • गुलमर्ग में गंडोला राइड की बुकिंग।
  • स्लेज या पोनी राइड का किराया।
  • गुलमर्ग में इंटरसिटी ट्रांसफर।

इस टूर पैकेज की बुकिंग और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+